The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
केजरीवाल बोले- प्रवेश वर्मा महिलाओं को ₹1100 बांट रहे: मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की, रेड की मांग को लेकर लेटर दिया
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Delhi Election 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Atishi | JP Nadda AAP BJP Congress
नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा नौकरियों का झांसा देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर रेड डालने की अपील की है। उन्होंने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को खुले में 1100 रुपए बांटने का आरोप लगाया है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता नौकरियों का झांसा देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। उनकी उम्मीदवारी रद्द कर देना चाहिए।
केजरीवाल ने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और ट्रांसफर करने की भी मांग की है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।
दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग 5 फरवरी को

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तारीखों की घोषणा के दिन से रिजल्ट तक दिल्ली चुनाव की प्रक्रिया 33 दिन में पूरी हो जाएगी। 2015 और 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव और रिजल्ट की घोषणा एक हफ्ते पहले हो रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के अपडेट्स ब्लॉग में पढ़ें…
अपडेट्स
दोपहर 12:32 बजे9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुरू किया डोर-टु-डोर कैंपेन
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार से डोर-टु-डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।
सुबह 10:31 बजे9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी- BJP के बीच

पूर्व दिल्ली CM ने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा है कि दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। इंडिया गठबंधन इसमें शामिल नहीं है। केजरीवाल भी दिल्ली पर एक ही सीट से चुनाव लड़ेगे। पूर्व दिल्ली CM ने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
केजरीवाल बोले- जो भी हमें समर्थन दे रहे हैं, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। ममता दीदी, अखिलेश यादव ने समर्थन दिया। मैंने मीडिया रिपोर्ट्स में देखा है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी भी हमें समर्थन दे रही है , लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन का नहीं है।
केजरीवाल का आरोप- दिल्ली का जाट समाज केंद्र की लिस्ट में शामिल नहीं केंद्र सरकार की लिस्ट में दिल्ली का जाट समाज शामिल नहीं है। कॉलेज में राजस्थान के जाट समाज को एडमिशन मिलता है, लेकिन दिल्ली के जाट समाज को नहीं। पीएम मोदी कई बार जाट समाज के नेताओं से मिलकर ये वादा कर चुके हैं कि वे लिस्ट में शामिल करेंगे, लेकिन आज तक नहीं कर पाए। पिछले दस साल में 4 बार झूठे आश्वासन दिए गए हैं।
09:58 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे केजरीवाल और CM आतिशी
09:39 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
सांसद संजय सिंह बाेले- केवल AAP ही दिल्ली में BJP को हरा सकती है
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इंडिया ब्लॉक पार्टियों से समर्थन मिलने के बाद कहा कि दिल्ली में आप ही इकलौती पार्टी है, जो भाजपा को हरा सकती है। हर किसी का लक्ष्य भाजपा को हराना है। दिल्ली में आप ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। यही कारण है कि अन्य पार्टियां हमारा समर्थन करने के लिए आगे आ रही हैं और हम इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं।
08:25 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
13 जनवरी से कांग्रेस करेगी दिल्ली में प्रचार अभियान की शुरुआत
दिल्ली विधासभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार अभियान 13 जनवरी से शुरू होगा। राहुल गांधी सीलमपुर में रैली करेंगे। कांग्रेस दिल्ली की 70 सीटों के लिए 48 कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर चुकी है। 22 के नाम आने बाकी हैं।
07:55 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
गृह मंत्री अमित शाह 11 जनवरी को झुग्गी-झोपड़ियों के नेताओं से करेंगे बातचीत

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झुग्गी-झोपड़ियों के मतदाताओं से जुड़ने की पहल के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 जनवरी को दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों के नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। शहर भर की लगभग 3,000 झुग्गी-झोपड़ियों के प्रमुखों के साथ शाह की यह पहली बातचीत होगी। बैठक शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झुग्गी-झोपड़ियों के मतदाताओं से जुड़ने की पहल शुरू की है। इसके तहत सांसदों और विधायकों सहित भाजपा नेता झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों से सीधे जुड़ने के लिए रात भर रुक रहे हैं। पार्टी के अभियान, जिसका शीर्षक है “जहां झुग्गी, वहां मकान”, को केंद्र सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।
07:46 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की लिस्ट में शामिल करने केजरीवाल ने लिखी पीएम को चिट्ठी


07:39 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
उमर अब्दुल्ला बोले- आप-कांग्रेस तय करें, BJP से कैसे लड़ना चाहिए
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को यह तय करना चाहिए कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा से कैसे लड़ना है। उमर बोले- मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता। क्योंकि हमारा दिल्ली विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वहां के राजनीतिक दलों को यह तय करना चाहिए कि भाजपा से बेहतर तरीके से कैसे लड़ना है।
07:16 पूर्वाह्न9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
BJP का नया पोस्टर, लिखा- AAP-दा न आएगी दोबारा
आम आदमी पार्टी के पोस्टर्स के जवाब में BJP ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म के पोस्टर की तर्ज पर नया पोस्टर बनाया है। इसमें लिखा है- AAP-दा न आएगी दोबारा।
प्रातः 07:00 बजे9 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
AAP-BJP में पोस्टर वॉर जारी, नए पोस्टर में लिखा- गाली गलौच पार्टी का दूल्हा कौन
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





