The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 7 दिसंबर: राष्ट्रपति मुर्मू ने 3 नए रेलवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया; देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- राष्ट्रपति मुर्मू ने 3 नई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी; देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार हुआ। भारत नारकोटिक्स ड्रग्स आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता करेगा। वहीं, चौथी मेकांग-गंगा धम्मयात्रा को दिल्ली पहुंची।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. भारत नारकोटिक ड्रग्स आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता करेगा : भारत को संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (CND) के 68वें सत्र की अध्यक्षता के लिए चुना गया है। 6 दिसंबर को ऑस्ट्रिया स्थित भरातीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि शंभु कुमारन ने आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

यह पहली बार है जब भारत को संयुक्त राष्ट्र की इस महत्वपूर्ण संस्था की अध्यक्षता के लिए नामित किया गया है।
- नारकोटिक ड्रग्स आयोग, संयुक्त राष्ट्र की नशीली दवाओं से संबंधित मामलों पर प्रमुख नीति-निर्माण निकाय है।
- इसका काम ग्लोबल ड्रग ट्रेंड की निगरानी करना और इसके लिए नीतियां बनाने में देशों का सपोर्ट करना है।
- इसके अलावा CND प्रमुख इंटरनेशनल ड्रग ट्रेंड्स के कन्वेंशन को ऑर्गनाइज करता है।
- CND, यूनाइटेड नेशन्स इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) के आयोगों में से एक है।
- यह यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) का एक शासी निकाय है।
- नारकोटिक ड्रग्स आयोग का मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में है।
- जून 2024 में यूनाइटेड नेशन्स इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) ने वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट 2024 जारी की थी। इसमें बताया गया था कि साल 2022 में दुनिया भर में मादक पदार्थों के उपयोग करने वालों की संख्या 292 मिलियन तक पहुंच गई है, जो पिछले दशक की तुलना में 20% की वृद्धि दर्शाती है।
- 228 मिलियन उपयोग करने वालों में कैनबिस सबसे लोकप्रिय मादक पदार्थ है, इसके बाद ओपिओइड्स, एम्फेटामाइन्स, कोकेन और एक्स्टसी का स्थान है।
- मादक पदार्थों के उपयोग से संबंधित विकारों से पीड़ित 64 मिलियन लोगों में से केवल 11 में से एक को ही उपचार मिल पाता है।
- वहीं, मादक पदार्थों के उपयोग से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित 18 में से केवल एक महिला को ही उपचार मिल पाता है, जबकि सात में से एक पुरुष को ही उपचार मिल पाता है।
- इसके अलावा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय करीब 10 करोड़ लोग विभिन्न नशीले पदार्थों के आदी हैं।
- गृह मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब वर्ष 2019 और 2021 के बीच तीन सालों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS एक्ट) के तहत दर्ज सबसे अधिक FIR वाले शीर्ष तीन राज्य हैं।
नेशनल (NATIONAL)
2. देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे : केंद्रीय मंत्रिमंडल की 6 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान 85 केंद्रीय विद्यालय (KV), 28 नवोदय विद्यालय (NV) और दिल्ली मेट्रो के फेज 4 को मंजूरी मिली है। चौथे फेज में रिठाला-कुंडली कॉरिडोर का कंस्ट्रक्शन होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय बनाए जाएंगे। नवोदय विद्यालय उन जिलों में बनेंगे, जो अभी तक नवोदय विद्यालय स्कीम में नहीं शामिल थे।
- इन स्कूलों को बनाने के लिए 8232 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। KV के लिए 5,872 करोड़ रुपए और NV के लिए 2,360 करोड़ रुपए हैं।
- नए KV से 82 हजार 560 छात्रों को NV से 15 हजार 680 छात्रों फायदा होगा और इनसे स्कूलों के कारण 6,700 जॉब जनरेट होंगी।
- KV में 5,388 रेगुलर ओपनिंग और NV में 1,316 पदों पर ओपनिंग जनरेट होंगीं।
- सभी केंद्रीय विद्यालयों (KV) और नवोदय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है।
- नई शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार साल 2022 में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री स्कूल योजना) लाई थी।
- पीएम श्री स्कूल योजना के तहत देश के 14500 प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकासित किया जाना है।
- इन स्कूलों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, स्मार्ट क्लास, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाओं से लैस किया जाना है।
- कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। ये 26 किलोमीटर का है और दिल्ली को हरियाणा से जोड़ेगा।
- इस कॉरिडोर में 21 स्टेशन होंगे, सभी एलिवेटेड होंगे।
- इस प्रोजेक्ट को 4 साल पूरा किया जाना है। इसके तैयार होते ही दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे बड़े तीन मेट्रो नेटवर्क में से एक बन जाएगी। प्रोजेक्ट की लागत 6230 करोड़ रुपए है।
- ये लाइन शहीद स्थल (नया बस अड्डा)-रिठाला (रेड लाइन) कॉरिडोर से भी जुड़ेगी।
- इससे दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों जैसे नरेला, बवाना और रोहिणी के कुछ हिस्सों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।



3. भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार हुआ : भारत का पहला हाइपरलूप टेस्टिंग ट्रैक तैयार हो गया है। ये ट्रैक IIT-मद्रास के कैंपस में बना है और इसकी लंबाई 410 मीटर है। हाइपरलूप एक हाई-स्पीड ट्रेन है, जो एक ट्यूब के भीतर वैक्यूम में चलती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
- यह ट्रैक भारतीय रेलवे, IIT-मद्रास की आविष्कार हाइपरलूप टीम और स्टार्टअप ट्यूटर हाइपरलूप का साझा प्रोजेक्ट है।
- इस टेस्ट ट्रैक पर 100 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती है।
- अब लंबे ट्रैक पर 600 किमी/घंटे की रफ्तार पर हाइपरलूप का टेस्ट किया जाएगा।
- इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-पुणे हाइपरलूप प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी।
- दुनिया में सबसे पहले हाइपरलूप का विचार 2012 में इलॉन मस्क ने दिया था।
- IIT-मद्रास के इस प्रोजेक्ट में 76 छात्र काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 2 फेज में तैयार किया जाएगा।
- पहले चरण में 11.5 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण शामिल होगा फिर जरूरी टेस्ट पूरा होने के बाद, लगभग 100 किमी के बाकी के ट्रैक को कवर करने के लिए दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
प्रोजेक्ट (PROJECT)
4. राष्ट्रपति ने 3 नई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 7 दिसंबर को ओडिशा को तीन नई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें बंगारीपोशी-गोरुमहिशाणी, बुढ़ामरा-चाकुलिया, बादामपहाड़-केंदुझर रेलवे प्रोजेक्ट्स शामिल है। इसके लिए 6,200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।
- 82 किलोमीटर लंबी बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ नयी रेल लाइन ओडिशा के मयूरभंज और क्योंझर जिलों को जोड़ेगी। इस लाइन का निर्माण 2,106 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
- बंगरीपोसी-गोरुमहिसानी नयी रेल लाइन की लंबाई 86 किलोमीटर है। यह रेल परियोजना ओडिशा के मयूरभंज जिले को कवर करेगी। इस लाइन के निर्माण में 2,549 करोड़ की लागत आने की संभावना है।
- ओडिशा के मयूरभंज जिले और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले को कवर करने वाली तीसरी रेल परियोजना बुरामारा-चाकुलिया है। 60 किलोमीटर की इस नयी रेल लाइन को बनाने में 1,639 करोड़ रुपये खर्च होगा।
- इसके साथ राष्ट्रपति ने यहीं से वर्चुअल मोड में रायरंगपुर में जनजातीय अनुसंधान केंद्र, रायरंगपुर दांडाबोस हवाई अड्डे के उन्नयन, रायरंगपुर उपमंडल स्तरीय अस्पताल में एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखी।
- प्रदेश के रेल बजट में 10 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट का प्रावधान किया गया था।
- इसमें से 6,200 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने जा रही इन तीन रेल लाइनों का राष्ट्रपति ने आधारशिला रखी है।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
5. चौथी मेकांग-गंगा धम्मयात्रा को दिल्ली पहुंची : चौथी मेकांग-गंगा धम्मयात्रा 6 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। इस यात्रा की शुरुआत 2 दिसंबर से थाईलैंड से हुई थी। इसमें बौद्ध शिक्षाविद्, पूर्व नौकरशाह और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हैं। यह यात्रा 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी। इसका नेतृत्व बोधगया संस्थान के महासचिव डॉक्टर सुपाचाई विराफुचोंग कर रहे हैं।

