The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 27 सितंबर: केंद्र ने असंगठित सेक्टर के लिए मिनिमम मजदूरी दर बढ़ाई, शिगेरू इशिबा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- केंद्र ने असंगठित क्षेत्र के लिए न्यूनतम वेतन दर बढ़ाई, शिगेरु इशिबा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाला। वहीं, मशहूर कवि केकी एन. दारूवाला का निधन हुआ।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. शिगेरू इशिबा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे : जापान में रक्षा मंत्री रह चुके शिगेरू इशिबा अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। शुक्रवार, 27 सितंबर को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। वे 1 अक्टूबर को संसद सत्र की शुरुआत के साथ पद संभालेंगे।

जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है।
- LDP पार्टी के पास संसद के दोनों सदन में बहुमत है।
- ऐसे में पार्टी अध्यक्ष चुने गए इशिबा अब जुलाई 2025 तक PM पद पर रहेंगे।
- इसके बाद देश में आम चुनाव होंगे।
- 67 साल के इशिबा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सनाए तकाइची को 21 वोटों के अंतर से हराया।
- इशिबा को पार्टी सदस्यों के 215 वोट हासिल हुए।
- इशिबा इससे पहले भी 4 बार पार्टी लीडरशिप के लिए चुनाव लड़ चुके हैं।
- 2012 में वे शिंजो आबे के खिलाफ भी खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा।
- इशिबा जापान के रक्षा और कृषि मंत्री रह चुके हैं।
- उन्होंने 1986 में 29 साल की उम्र में पहला चुनाव जीता था।
- तब वे जापान की संसद के सबसे युवा सदस्य बने थे।
- इस बार अपने कैंपेन में इशिबा ने देश के न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को धीरे-धीरे बंद करने का वादा किया है।
- इसके अलावा उन्होंने चीन और नॉर्थ कोरिया जैसे खतरों से निपटने के लिए एशिया में भी एक NATO बनाने की बात कही है।
- इशिबा PM किशिदा के आलोचक हैं।
- वे LDP की नीतियों से इतर जापान में महिला सम्राट बनाने की पैरवी करते हैं, जिसकी वजह से पार्टी के कई नेता उनके खिलाफ हैं।
- दरअसल, LDP के ज्यादातर सदस्यों का मानना है कि महिलाओं को एक मां और पत्नी के पारंपरिक कर्तव्य ही निभाने चाहिए।
नेशनल (NATIONAL)
2. केंद्र सरकार ने असंगठित सेक्टर के वर्कर्स के लिए मिनिमम मजदूरी दर बढ़ाई : केंद्र सरकार ने 27 सितंबर को असंगठित सेक्टर में काम करने वाले वर्कर्स के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने का ऐलान किया है। ये बढ़ोत्तरी 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होगी।

मिनिमम वेज रेट को स्किल्ड, अनस्किल्ड, सेमी-स्किल्ड और हाई स्किल्ड और A, B और C ज्योग्राफिकल एरिया में बांटा गया है।
- मिनिमम वेज रेट में बढ़ोतरी के बाद एरिया A में कंस्ट्रक्शन, स्वीपिंग, क्लीनिंग, लोडिंग और अनलोडिंग में काम करने वाले अनस्किल्ड वर्कर्स की मजदूरी 783 रुपए प्रति दिन होगी यानी प्रति माह 20,358 रुपए मिलेंगे।
- सेमी स्किल्ड वर्कर्स के लिए 868 रुपए प्रति दिन यानी 22,568 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
- स्किल्ड, क्लेरिकल और बगैर हथियार के वॉच एंड वार्ड के लिए मजदूरी 954 रुपए प्रति दिन यानी 24,804 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा।
- ऐसे वर्कर्स जो बहुत ज्यादा स्किल्ड हैं उनके और हथियार से लैस वॉच एंड वार्ड के लिए मजदूरी बढ़ाकर 1,035 रुपए प्रति दिन कर दी गई है यानी 26,910 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
- सरकार हर साल अप्रैल और अक्टूबर में महंगाई भत्ते (VDA) को औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में उतार-चढ़ाव के आधार पर संशोधित करती है।
- इसमें श्रमिकों के जीवन-यापन की लागत को ध्यान में रखा जाता है।
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
3. PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 26 सितंबर को वर्चुअली तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए। इसके अलावा उन्होंने मौसम व जलवायु रिसर्च के लिए एक हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम भी लॉन्च किया।

