The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 28 अगस्त: भारत ने 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया; सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO बने
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- भारत ने 73 हजार अमेरिकी राइफलों का ऑर्डर दिया, सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित चेयरमैन और सीईओ बने
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने तैयार की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO बनाए गए। वहीं, जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के चेयरमैन चुने गए।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
डिफेंस (DEFENCE)
1. भारत ने 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया : भारत ने 28 अगस्त को अमेरिका से 73,000 सिग सॉ (SiG Sauer) असॉल्ट राइफल्स का दूसरा ऑर्डर दिया। सिग सॉ ने यह जानकारी दी है। इस डील को भारत ने 837 करोड़ रुपए में साइन किया है।

इससे पहले फरवरी 2019 में फास्ट-ट्रैक खरीद के तहत भारत ने 647 करोड़ रुपए में 72,400 SiG-716 राइफल्स का ऑर्डर दिया था।
- राइफल्स की दूसरी खरीद को दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दी थी।
- इसकी डिलीवरी के बाद भारतीय सेना के पास 1.45 लाख से ज्यादा SiG-716 असॉल्ट राइफल्स हो जाएंगी।
- 2018-19 में राइफल्स की बढ़ती जरूरत के लिए भारत ने रूस से AK-203 राइफल्स का ऑर्डर दिया था, लेकिन इनके मिलने में देरी के चलते भारत ने फरवरी 2019 में अमेरिकी फर्म सिग सॉ से डील की थी।
- पहले लॉट में आईं 72,400 राइफल्स से सेना को 66,400, एयरफोर्स को 4,000 और नेवी को 2,000 राइफल्स दी गई थीं। ये धीरे-धीरे इनसास राइफल की जगह लेंगी।
- साल 2024-25 के लिए भारत की संसद में 48 लाख करोड़ रुपए का जो बजट पेश किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा लगभग 6 लाख 22 हजार करोड़ रुपए रक्षा क्षेत्र के लिए रखे गए हैं।
- भारत का रक्षा बजट, कुल बजट का लगभग 13 फीसदी है।

2. भारत की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात बनकर तैयार : भारत की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात आज 28 अगस्त को बनकर तैयार हो गई है। इसे कल यानी 29 अगस्त को इंडियन नेवी को सौंपा जा सकता है। अरिघात को 2017 में लॉन्च किया गया था।

अरिघात की टेस्टिंग 2017 से जारी है। अब फाइनली इसे कमीशन किया जाएगा।
- अरिघात INS अरिहंत का अपग्रेडेड वर्जन है।
- इसका वजन 6000 टन और मिसाइल अटैक की रेंज 750 km तक है।
- इसे विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में बनाया गया था।
- अरिहंत की तरह ही अरिघात भी 750 किलोमीटर की रेंज वाली के-15 मिसाइलों से लैस होगी।
- भारतीय नौसेना अब तक 3 न्यूक्लियर सबमरीन तैयार कर चुकी है। इसमें से एक अरिहंत कमीशंड है, दूसरी अरिघात मिलने वाली है और तीसरी S3 पर टेस्टिंग जारी है।
- इन सबमरीन के जरिए दुश्मन देशों पर परमाणु मिसाइल दागी जा सकती हैं।
- 2009 में पहली बार सांकेतिक तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर INS अरिहंत को लॉन्च किया था।
- इसके बाद 2016 में इसे नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया।
- अगले 5 साल में दो और पनडुब्बियों को भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया है।
- 2009 में लॉन्च करने से पहले भारत ने पनडुब्बियों को दुनिया से छिपा रखा था।
- 1990 में भारत सरकार ने ATV यानी एडवांस टेक्नोलॉजी वेसल प्रोग्राम शुरू किया था।
- इसके तहत ही इन पनडुब्बियों का निर्माण शुरू हुआ था।


नियुक्ति
3. सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO बने : 27 अगस्त को इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और CEO बनाया गया है। वह रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित हैं। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड की मौजूदा CEO जया वर्मा सिन्हा की जगह लेंगे। जया 31 अगस्त को रिटायर हो रही हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई है।
- सतीश कुमार 1986 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी हैं।
- उन्होंने मार्च 1988 में रेलवे जॉइन किया था।
- अपने 34 वर्षों के करियर में सतीश कुमार ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- 8 नवंबर, 2022 को उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला था।
- सतीश कुमार ने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech. किया है।
- इसके साथ उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ऑपरेशन मैनेजमेंट एंड साइबर लॉ में PG डिप्लोमा भी किया है।
- सतीश को रेलवे में हुए कई सुधारों के लिए जाना जाता है।
- शुरुआत में उनकी नियुक्ति पूर्वी रेलवे के झांसी डिवीजन और वाराणसी में डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में हुई थी।
- सतीश कुमार का एक महत्वपूर्ण योगदान उनके द्वारा विकसित किया गया फॉग सेफ डिवाइस है। धुंध में इस डिवाइस से ट्रेन संचालन सुरक्षित हो जाता है।
4. जय शाह ICC के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए : जय शाह 27 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन चुने गए। इस पद के लिए शाह के खिलाफ किसी ने आवेदन नहीं किया था। ऐसे में चुनाव नहीं हुआ और वो निर्विरोध चुन लिए गए।

