चैंपियंस ट्रॉफी: खतरे में हैं क्रिकेट टीमें, सुरक्षा में सेंध के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी, 100 जवान बर्खास्त

चैंपियंस ट्रॉफी: खतरे में हैं क्रिकेट टीमें, सुरक्षा में सेंध के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी, 100 जवान बर्खास्त

[ad_1]

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2025, 23:52 IST

Champions trophy 2025: जो टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंची हैं, उनकी सुरक्षा खतरे में हैं.

Champions Trophy: पंजाब पुलिस के 100 जवानों को ड्यूटी ना करने पर बर्खास्त किया गया. (AP)

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंची टीमों की सुरक्षा खतरे में.
  • लाहौर में 100 से अधिक जवान ड्यूटी में पर नहीं पहुंचे. बर्खास्त.
  • NZ vs BZN मैच में सुरक्षाघेरा तोड़कर स्टेडियम में घुस गया था एक ‘आतंकी’

लाहौर. भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं गई और यह फैसला सही भी लग रहा है. जो टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंची हैं, उनकी सुरक्षा खतरे में हैं. एक दिन पहले न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबले में एक ‘आतंकी’ सुरक्षाघेरा भेदकर मैदान पर घुस गया था. अब खबर आई है कि पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक जवानों को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इंकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था. लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया.’ अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

उन्होंने कहा, ‘जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती.’ हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया. कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे. (इनपुट भाषा)

घर -घर

चैंपियंस ट्रॉफी: सुरक्षा में सेंध के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी

[ad_2]