The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
कर्क राशि वालों को लोन से मिलेगा छुटकारा, सिंह और कन्या राशि वाले सुधारेंगे रिश्ते
[ad_1]
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 जुलाई)
गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आया है. इस सप्ताह किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. यदि आपने कोई लोन लिया है तो उसके चुकाने की संभावना रहेगी. आपको अपने करियर और व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. अपने मित्रों की मदद से आप ऐसी योजना से जुड़ेंगे जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी. पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह काफी अनुकूल कहा जा सकता है. परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. सभी आपके फैसले की सराहना करेंगे. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अवसर बन सकते हैं. घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. व्यापार को विस्तार देने के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा. प्रेम संबंध मजबूत होकर विवाह में बदल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 4
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 जुलाई)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को किसी भी काम की जिम्मेदारी दूसरों पर डालने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है. यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का संतुलन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो आपके सभी सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे. किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाते समय अपने रिश्तेदारों की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें. सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में थोड़ा बेहतर नजर आएगा. इस दौरान आप अपने काम आसानी से कर पाएंगे. यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो अपने पार्टनर के बेहतरीन सहयोग से आप प्रसन्न रहेंगे. कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा. यदि आप पिछले कुछ समय से अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, तो उसमें भी आपको सुधार देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे. जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 11
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 जुलाई)
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या उनकी मानसिक परेशानी का बड़ा कारण बनेगी. इस दौरान कुछ मामलों में रिश्तेदार भी आपसे अलग होते नजर आएंगे, जिससे आप दुखी हो सकते हैं. हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी और गलतफहमियां दूर होते ही आपको सभी का सहयोग मिलने लगेगा. व्यापारियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध सबसे अच्छा है. व्यापार को आगे बढ़ाने की किसी भी योजना के लिए यह समय शुभ है. हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें. इस दौरान व्यापार में ठीकठाक मुनाफा होने पर आप पुराने घाटे या कर्ज आदि से उबर जाएंगे. युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 8
टैग: ज्योतिष, राशिफल
पहले प्रकाशित : 7 जुलाई, 2024, 10:16 IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