जय शाह 2019 से BCCI सचिव के पद पर थे।
- वो मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जय 1 दिसंबर को चेयरमैन का पद संभालेंगे।
- वो फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं।
- BCCI को अब सचिव पद पर नई पोस्टिंग करनी होगी। इसके लिए रोहन जेटली का नाम सबसे आगे हैं।
- रोहन, अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट हैं।
- ICC के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा।
- ICC ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले लगातार तीसरी बार चेयरमैन नहीं बनेंगे। बार्कले 2020 से इस पद पर थे।
- ICC चेयरमैन पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी।
- शाह फिलहाल ICC के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा भी हैं।


स्पोर्ट (SPORT)
5. पेरिस पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज : पेरिस पैरालिंपिक की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। भारतीय दल के सौ से अधिक सदस्य बुधवार को पेरिस पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे, जिनमें 52 खिलाड़ी शामिल हैं।

जेवलिन थ्रोअर सुमित ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक होंगे।
- ओपनिंग सेरेमनी चैम्प्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित होगी।
- जिन खिलाड़ियों के 29 अगस्त को इवेंट हैं, वो ओपनिंग सेरेमनी की परेड में भाग नहीं लेंगे।
- भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 95 अधिकारी भी गए हुए हैं। भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल है।
- भारत की भागीदारी इस इवेंट में पैरा बैडमिंटन से शुरू होगी।
- 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स ग्रुप स्टेज, मेंस सिंगल्स ग्रुप स्टेज और विमेन सिंगल्स ग्रुप स्टेज होगा।
- तीनों ही कॉम्पिटिशन कल दोपहर 12 बजे शुरू होंगे।

मिसलेनियस (MISCELLANEOUS)
6. 10 साल में अब तक 53.13 करोड़ जन-धन अकाउंट खोले गए : 10 साल पहले 28 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री जन-धन योजना शुरू की गई थी। देश में इस समय 53.13 करोड़ जन-धन अकाउंट हैं। इनमें करीब 2.3 ट्रिलियन रुपए पड़े हुए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट एक्टिव हैं। अगस्त, 2024 तक इन अकाउंट का औसत बैलेंस 4352 रुपए हो गया है, जो कि मार्च, 2015 में 1,065 रुपए था।

जन-धन अकाउंट में जीरो बैलेंस और मिनिमम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता नहीं है।
- जन-धन योजना में एक लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 30 हजार रुपए का लाइफ कवर भी मिलता है।
- वहीं, इस योजना में लाभार्थी को 10 हजार रुपए की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
- साथ ही जन-धन अकाउंट खुलने के बाद लाभार्थी को रूपे डेबिट कार्ड भी मिलता है।
- इसके साथ ही जन-धन अकाउंट आप बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड होना जरूरी है।
- जन-धन अकाउंट को ऑनलाइन भी खुलवाया जा सकता है।
- मिनिमम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता न होने के बावजूद सिर्फ 8.4 फीसदी अकाउंट में ही जीरो बैलेंस है।
- इस योजना ने गांवों और कस्बों में रहने वालों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है।
- लगभग 66.6 फीसदी जन-धन अकाउंट इन्हीं इलाकों में खुले हुए हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
28 अगस्त का इतिहास : 1896 में आज के दिन फिराक गोरखपुरी का जन्म हुआ था। इनका वास्तविक नाम ‘रघुपति सहाय’ था। वे भारत के मशहूर उर्दू शायर थे। ‘फिराक’ उनका तखल्लुस था। उन्हें उर्दू कविता को बोलियों से जोड़ कर उसमें नई लोच और रंगत पैदा करने का श्रेय दिया जाता है। फिराक को ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ और ‘सोवियत लैण्ड नेहरू अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया था।

वर्ष 1970 में उन्हें ‘साहित्य अकादमी’ का सदस्य भी मनोनीत किया गया था।
- 2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
- 2008 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था।
- 1992 में आज ही के दिन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
- 1990 में आज ही के दिन इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया था।
- 1984 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 1972 में आज ही के दिन साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।
- 1956 में आज ही के दिन इंग्लैंड ने क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्जा जमाया था।
- 1916 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।
- 1904 में आज ही के दिन कलकत्ता से बैरकपुर तक पहली कार रैली का आयोजन हुआ था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





