The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
केजरीवाल बोले-केंद्र जमीन दे, सफाई कर्मचारियों के घर हम बनाएंगे: PM को चिट्ठी लिखी है, उन्होंने कहा था- जनकल्याणकारी योजनाएं चालू रहेंगी
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी; दिल्ली सरकार कर्मचारी आवास भूमि सब्सिडी | चुनाव 2025
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के AAP दफ्तर में सफाई कर्मचारियों के लिए घोषणा की।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह सफाई कर्मचारियों के लिए घोषणा की। उन्होंने कहा- अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन दे तो हम उस पर मकान बनवाकर आसान किस्तों में सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देगी। दिल्ली में जमीन का मामला केंद्र के अधीन है, इसलिए PM मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है।
केजरीवाल ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं प्रधानमंत्री इसके बारे में राजी होंगे, क्योंकि ये गरीबों के कल्याण के बारे में है और जैसा कि PM ने भी कहा है कि दिल्ली में कल्याणकारी योजनाएं लागू रहेंगी।
केजरीवाल ने पिछले 2 महीने में 8 घोषणाएं की है। इससे पहले 18 जनवरी को ऐलान किया था कि अगर चुनाव जीतेंगे तो दिल्ली में रह रहे किरायदारों के लिए भी फ्री-बिजली और पानी मुहैया कराया जाएगा।

केजरीवाल की PM को चिट्टी, 3 पॉइंट…
केजरीवाल ने लिखा- प्रधानमंत्री जी, मैं NDMC और MCD क्षेत्रों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के यह पत्र लिख रहा हूं। ये कर्मचारी हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे नौकरी के दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवासों में रहते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें ये घर खाली करने पड़ते हैं।
वे अपना खुद का घर खरीदने या दिल्ली में महंगे किराये पर घर लेने में असमर्थ होते हैं, जिससे वे और उनके परिवार असुरक्षित स्थिति में आ जाते हैं। चूंकि दिल्ली में जमीन से जुड़े मामले केंद्र सरकार के अधीन आते हैं, इसलिए आपसे अनुरोध है कि केंद्र सरकार सफाई कर्मचारियों के लिए रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध कराए। दिल्ली सरकार इन जमीनों पर इनके लिए घर बनाकर देगी और कर्मचारी इन घरों की लागत को आसान किस्तों में सरकार को वापस चुका देंगे।
यह समस्या सभी सरकारी कर्मचारियों की है, खास करके निचले तबके के कर्मचारियों की। इसलिए मेरी आपसे दरख्वास्त है की यह योजना सफाई कर्मचारियों से शुरू की जाए और उसके बाद सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू की जाए। मुझे विश्वास है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे और इस पर शीघ्र कार्य योजना बनाकर काम करेंगे।

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ये ऐलान कर चुके
केजरीवाल पिछले 59 दिन में 8 घोषणाएं कर चुके हैं। इनमें महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए से लेकर आटोवालों और पुजारी ग्रंथियों के लिए योजनाएं शामिल हैं।
- 4 जनवरी को बिजली-पानी के गलत बिल माफ: मैं ऐलान करता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं, उन्हें पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद हम इन बिलों को माफ करवा देंगे। इसकी डिटेल चुनाव के बाद ही बताएंगे।
- 30 दिसंबर को पुजारी ग्रंथी योजना: केजरीवाल ने ऐलान किया कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सरकार बनाती है, तो वह पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करेगी। इसके तहत मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार हर महीने भत्ता दिया जाएगा।
- 18 दिसंबर को बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना: अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा। केजरीवाल ने साफ किया कि ये इलाज सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा, चाहे वो किसी भी कैटेगरी में आते हों।
- 12 दिसंबर: महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देने का ऐलान किया। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। चुनाव के बाद रकम को बढ़ाकर ₹2100 किया जाएगा।
- 10 दिसंबर: ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान केजरीवाल ने ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए, होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए, 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस देने का ऐलान किया। बच्चों की कोचिंग का खर्च भी दिया जाएगा।
- 21 नवंबर: 5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक पेंशन बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लाख लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा इसके दायरे में आएंगे।



————————————————– –
अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए:इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