मेकांग नदी एशिया के 6 देशों से होकर गुजरती है और इस पर करीब 10 करोड़ लोग निर्भर हैं।। इसका गंगा नदी की तरह महत्व है।
- थाईलैंड से शुरू हुई यह यात्रा इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन के सदस्य देशों से होते हुए भारत पहुंची है।
- इस साल यात्रा का थीम ‘मेकांग नदी बेसिन से महान गंगा तक’ है, जो दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को उजागर करता है।
- यह यात्रा पटना, बोधगया, नई दिल्ली और गुजरात जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों को कवर करेगी।
- इसका मकसद बुद्ध के शिक्षाओं के जरिए शांति, पर्यावरण जागरूकता और संघर्ष से बचाव को बढ़ावा देना है।
- मेकांग नदी विश्व की प्रमुख नदियों में से एक है। ये तिब्बत से शुरू हो कर चीन, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया से होकर बहती है।
- लंबाई के अनुसार यह विश्व की 13वीं सबसे लंबी नदी है और प्रवाह के आयतन दर के अनुसार 10वीं नदी है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
7 दिसंबर का इतिहास : 1982 में आज ही के दिन चार्ल्स ब्रूक्स जूनियर जहरीले इंजेक्शन से मौत की सजा पाने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अमेरिका के टेक्सास शहर में दवाओं के कॉकटेल को ब्रूक्स के शरीर में डाला गया, जिससे उनका दिमाग और शरीर सुन्न पड़ गया, वह पैरालाइज हो गए और दिल की धड़कनें रुकने से उनकी मौत हो गई।
चार्ल्स ब्रूक्स को एक ऑटो मैकेनिक डेविड ग्रेगरी की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में ब्रूक्स के साथ ही वुडी लाउड्रेस को भी मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में लाउड्रेस की सजा कम हो गई, लेकिन चार्ल्स ब्रूक्स की मौत की सजा बरकरार रही। जहरीले इंजेक्शन को फांसी की तुलना में अधिक मानवीय माना जाता था।

- 2008 में भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का खिताब जीता।
- 1995 में भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2C का प्रक्षेपण किया।
- 1992 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया।
- 1949 में भारतीय सशस्त्र बल फ्लैग डे मनाने की शुरुआत हुई थी।
- 1941 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हवाई हमला किया था।
- 1856 में देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया था।
- 1825 में भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘एंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा था।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 6 दिसंबर : रूस दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री; पहला ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ शुरू हुआ; सुनीत मेहता फिजी में भारत के नए उच्चायुक्त

खाद्य मंत्रालय ने ‘अन्न चक्र’ पोर्टल लॉन्च किया। रेमंड लाइफस्टाइल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने गौतम सिंघानिया। वहीं, फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 5 दिसंबर : सुप्रीम कोर्ट के जज बने जस्टिस मनमोहन; भूटान नरेश दो-दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे; ‘प्रोबा-3’ मिशन की सफल लॉन्चिंग हुई

वायकॉम18 को मिला जियो-हॉटस्टार का डोमेन। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया। स्कॉटलैंड की कलाकार जसलीन को टर्नर पुरस्कार मिला। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





