गरीबी में काटे दिन, खाने तक के लिए नहीं थे पैसे, 300 रुपये में अवॉर्ड बेचकर भरा था परिवार का पेट

गरीबी में काटे दिन, खाने तक के लिए नहीं थे पैसे, 300 रुपये में अवॉर्ड बेचकर भरा था परिवार का पेट

[ad_1]

नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन सुदेश लहरी अपनी दमदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे शोज में अपनी बेहतरीन कॉमेडी का जलवा बिखेरा है और अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है. लेकिन कभी ऐसा भी वक्त था जब सुदेश लहरी के पास खाने तक के लिए पैसे नहीं होते थे. एक बार तो उन्होंने अवॉर्ड बेचकर परिवार का पेट भरा था. यह खुलासा खुद सुदेश लहरी ने एक इंटरव्यू में किया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में सुदेश लहरी ने बताया था कि पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने अपना अवॉर्ड बेच दिया था. कॉमेडियन ने इवेंट ऑर्गेनाइजर से पूछा कि अवॉर्ड के बदले में उन्हें कितने रुपये मिलेंगे. जवाब में उन्हें 300-400 रुपये बताए गए, तो फिर उन्होंने अवॉर्ड बेच दिया और मिले पैसों से फैमिली के लिए खाने का बंदोबस्त किया था. इस घटना से समझा जा सकता है कि उस वक्त सुदेश लहरी किन हालातों से गुजर रहे थे.

[ad_2]