जिंजर ने उदयपुर में शुरू किया होटल: 9 निर्माणाधीन होटल के साथ अब राजस्थान में आईएचसीएल के 29 होटल हो जाएंगे – Udaipur News

जिंजर ने उदयपुर में शुरू किया होटल:  9 निर्माणाधीन होटल के साथ अब राजस्थान में आईएचसीएल के 29 होटल हो जाएंगे – Udaipur News

[ad_1]

इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने आज उदयपुर के शास्त्री सर्कल पर जिंजर होटल का शुभारंभ किया।

.

आईएचसीएल होटल ओपनिंग्स एवं कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस की एक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट दीपिका राव एवं वाइस प्रेसिडेंट न्यू ओपनिंग्स मनीष कुमार ने बताया कि उदयपुर में आईएचसीएल की उपस्थिति पांच दशकों से है। आज उदयपुर बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर वृद्धि और आर्थिक विस्तार का गवाह बन रहा है।

मनीष कुमार ने कहा कि शहर के शास्त्री सर्कल में जिंजर तक पहुंच आसान होगी क्योंकि यह शहर के बीच है। 96 रूम वाले इस होटल के डिजाइन किए गए कमरे अतिथियों को आरामदायक सुविधाएं दी जाएगी। यहां एक रूफटॉप पूल और सुसज्जित फिटनेस सेंटर, विशाल 3,000 वर्ग फीट का बैंक्विट हॉल भी है।

उन्होंने बताया कि इस होटल के जुड़ जाने से अब राजस्थान में आईएचसीएल के 29 होटल हो जाएंगे, जिनमें 9 निर्माणाधीन होटल भी शामिल हैं।

[ad_2]