The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस की 67% हिस्सेदारी खरीदी: IPL फ्रेंचाइजी ने कन्फर्म किया; BCCI की भी मंजूरी मिली
[ad_1]
अहमदाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात टाइटंस 2022 में अपने पहले ही सीजन में IPL चैंपियन बनी थी।
अहमदाबाद का टोरेंट ग्रुप IPL टीम गुजरात टाइटंस का मेजर शेयरहोल्डर बन गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार- ग्रुप ने गुजरात टाइटंस 67% शेयर CVC कैपिटल से खरीदे हैं। CVC कैपिटल गुजरात टाइटंस की ओनरशिप वाली कंपनी है।
गुजरात टाइटंस ने X पर बुधवार को पोस्ट करके इसका ऐलान किया। हालांकि फ्रेंचाइजी ने डील की डिटेल जारी नहीं की है।

इस डील को BCCI की IPL की गवर्निंग काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फंड कंपनी CVC ने GT को 5625 करोड़ रुपए में खरीदा था। गुजरात टाइटंस टीम ने 2022 के अपने पहले सीजन में ही IPL खिताब जीता था और 2023 में रनर अप रहे थे। गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।

हम 2021 में भी गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी खरीदने की दौड़ में थे। 4,653 करोड़ रु. की बोली लगाई थी, लेकिन तब चूक गए। इस बार सीवीसी ग्रुप और टोरेंट के बीच फ्रेंडली डील हो चुकी है। फरवरी में लॉक इन पीरियड खत्म होते ही ऑफिशियल डील साइन हो जाएगी।

सीवीसी ने क्यों बेची हिस्सेदारी लग्जमबर्ग का सीवीसी ग्रुप शेयर मार्केट के पैटर्न पर पूरी रणनीति बनाकर चल रहा है। यानी मुनाफा हो गया तो प्रॉफिट बुक करो और निकलो।
टोरेंट ने 2021 में भी बोली लगाई थी 2021 में जब 2 नई IPL टीमों के लिए बोली लगाई जा रही थी। तब टोरेंट ग्रुप ने भी गुजरात की नीलामी में बोली लगाई थी। उस समय ग्रुप ने अहमदाबाद के लिए 4653 करोड़ और लखनऊ के लिए 4356 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, हालांकि तब टोरेंट ग्रुप टीम नहीं खरीद सका था।
टोरेंट ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी टीम खरीदने के लिए बोली लगाई थी। 2018 में जब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के कुछ शेयर बिक रहे थे, टोरेंट समूह ने दिल्ली डेयरडेविल्स को भी खरीदीने की कोशिश की थी।
टोरेंट एनर्जी सेक्टर की कंपनी टोरेंट पावर लिमिटेड एनर्जी सेक्टर की भारतीय कंपनी है। यह इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूट और इलेक्ट्रिक केबल मैन्यूफैक्चरिंग का काम करती है।
कंपनी हर साल 4328 मेगावाट बिजली बनाती है। कंपनी 400 KV डबल सर्किट प्रसारण लाइनें संचालित करती है, जो सुगेन और डीजेन प्लांट से अलग-अलग ऑफ-टेक सेंटर्स तक बिजली पहुंचाती हैं। टोरेंट गुजरात, दादर और नगर हवेली, दमन, दीव, मुंद्रा, आगरा और कालवा में बिजली डिस्ट्रीब्यूट करती है।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 33,520 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वित्त वर्ष 2023 में यह 5,141 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,171 करोड़ था। टोरेंट का मार्केट कैप 1.04 लाख करोड़ रुपए है।

2021 में लगा था 2 नई टीमों के लिए बोली साल 2021 में IPL में दो नई टीमों को जोड़ने के लिए दुबई में बिड लगाई गई थी। इसमें 6 शहर रेस में थे। अहमदाबाद-लखनऊ के अलावा, कटक, गुवाहाटी, इंदौर और धर्मशाला का नाम शामिल था। तब 2 टीमों को खरीदने के लिए कुल 22 बिजनेस घरानों ने दिलचस्पी दिखाई थी।
इनमें अडाणी ग्रुप, इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिक ग्लेजर परिवार, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप, पूर्व सांसद नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला और तीन प्राइवेट इक्विटी से जुड़े लोग शामिल थे।
———————————————–
IPL 2025 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
IPL में स्टेडियम से 50 मीटर दूर बिल्डिंग का टिकट लगेगा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के लिए एकेडमी बिल्डिंग और खेल भवन की छत के भी टिकट बेचेगा। ये दोनों बिल्डिंग्स स्टेडियम से करीब 50 मीटर दूर हैं। IPL-2025 की शुरुआत 21 मार्च से हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





