The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
केजरीवाल बोले- आपदा दिल्ली में नहीं, भाजपा में आई: न दिल्ली चुनाव के लिए CM चेहरा है, न एजेंडा; मोदी ने AAP को आपदा कहा
[ad_1]
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केजरीवाल ने कहा कि पीएम अपने 43 मिनट के भाषण में कोई काम नहीं गिना पाए।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है। भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। पूर्व सीएम ने कहा- हमने दिल्ली में इतने काम किए हैं कि घंटों तक गिना सकते हैं। अपने 43 मिनट के भाषण में वे (पीएम) कोई काम नहीं गिना पाए।
केजरीवाल ने यह पलटवार पीएम मोदी की रैली के डेढ़ घंटे बाद किया। दरअसल, मोदी ने शुक्रवार से दिल्ली विधानसभा चुनाव का आगाज अशोक विहार की रैली से किया। उन्होंने AAP को दिल्ली के लिए ‘आपदा की सरकार’ बताया।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर कानून-व्यवस्था की आपदा है। गैंगस्टर गोलियां चला रहे हैं, व्यापारी रो रहे हैं और सुरक्षा मांग रहे हैं। मोदी और शाह के कानों में आवाज नहीं पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहूंगा कि शाह जी से कहें सरकारें जोड़ने-तोड़ने से थोड़ा सा समय मिले तो दिल्ली की सुरक्षा पर ध्यान दें। जो काम हम कर रहे हैं, उसे आपदा नहीं, आशीर्वाद कहते हैं।

केजरीवाल के स्पीच की 3 बड़ी बातें, 2014 से पहले दिल्ली में नर्क था
- बीजेपी के संकल्प पत्र में लिखा है कि पूर्वांचलियों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ। हमारे यहां पूर्वांचली पढ़ने आते हैं या काम करने आते हैं। दिल्ली के अंदर कच्ची कॉलोनियों के भीतर 2014 से पहले कोई काम नहीं होता था, नर्क रहता था।
- दस साल में आम आदमी पार्टी ने उनके लिए सड़कें, गलियां, नालियां, सीसीटीवी, सीवेज, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाकर उनको इज्जत दी।
- दिसंबर 2020 में हरदीप सिंह पुरी जी आए थे। कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाखा लोगों को मालिकाना हक देने का वादा दिया था। 5 साल में 25 हजार की रजिस्ट्री हुई है। लोग कहने लगे हैं कि ये जो कहते हैं, वो तो बिल्कुल नहीं करते।
पीएम मोदी ने रैली में कहा- 10 साल में दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है
पीएम मोदी ने दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान 9 बातों का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बीते 10 साल में दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया। शराब ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़ने के नाम पर घोटाला।
पीएम ने कहा था कि दिल्ली में 500 जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं। 80 फीसदी दवाओं पर डिस्काउंट मिलता है। 100 रुपए की दवा 15 रुपए में मिलती है। मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना का लाभ देना चाहता हूं, लेकिन आपदा सरकार को दिल्ली वालों से दुश्मनी है। आपदा वाले योजना लागू नहीं होने दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
मोदी की रैली के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर 3 पोस्टर जारी किए



दिल्ली में चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान होगा दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

————————————————
दिल्ली की राजनीति जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में फर्जी वोटर ID पर पोस्टर वार: भाजपा बोली- केजरीवाल वोटों का फर्जीवाड़ा कर सत्ता बचाने में लगे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) का पोस्टर कैंपेन शुरू हो गया है। भाजपा ने 2 जनवरी को पोस्टर जारी किया, जिसमें केजरीवाल के फोटो के साथ उन्हें महाठग ओरिजिनल- वोटर लिस्ट में स्कैम 2024 (फर्जी वोटर से इश्क है) बताया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





