The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 8 अक्टूबर: जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को मिलेगा फिजिक्स में नोबेल, विज्ञान भवन में 70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी हुई
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को मिलेगा भौतिकी में नोबेल पुरस्कार, विज्ञान भवन में आयोजित हुआ 70वां राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में ‘नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस’ की सरकार बनेगी। ‘मालाबार-2024’ नौसैनिक अभ्यास आज से शुरू। NCERT ने अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
अवॉर्ड (AWARD)
1. जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को मिलेगा फिजिक्स में नोबेल : 8 अक्टूबर को फिजिक्स के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हो गई है। इस साल ये प्राइज AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को मिलेगा। नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2024 के फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार के विजेता की घोषणा की है। उन्हें मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीकों के विकास के लिए ये सम्मान दिया है जो आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित है।
- नोबेल पुरस्कार हॉपफील्ड और हिंटन को संयुक्त रूप से उनकी ‘आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को संभव बनाने वाले फाउंडेशनल डिस्कवरीज और इन्वेंशन्स’ के लिए दिया गया।
- इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं ने फिजिक्स के टूल्स का उपयोग करके ऐसी विधियां बनाई हैं, जो आज की पॉवरफुल मशीन लर्निंग की नींव रखने में सहायक रहीं।
- जॉन हॉपफील्ड ने एक ऐसा स्ट्रक्चर बनाया है, जो इन्फॉर्मेशन्स को स्टोर और रिकंस्ट्रक्ट कर सकता है।
- जेफ्री हिंटन ने एक ऐसे मेथड यानी विधि को इन्वेंट किया है, जो किसी भी डेटा में स्वतंत्र रूप से प्रॉपर्टीज को डिस्कवर कर सकता है। ये उपयोग में आने वाले बड़े आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के लिए जरूरी हो गया है।
- फिजिक्स में 2023 का नोबेल प्राइज पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी हुलियर को मिला था।
2. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ : 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवार्ड दिए।
- इस साल नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी जानी मास्टर से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड वापस ले लिया गया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी कलाकार से नेशनल अवॉर्ड वापस लिया गया हो।
- अब तक सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड एक्ट्रेस शबाना आजमी के पास है।
- शबाना को 5 बार फिल्म अंकुर, अर्थ, कांधार, पार, गॉडमदर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
- सबसे कम उम्र में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड स्मिता पाटिल के नाम है, जिन्हें 1977 की फिल्म भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उस समय उनकी उम्र महज 25 साल थी।
- साल 1969 में नेशनल अवॉर्ड में हिंदी सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के सम्मान में नई कैटेगरी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड को शामिल किया गया था।
- साल 1969 में देविका रानी, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्मी हस्ती रहीं।
- तब से लेकर आज तक करीब 54 लोग दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
3. जम्मू-कश्मीर में ‘नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस’ की सरकार : 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं।
- भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की और पीडीपी को 3 सीट मिली।
- एक-एक सीट आम आदमी पार्टी, जेपीसी और CPI(M) के खाते में आई।
- 7 निर्दलीय भी जीते।
- 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर कुल तीन चरणों में मतदान कराए गए।
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पांच विधायकों को नामित करेंगे।
- 5 विधायकों के नामित होने पर यह संख्या बढ़कर 95 हो जाएगी।
- जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी।
- 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी।
- इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।
डिफेंस (DEFENCE)
4. ‘मालाबार – 2024’ नौसैनिक अभ्यास आज से शुरू : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से ‘मालाबार 2024’ नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। ये अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 18 अक्टूबर, 2024 तक होगा। इस बार मालाबार-2024 की मेजबानी भारत कर रहा है। इस युद्धअभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नौसैनिक भी शामिल हुए हैं।

