The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज में ग्रेजुएट्स की 1652 वैकेंसी; RBI समर प्लेसमेंट के एप्लिकेशन शुरू
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में स्नातकों के लिए 1652 रिक्तियां, आरबीआई ने ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट आवेदन पत्र जारी किया
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव की 1652 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात नेशनल लर्निंग वीक के शुभारंभ की। टॉप स्टोरी में जानकारी BPSC के 70वीं कम्बाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2024 प्रीलिम्स का शेड्यूल जारी होने की।
करेंट अफेयर्स
1. नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ किया। यह इवेंट नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। इसमें 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान मंत्रालय, विभाग और संगठन डोमेन स्पेसिफिक कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप भी आयोजित करेंगे।

इवेंट में पीएम मोदी ने कहा- यह आयोजन सिविल सर्वेंट्स को विकास की दिशा में नई प्रेरणा देगा।
2. भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा के लिए ग्रांट को दोगुना किया 18 अक्टूबर को भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट दोगुना कर दिया है। भारत ने ग्रांट को बढ़ाकर 17.23 करोड़ रुपए कर दिया है। इसके तहत श्रीलंका सरकार 9 बागान स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करेगी।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की सचिव जे.एम. थिलाका जयसुंदरा ने 18 अक्टूबर को इसके लिए कूटनीतिक पत्रों पर साइन किए।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. AIASL में भर्ती एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड यानी AIASL ने रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत अन्य के 1652 पदों पर भर्ती निकाली है। 28 से 55 साल के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स का इंटरव्यू 25 और 26 अक्टूबर 2024 को होगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 18,840 से 60,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स aiasl.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

2. JIPMER में भर्ती जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने प्रोफेसर सहित अन्य के 80 पदों पर वैकेंसी निकाली है। मैक्सिमम 58 साल के पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 21 नवंबर तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 1,01,500 से 2,20,400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स jipmer.edu.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. BPSC CCE प्रीलिम्स का शेड्यूल जारी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने 70वीं कम्बाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2024 प्रीलिम्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। BPSC CCE प्रीलिम्स एग्जाम 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स 4 नवंबर तक bpsc.bih.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
2. RBI समर प्लेसमेंट के एप्लिकेशन फॉर्म जारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं। RBI समर प्लेसमेंट के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे कैंडिडेट्स rbi.org.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम करने वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए एलिजिबल हैं। इस प्रोग्राम के जरिए स्टूडेंट्स को सेंट्रल बैंकिंग एनवायर्नमेंट में काम करने का मौका मिलेगा।
3. ‘शिक्षा पर बात’ प्रोग्राम की शुरुआत हुई आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की शिक्षा नीति में पेरेंट्स को शामिल करने के लिए ‘शिक्षा पर बात’ प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य दिल्ली में पेरेंट्स से शहर के एजुकेशन सिस्टम पर रिव्यूज लेना और सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए चर्चा करना है।
पटपड़गंज में आयोजित पहले सेशन में 500 से ज्यादा पेरेंट्स ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ चर्चा में हिस्सा लिया।
4. UPSC ESE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन हुई UPSC ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम यानी ESE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सब्मिट करने की लास्ट डेट अब 22 नवंबर है। UPSC ESE प्रीलिम्स एग्जाम 8 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





