The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 29 अगस्त: NSA दो दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे; ‘बर्कशायर हैथवे’ 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली पहली नॉन टेक कंपनी बनी
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- एनएसए दो दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे; बर्कशायर हैथवे 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली गैर-तकनीकी कंपनी बनी
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने रिलायंस और डिज्नी के विलय को मंजूरी दी। राजविंदर सिंह भट्टी को CISF और दलजीत सिंह चौधरी को BSF की जिम्मेदारी मिली। वहीं, अडाणी फैमिली ने रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी परिवार को पीछे छोड़कर देश की सबसे धनवान फैमिली बन गई है।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. NSA अजीत डोभाल दो दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत के. डोभाल गुरुवार 29 अगस्त, 2024 को कोलंबो पहुंचे। वे कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) में शामिल होंगे। CSC एक भारत, श्रीलंका और मालदीव का त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह है। इसका गठन साल 2011 में किया गया था।

NSA डोभाल की यात्रा 21 सितंबर को होने वाले श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों से लगभग तीन सप्ताह पहले हो रही है।
- यात्रा के दौरान, डोभाल कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के विचार-विमर्श की समीक्षा करने वाले हैं।
- इसके अलावा, उनका पॉलिटिकल लीडर्स से मिलने का भी कार्यक्रम है।
- साल 2011 में गठन के बाद CSC में 3 देश भारत, श्रीलंका और मालदीव शामिल थे।
- CSC में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बैठक में चौथे सदस्य के रूप में मॉरीशस शामिल किया गया।
- बांग्लादेश और सेशेल्स ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया तथा उन्हें समूह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया।
- CSC के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बैठक ने क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने और मजबूत करने के लिये 5 प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की थी –
- रक्षा और समुद्री सुरक्षा
- आतंकवाद और कट्टरवाद का मुकाबला
- अवैध व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध का सामना करना
- साइबर सुरक्षा, महत्त्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी की सुरक्षा
- मानवीय सहायता और आपदा राहत
- श्रीलंका को पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था।
- आधिकारिक तौर पर इसका नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है।
- यह दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है।
- यह मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग है।
- श्रीलंका भारत और मालदीव के साथ एक समुद्री सीमा साझा करता है।
- यह सार्क का संस्थापक सदस्य है।
- यहां की मुद्रा श्रीलंकाई रुपया है।
- श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवरधन और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे हैं।
व्यापार
2. अडाणी परिवार भारत की सबसे अमीर फैमिली बनी : अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति एक साल में 95% बढ़कर 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई है। अडाणी परिवार ने अपनी टोटल वेल्थ में पिछले एक साल में 5,65,503 करोड़ रुपए जोड़े हैं। इसके साथ ही अडाणी फैमिली रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी परिवार को पीछे छोड़कर देश की सबसे धनवान फैमिली बन गई है।

यह जानकारी 29 अगस्त को जारी हुई ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024’ की रिपोर्ट में सामने आई है।
- अंबानी परिवार की संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है और एक साल में इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई है।
- इस लिस्ट में HCL के मालिक शिव नाडार एंड फैमिली 3.14 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरे नंबर पर है।
- वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस एस. पूनावाला एंड फैमिली 2.90 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर है।
- रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर अब 334 तक पहुंच गई है।
- 13 साल पहले हुरुन लिस्ट की शुरुआत से अब तक इसमें छह गुना बढ़ोतरी हुई है।
- रिपोर्ट के में बताया गया है कि इस लिस्ट में 142 नए बिलेनियर शामिल हुए हैं, जो रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बिजनेस से जुड़े हैं।
- गौतम अडाणी की अगुआई वाला अहमदाबाद का अडाणी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रमुख रूप से काम करता है।
- यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट का मालिक है और ग्लोबल कोल ट्रेडिंग में इसकी प्रमुख भूमिका है।
- गौतम अडाणी के ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज है।
3. रिलायंस-डिज्नी के विलय को CCI की मंजूरी : कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने रिलायंस की सब्सडियरी कंपनी वायाकॉम-18 और डिज्नी इंडिया के मीडिया एसेट के विलय को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 28 अगस्त 2024 को सार्वजनिक किया गया। इस जॉइंट वेंचर की वैल्यु 70,350 करोड़ रुपये है, जिसमें रिलायंस 11,500 करोड़ रुपये डालेगी।

CCI ने एक बयान में कहा , ‘आयोग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शन लिमिटेड के प्रस्तावित कॉम्बिनेशन को मंजूरी दे दी है।’
- जॉइंट वेंचर में 16.34 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की, 46.82 फीसदी हिस्सेदारी वायकॉम18 और 36.84 फीसदी हिस्सेदारी डिज्नी की होगी।
- इस लिहाज से कंपनी पर मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज का होगा।
- नई कंपनी के बोर्ड में 10 लोग होंगे, जिसमें रिलायंस के 5, डिज्नी के 3 और 2 स्वतंत्र निदेशक होंगे।
- विलय के बाद जो कंपनी बनेगी उसकी चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी।
- वहीं, वॉल्ट डिज्नी के पूर्व एग्जिक्यूटिव उदय शंकर इस कंपनी के वाइस चेयरपर्सन होंगे।
- 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग यानी AGM है और उससे एक दिन पहले विलय को मंजूरी मिली है।
- फरवरी 2024 में रिलायंस समूह की कंपनी वायकॉम18 और डिज्नी इंडिया की भारतीय इकाई स्टार इंडिया ने विलय की घोषणा की थी।
- इस विलय का लक्ष्य भारत का सबसे बड़ा टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंट प्लेटफॉर्म बनाना था।
- रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 20,29710.68 करोड़ है।
- रिलायंस अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी (सोलर और हाइड्रोजन), डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।
- CCI भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है जो कॉम्पिटीशन एक्ट, 2002 (Competition Act, 2002) के प्रवर्तन के लिये उत्तरदायी है।
- कॉम्पिटीशन एक्ट के अनुसार, आयोग में एक अध्यक्ष और छह सदस्य होते हैं, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है।
4. बर्कशायर हैथवे 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली पहली नॉन टेक कंपनी बनी : ‘बर्कशायर हैथवे’ ने बुधवार, 28 अगस्त को पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 84 लाख करोड़ रुपए) के मार्केट कैप को पार किया। ये मुकाम को हासिल वाली यह दुनिया की पहली नॉन टेक कंपनी है। इस मुकाम पर 6 और कंपनियां पहुंच चुकी हैं।