‘मालाबार 2024’ समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए बेहद अहम अभ्यास है।
- मालाबार की शुरुआत 1992 में सिर्फ भारत और अमेरिका के बीच एक छोटे से अभ्यास के रूप में हुई थी।
- 2015 में जापान मालाबार अभ्यास में शामिल हुआ, जिससे यह एक त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बन गया।
- 2020 में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना मालाबार अभ्यास में शामिल हो गई थी, जिससे यह एक चतुर्भुज नौसैनिक अभ्यास बन गया।
- इस बार के अभ्यास में मिसाइल विध्वंसक, पनडुब्बी, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर जैसे हाई-टेक हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा।
- ऑस्ट्रेलिया अपने MH-60R हेलीकॉप्टर और P8 गश्ती विमान के साथ आ रहा है, वहीं अमेरिका का USS Dewey विध्वंसक भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करेगा।
- जापान भी मुरासामे विध्वंसक के साथ इस खास अभ्यास में हिस्सा ले रहा है।
- अभ्यास हिंद महासागर के समुद्रों में होता है।
- जटिलता और मिशन में शामिल होने के आधार पर यह अभ्यास 6 से 14 दिनों तक चलता है।
- मालाबार युद्धअभ्यास को दक्षिण पश्चिम भारत में एक तटीय क्षेत्र मालाबार के नाम से जाना जाता है, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना (USN) और भारतीय नौसेना (IN) ने मूल रूप से 1992 में अभ्यास किया था।
- पहला मालाबार अभ्यास 2007 में बंगाल की खाड़ी में हुआ था।
नेशनल (NATIONAL)
5. NCERT और Amazon सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने 7 अक्टूबर को Amazon सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया। इसके तहत ओरिजिनल NCERT टेक्स्टबुक प्रिंटेड प्राइस पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Amazon और NCERT की ये पार्टनरशिप स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए ऑथेटिंक और एफोर्डेबल एजुकेशन पहुंचाने की पहल है।
- ये किताबें देशभर में करीब 20,000 पिन कोड पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
- इसके अलावा, NCERT किताबों के प्रकाशन को तीन गुना बढ़ाएगा और एकेडमिक ईयर 2025-26 के दौरान 15 करोड़ किताबें प्रकाशित करेगा।
- साथ ही, 300 मिलियन स्टूडेंट्स के लिए लर्निंग को जॉयफुल बनाने के उद्देश्य से इंटरैक्टिव और AI-बेस्ड ई-बुक्स को डेवलप किया जाएगा, जिनमें टाकिंग बुक्स जैसे इनोवेशन्स शामिल हों।
- Amazon के विशाल वितरण नेटवर्क के जरिए दूरदराज के क्षेत्रों में भी छात्र और स्कूल निर्धारित कीमतों पर पाठ्यपुस्तकें खरीद सकेंगे।
- इससे सप्लाई में कमी और देरी जैसी चुनौतियों का समाधान होगा और शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित होगी।
- इस प्लेटफॉर्म पर केवल मूल NCERT पाठ्यपुस्तकें ही बेची जाएंगी, जिससे पायरेटेड NCERT पाठ्यपुस्तकों की बिक्री पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
- अमेजन NCERT की निगरानी करने और उन अनधिकृत विक्रेताओं को हटाने में मदद करेगा, जो नकली या अधिक कीमत वाली किताबें वितरित करते हैं।
स्पोर्ट (SPORT)
6. दीपा कर्माकर ने जिम्नास्टिक से संन्यास का ऐलान किया : भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने 7 अक्टूबर को खेल से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की। वे 2016 में रियो ओलंपिक की हिस्सा रही और 2015 में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता थी।

दीपा कर्माकर दुनिया के उन चुनिंदा जिमनास्ट में से एक हैं, जो मशहूर प्रोडुनोवा वॉल्ट करने में सफल रहे हैं।
- दीपा कर्माकर त्रिपुरा के अगरतला की रहने वाली है।
- दीपा ने साल 2014 में ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
- वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
- उन्होंने 2015 में हिरोशिमा में एशियाई चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
- 2015 विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में वह 5वें स्थान पर रहीं।
- त्रिपुरा की दीपा ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनीं थीं।
- उन्होंने 2016 में रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, वह मेडल जीतने से चूक गई थीं।
- वे फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं और ब्रॉन्ज मेडल जीतने से सिर्फ 0.15 अंक कम थीं।
- दीपा कर्माकर को 2017 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
- 2016 में, उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (तब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
8 अक्टूबर का इतिहास : 1932 में आज के दिन ही रॉयल इंडियन एयरफोर्स (इंडियन एयरफोर्स) का गठन हुआ था। भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से आज ही के दिन अपने ऑपरेशंस शुरू किए थे।

रॉयल इंडियन एयरफोर्स के शुरुआती समय में वेस्टलैंड वापिटी विमानों को शामिल किया गया था।
- 2004 में भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद हुआ था।
- 1998 में भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना था।
- 1996 में कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए थे।
- 1979 में देश में कांग्रेस और विशेष रूप से इंदिरा गांधी के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ था।
- 1936 में हिंदी और उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों और लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन हुआ था।
- 1919 में मोहनदास करमचंद गांधी की ‘यंग इंडिया’ पत्रिका की शुरुआत की थी।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर : विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिलेगा मेडिसिन का नोबेल; पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले

अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के नए राजदूत बने। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू। ‘प्रकाश मान सिंह’ राउत नेपाल के चीफ जस्टिस बने। पढ़ें पूरी खबर…
करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर : पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना। वहीं, RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





