The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
काली बिल्ली लगती है अच्छी, घर में पालने के लिए ये हैं 5 बेस्ट ब्लैक कैट की नस्लें, जानें खासियत
[ad_1]
आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2025, 09:54 IST
Black cat breeds to keep as pet: काली बिल्ली पालने की सोच रहे हैं? बॉम्बे कैट, ब्लैक पर्शियन कैट, कॉर्निश रेक्स, अमेरिकन शॉर्टहेयर कैट बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. ये बिल्लियां दोस्ताना और प्यारी होती हैं. देखने मे…और पढ़ें
ब्लैक पर्शियन कैट भी एक शानदार ऑप्शन हो सकती है.
हाइलाइट्स
- बॉम्बे कैट दोस्ताना और शांत स्वभाव की होती है.
- ब्लैक पर्शियन कैट के फर लंबे और रेशम जैसे होते हैं.
- कॉर्निश रेक्स बिल्ली ऊर्जा से भरपूर और खेलना पसंद करती है.
शीर्ष 5 काली बिल्ली पालतू जानवरों के रूप में रखने के लिए: काफी लोग डॉग के साथ-साथ बिल्लियां भी पालते हैं. कुछ लोगों को तो बिल्ली इतनी प्यारी लगती है कि एक नहीं दो रखते हैं. हालांकि, डॉग की तुलना में आज भी घरों में बिल्ली बतौर पालतू जानवर काफी कम ही नजर आती है. वैसे, इधर कुछ सालों से धीरे-धीरे बिल्लियों को घर में रखने का क्रेज भी लोगों में तेजी से बढ़ रहा है. ये प्यारी-प्यारी बिल्लियां घर में खुशियां लाती हैं. बच्चे दिन रात पेट्स के साथ खेलते हैं. पेट्स जैसे डॉग, कैट या फिर कुछ और घर में हों तो स्ट्रेस, परेशानी भी काफी हद तक दूर हो सकती है. हालांकि, डॉग किस ब्रीड का घर में पालें, इसकी जानकारी लोगों को काफी हद तक होती है, लेकिन जब बात आती है बिल्ली पालने की तो काफी लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. जहां तक रंग का सवाल है तो कुछ लोग ग्रे, भूरी, वाइट बिल्ली पालते हैं तो कुछ काली बिल्ली. यदि आप काली बिल्ली पालने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां जानें कौन सी नस्ल की काली बिल्ली आपके घर की पालतू बनने के लिए बेस्ट होगी.
काली बिल्लियों के बारे में 5 फैक्ट्स
बिल्लियों को लेकर कई तरह की मान्यताएं व्याप्त हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि काली बिल्ली बदकिस्मती लाती है. बिल्ली रास्ता काट दे तो अशुभ होता है. काम बिगड़ सकते हैं.विभिन्न संस्कृतियों में लोगों की अलग-अलग मान्यताएं होती हैं. प्राचीन मिस्र में इन्हें रक्षक माना जाता था. क्या आप जानते हैं कि काली बिल्ली पूरी तरह से काली नहीं दिखती है. जब धूप उनके फर पर पड़ती है तो गहरे भूरे धब्बे दिखाई दे सकते हैं.काली बिल्ली एक-दूसरे से अलग भी दिखती हैं. इनके पास एक खास जीन होता है, जिसे मेलानिज्म कहते हैं. यही मेलानिज्म इनके फर को काला रंग देता है. काली बिल्ली काफी मजेदार और दोस्ताना होती हैं. इन्हें अपने मालिक के पास रहना पसंद होता है. सभी के साथ खेलना भी ये पसंद करती हैं.
पालतू बनाने के लिए काली बिल्ली की टॉप 5 नस्लें
बॉम्बे कैट: यदि आपको काली बिल्ली पालनी है तो आप बॉम्बे कैट पालें. यह देखने में बेहद ही खूबसूरत होती है. इस ब्रीड को वर्ष 1950 में एक बर्मी और एक अमेरिकी शॉर्टहेयर को मिलाकर विकसित किया गया था. ये बिल्ली स्वभाव में दोस्ताना, शांत व्यक्तित्व की होती है. इन्हें भी इंसानों के संपर्क में रहना पसंद होता है. इन्हें भी वह जगह पसंद होती है, जहां इनकी खास देखभाल की जाती हो.
ब्लैक पर्शियन कैट: आप बॉम्बे कैट नहीं रखना चाहते हैं तो ब्लैक पर्शियन कैट भी एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. इस बिल्ली का चेहरा चपटा होता है और फर लंबे, रेशम जैसे काले होते हैं, जिससे ये लोगों को पसंद आती है. इस बिल्ली के फर को चमकदार बनाए रखने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई, संवारने की जरूरत होती है.
कॉर्निश रेक्स: इस तरह की बिल्लियों का फर घुंघराला होता है. नाक लंबे होते हैं. कान बड़े होते हैं, लेकिन ये खुद छोटी पर मजबूत होती हैं. ये ऊर्जा से भरपूर, खेलना-कूदना पसंद करती है.
अमेरिकन शॉर्टहेयर: इस बिल्ली की आंखें बड़ी और गोल होती हैं. बड़े कान, लंबी मूंछें और मुस्कुराहट बहुत प्यारी होती है. ये सही मायने में एक पारिवारिक पालतू जानवर है. ये स्वभाव में शांत होती है. ये हर उम्र के लोगों के लिए एक बेहतर साथी होती है.
स्कॉटिश फोल्ड: इस बिल्ली के कान विशेष तरह की होती है, जिसके लिए ये जानी जाती है. इसके कान नीचे की तरफ मुड़ते हैं. इसका चेहरा उल्लू की तरह गोल होता है. पहली बार स्कॉटिश फोल्ड कैट स्कॉटलैंड के खलिहानों में पाई गई थी. ये बिल्ली अपने मालिकों के पास रहना पसंद करती है. लोगों के आसापास रहना पसंद करती है.
17 फरवरी, 2025, 09:54 IST
काली बिल्ली लगती है अच्छी, घर में पालने के लिए ये हैं 5 बेस्ट ब्लैक कैट ब्रीड
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






