कर्क राशि वालों को आज होगा धन लाभ, नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं दिन

कर्क राशि वालों को आज होगा धन लाभ, नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं दिन

[ad_1]

एजेंसी:News18 Uttarakhand

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2025, 05:31 IST

Kark Rashifal: ऋषिकेश में स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने लोकल 18 से कहा कि प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. गलतफहमियों को दूर करने की क…और पढ़ें

एक्स

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा.

ऋषिकेश. आज 13 फरवरी का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की संभावना है. सावधानीपूर्वक निर्णय लेने से लाभ होगा. उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने लोकल 18 के साथ इसपर विस्तार से चर्चा की और कहा कि 13 फरवरी 2025 को कर्क राशि के जातकों को सावधानीपूर्वक और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है. व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. धैर्य और संयम से काम लें, सफलता अवश्य मिलेगी.

व्यापार और करियर: उन्होंने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नए निवेश या बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह से विचार करें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें क्योंकि टीमवर्क से ही सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने दस्तावेजों और कागजात को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

प्रेम और संबंध: ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा कि प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करें और किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें. नए रिश्तों की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी बरतें.

स्वास्थ्य: उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतें. ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

आर्थिक स्थिति: ज्योतिषी ने कहा कि आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की जरूरत है. उधार दिए हुए पैसे की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट का पालन करें. बड़े निवेश या वित्तीय निर्णयों को फिलहाल टालना बेहतर होगा.

लकी नंबर और रंग: आज के लिए आपका लकी नंबर 7 है, जो आध्यात्मिकता और आंतरिक ज्ञान का प्रतीक है. लकी रंग सफेद है, जो शांति और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है.

होमैस्ट्रो

कर्क राशि वालों को आज होगा धन लाभ, नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं दिन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

[ad_2]