गणतंत्र दिवस पर अल्बर्ट हॉल में पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन: जयपुर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने का लिया संकल्प, रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल का दिया मैसेज – Jaipur News

गणतंत्र दिवस पर अल्बर्ट हॉल में पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन:  जयपुर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने का लिया संकल्प, रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल का दिया मैसेज – Jaipur News

[ad_1]

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में एक विशेष पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में एक विशेष पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी डिजिटल बाल मेला, फ्यूचर सोसाइटी और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुई। बच्चों ने अपनी रचनात्मक पेंटिंग्स के माध्यम से रिड्

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव और आयुक्त अरुण हसीजा ने किया।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव और आयुक्त अरुण हसीजा ने किया।

इस मौके पर महापौर ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने ‘रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषय को अपनी रचनात्मकता से इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। यह दिखाता है कि नई पीढ़ी समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कितनी प्रतिबद्ध है।

आयुक्त अरुण हसीजा ने कहा कि बच्चों की अद्भुत सोच और उनकी पेंटिंग्स यह साबित करती हैं कि अगली पीढ़ी अधिक जागरूक और संवेदनशील होगी। जयपुर को स्वच्छता में इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को पीछे छोड़ने का सपना साकार किया जा सकता है।

जयपुर को स्वच्छता में इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को पीछे छोड़ने का सपना साकार किया जा सकता है।

जयपुर को स्वच्छता में इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को पीछे छोड़ने का सपना साकार किया जा सकता है।

अल्बर्ट हॉल के अधीक्षक महेंद्र के. निम्हाल ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के साथ जोड़ना एक अनूठा प्रयास है। हर घर में एक बाल पार्षद होना चाहिए, जो समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश फैलाए। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जयपुर को स्वच्छता में इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को पीछे छोड़ने का सपना साकार किया जा सकता है।

जयपुर को स्वच्छता में इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को पीछे छोड़ने का सपना साकार किया जा सकता है।

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने इस प्रदर्शनी को बच्चों की प्रतिभा को उजागर करने का अद्भुत मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी बच्चों को रचनात्मक तरीके से अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर देती है। आने वाले दिनों में जयपुर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर ऐसी और भी पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।

[ad_2]