The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
गुरुचरण ने पेमेंट रुकने पर छोड़ा था तारक मेहता शो: प्रोड्यूसर असित मोदी बोले- हमने उनसे शो छोड़ने को नहीं कहा, ये उनका निजी फैसला था
[ad_1]
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक्टर गुरुचरण सिंह बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले गुरुचरण अचानक लापता हो गए थे, फिर खुद ही लौट आए। अब खबरों की मानें तो उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है, जिससे उनकी तबीयत नाजुक है। कुछ समय पहले ही गुरुचरण ने कहा था कि तारक मेहता शो के मेकर्स ने उनकी पेमेंट रोक ली थी, जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ दिया था। इस पर अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान सामने आया है। असित मोदी की मानें तो गुरुचरण ने निजी कारणों से शो छोड़ा था।
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा, गुरुचरण एक अच्छा इंसान है, मैं उससे इमोशनली जुड़ा हुआ हूं। मेरी पत्नी और बच्चे उसे पसंद करते हैं और सराहते हैं। उसके साथ कुछ दिक्कतें चल रही हैं, मैं बस यही दुआ करता हूं कि वो जल्दी इस मुश्किल समय से निकले।
गुरुचरण सिंह के शो छोड़ने पर असित मोदी ने कहा, उसने खुद ही शो छोड़ दिया था। ये उसका खुद का फैसला था, हमने कभी उसे शो छोड़ने का नहीं कहा। अब उसे लगता है कि उसे शो का हिस्सा होना चाहिए था और उसे शो पसंद है।
आगे उन्होंने कहा है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 16 साल हो गए हैं। कई लोगों के पास शो छोड़ने के अपने कारण थे और हम भी किसी एक्टर से हमेशा शो का हिस्सा रहने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। लेकिन आज भी कई एक्टर्स शो का हिस्सा हैं, जो बड़ी उपलब्धि है। ये एक डेली शो है।
खाना छोड़ा, कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं गुरुचरण
गुरुचरण ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। इस बारे में उनकी करीबी दोस्त भक्ति ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘गुरुचरण जब लापता हुए थे, तब उनका इरादा वापस लौटने का नहीं था। वह सिर्फ अपने माता-पिता के लिए वापस आए। लेकिन अब वह बार-बार यही कहते हैं कि उन्हें इस संसार से कोई मतलब नहीं है। वो कहते हैं, मुझे चले जाना है।’
‘घर लौटने के बाद से ही उन्होंने खाना-पीना पूरी तरह बंद कर दिया था। शुरुआत में वो सिर्फ लिक्विड डाइट पर थे, लेकिन अब तो पानी तक नहीं पी रहे। पिछले 19 दिनों से उन्होंने एक घूंट पानी भी नहीं पिया है। इसी वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। उनके माता-पिता उनके साथ हैं।’

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं गुरुचरण, असित मोदी से शो में वापसी की बात की थी
बताते चलें कि गुरुचरण ने साल 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ा था। कुछ समय पहले ही खबरें थीं कि एक्टर भारी कर्ज में हैं, जिसके चलते उन्होंने असित मोदी से शो में लौटने के संबंध में बात की थी।
अचानक लापता हुए फिर 26 दिन बाद घर लौटे
इससे पहले गुरुचरण सिंह तब सुर्खियों में आए जब उनके लापता होने की खबर आई। 22 अप्रैल 2024 को वो अपने दिल्ली स्थित घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उनकी दोस्त उन्हें मुंबई एयरपोर्ट लेने पहुंची थीं, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। उनका नंबर भी बंद था, जबकि उनकी कोई खबर भी नहीं थी।
गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने उनकी गुमशूदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
करीब 3 हफ्तों बाद गुरुचरण खुद घर लौट आए। गुरुचरण ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वो आध्यात्मिक सफर पर निकले थे। 3 हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों में दर्शन किए। बाद में परिवार की फिक्र होने पर वो घर लौट आए।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