बर्कशायर हैथवे दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफेट की कंपनी है।
- हैथवे ने यह उपलब्धि ऐसे वक्त हासिल की जब उसने अपने पोर्टफोलियो की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका के 8,245 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
- कंपनी जुलाई से बैंक ऑफ अमेरिका के 12.9 करोड़ शेयर 45,338 करोड़ रुपए (5.4 अरब डॉलर) में बेच चुकी है।
- इस साल बैंक ऑफ अमेरिका के शेयर 31% तक बढ़ चुके हैं।
- इससे पहले उन्होंने एपल को अपनी करीब 50% हिस्सेदारी बेची थी।
- वॉरेन बफेट 30 अगस्त यानी कल के दिन 94 साल के हो जाएंगे।
- फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, वॉरेन बफेट 11.29 लाख करोड़ रुपए की की पर्सनल नेटवर्थ 7वें स्थान पर हैं।
- अमीरों की लिस्ट में टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क 19.05 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं।

अपॉइंटमेंट्स (APPOINTMENTS)
5. चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने SBI के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया : चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने बुधवार, 28 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने दिनेश खारा का स्थान लिया, जो 27 अगस्त को रिटायर्ड हो गए। परंपरा के अनुसार, अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति SBI के सेवारत मैनेजिंग डायरेक्टर्स में से किसी एक की होती है।

आमतौर पर, सबसे वरिष्ठ मैनेजिंग डायरेक्टर या प्रबंध निदेशक ही SBI के अध्यक्ष बनते हैं।
- तीन साल की अवधि के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को SBI का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
- यह प्रस्ताव फाइनेंशियल सर्विसेस इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (FSIB) की ओर से किया गया था, जिसकी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दे थी।
- सेट्टी ने भारत सरकार द्वारा गठित विभिन्न टास्क फोर्स और समितियों का भी नेतृत्व किया है।
- इन्होंने 1988 में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में SBI के साथ अपना करियर शुरू किया।
- इन्हें कॉर्पोरेट क्रेडिट, रिटेल, डिजिटल और इंटरनेशनल बैंकिंग का एक्सपीरियंस है।
- सेट्टी के अलावा, राणा आशुतोष कुमार सिंह को SBI में प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में कार्यभार संभाला है।
- सिंह वर्तमान में बैंक में उप प्रबंध निदेशक (DMD) हैं।
- SBI में एक चेयरमैन और उसके सहायक 4 MD होते हैं।
6. राजविंदर सिंह भट्टी को CISF और दलजीत सिंह चौधरी को BSF की जिम्मेदारी : राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का प्रमुख नियुक्त किया है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार, 28 अगस्त को यह आदेश जारी किया है।

राजविंदर सिंह भट्टी (बाएं) बिहार कैडर और दलजीत सिंह चौधरी (दाएं) यूपी कैडर के IPS ऑफिसर हैं। (फाइल फोटो)
- राजविंदर सिंह भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं।
- भट्टी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी रिटायरमेंट तक के कार्यकाल के लिए CISF के डायरेक्टर जनरल बने रहेंगे।
- भट्टी को राष्ट्रीय ख्याति तब मिली जब उन्होंने नवंबर 2005 में सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया था।
- भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के DGP थे।
- DGP बनने से पहले वो पटना के सिटी SP के साथ-साथ सीवान और पूर्णिया जिलों के SP रह चुके हैं।
- वहीं, दलजीत सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के IPS ऑफिसर हैं।
- वे 30 नवंबर, 2025 तक के कार्यकाल के लिए BSF के डायरेक्टर जनरल बने रहेंगे।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
29 अगस्त का इतिहास : 29 अगस्त को हॉकी के ग्रेट प्लेयर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। वे दुनिया भर में ‘हॉकी के जादूगर (द मैजिशियन)’ के नाम से फेमस थे।

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1991 में आज ही के दिन डेन ओब्रिवन ने डिकैथलॉन में 8,812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।
- 1987 में आज ही के दिन कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया गया था।
- 1974 में आज ही के दिन चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना हुई थी।
- 1957 में आज ही के दिन कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम-1957 पारित किया था।
- 1953 में आज ही के दिन रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया था।
- [1945मेंआजहीकेदिनब्रिटिशनेहांगकांगकोजापानसेमुक्तकरायाथा।
- 1932 में आज ही के दिन नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ था।
- 1898 में आज ही के दिन गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई थी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