यह स्वदेशी सुपर कंप्यूटर मॉडर्न हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस है। इसके ज्यादातर पार्ट्स भारत में बनाए और असेंबल किए गए हैं।
- ये सुपर कंप्यूटर भारत के नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत तैयार किए गए हैं।
- इसे बनाने की लागत 130 करोड़ रुपए है।
- इन तीनों सुपर कंप्यूटर को तीन जगहों पर स्थापित किया गया है: दिल्ली, पुणे और कोलकाता।
- पुणे में जॉइंट मीटर रेडियो टेलिस्कोप (GMRT) इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल फास्ट रेडियो बर्स्ट्स (FRBs) और अन्य एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट्स की स्टडी करने के लिए करेगा।
- दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) मटेरियल साइंस और एटॉमिक फिजिक्स जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा।
- कोलकाता में एस एन बोस सेंटर इस सुपर कंप्यूटिंग तकनीक का इस्तेमाल उन्नत अनुसंधान के लिए करेगा, जिसमें फिजिक्स, कॉस्मोलॉजी और अर्थ साइंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
- यह परियोजना नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन (NSM) का हिस्सा है जिसका उद्देश्य शिक्षा, शोध, MSMEs और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में भारत के सुपर कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।
- इस मिशन के तहत पहला स्वदेशी रूप से असेंबल किया गया सुपर कंप्यूटर PARAM शिवाय 2019 में IIT (BHU) में स्थापित किया गया था।
- इसके अलावा 850 करोड़ रुपए का हाई-परफॉर्मिंग कंप्यूटिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया जो कि मौसम और जलवायु रिसर्च के लिए तैयार किया गया है।
स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
4. त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाला : त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को 26 सितंबर को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे मिजोरम के मौजूदा राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति में उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार, 26 सितंबर को त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
- इंद्रसेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना के पॉलिटिशियन रहे हैं।
- वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थे जब उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली थी।
- इससे पहले वे पार्टी की संयुक्त राज्य इकाई के अध्यक्ष थे।
- इंद्रसेना रेड्डी 3 बार विधायक चुने गए।
- उन्हें पहली बार 1983 में चुना गया था जब वे 33 साल के थे।
- फिर 1985 में हैदराबाद के मलकपेट से और इसके बाद 1999 में वह फिर से विधायक चुने गए।
- त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है।
- यह देश का तीसरा सबसे छोटा राज्य है।
- यह पूर्व में असम और मिजोरम से और उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में बांग्लादेश से घिरा है।
- त्रिपुरा को 8 जिलों और 23 उप-प्रभागों में विभाजित किया गया है।
- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है जो राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।
- राज्य में कुल तीन संसदीय क्षेत्र हैं, जिनमें एक राज्यसभा और दो लोकसभा सीटें हैं।
स्पोर्ट (SPORT)
5. ड्वेन ब्रावो KKR के मेंटॉर बने : वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के मेंटॉर बन गए हैं। वे गौतम गंभीर की जगह लेंगे। ब्रावो ने गुरुवार को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद 26 सितंबर को KKR ने सोशल मीडिया एक्स पर ब्रावो को मेंटॉर घोषित किया।

इससे पहले ब्रावो ने कहा था कि यह उनका आखिरी सीजन होगा लेकिन चोट की वजह से उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग के बीच में ही रिटायरमेंट अनाउंस करना पड़ा है।
- ब्रावो ने पिछले साल IPL को अलविदा कहा था।
- उन्होंने अब तक खेले 582 टी-20 मैचों में 631 विकेट लिए हैं।
- वे टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
- ब्रावो ने 18 साल के टी-20 करियर में अलग-अलग टीमों से कैरेबियन प्रीमियर लीग, इंडियन प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश जैसे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट जीते हैं।
- वे 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बनी वेस्टइंडीज टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
- ब्रावो ने 3 साल पहले 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
- हालांकि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने के साथ कोचिंग भी कर रहे हैं।
- ब्रावो पिछले 12 महीने से IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम कर रहे थे।
- वे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के बॉलिंग कंसल्टेंट भी बनाए गए थे।

निधन (OBITUARY)
6. मशहूर कवि केकी एन. दारूवाला का निधन हुआ : मशहूर अंग्रेजी कवि और पूर्व IPS ऑफिसर केकी एन. दारूवाला का 26 सितंबर की देर रात निधन हो गया। वे लंबी बीमारी और निमोनिया के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थें। उनकी बेटी अनाहिता कपाड़िया ने इसकी जानकारी दी।

केकी एन. दारूवाला 87 साल के थे। वे अपनी लघु कथाओं के लिए जाने जाते थे।
- केकी एन. दारूवाला का जन्म 1937 में लाहौर में हुआ था।
- उन्होंने लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज से पढ़ाई की।
- साल 1958 में वे भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश कैडर) में शामिल हुए।
- फिर तत्कालीन प्रधानमंत्री चरण सिंह के अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विशेष सहायक बने।
- बाद में वह रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में शामिल हो गए जहां उन्हें रॉ के सचिव के पद पर प्रमोशन मिला।
- पुलिस और बाद में रॉ में इनका सफल करियर रहा लेकिन उनकी साहित्यिक कुशलता ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई।
- दारूवाला की कविता की पहली किताब ‘अंडर ओरियन’ 1970 में प्रकाशित हुई थी।
- दो साल बाद उन्हें अपनी दूसरी पुस्तक ‘अपैरिशन इन अप्रैल’ के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार मिला।
- उन्होंने 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी जीता।
- हालांकि उन्होंने अक्टूबर 2015 में साहित्य अकादमी द्वारा लेखकों के खिलाफ हिंसा करने वाले वैचारिक समूहों के खिलाफ आवाज नहीं उठाने के विरोध में अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
27 सितंबर का इतिहास : 1980 में आज के ही दिन पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व को जागरूक करना है। इसके साथ ही विश्व भर के लोगों में पर्यटन के लिए जागरूकता पैदा करना और इसके लिए प्रेरित करना है। सन् 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन यानी UNWTO ने स्पेन में अपने तीसरे सत्र में इसे एक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। फिर, UNWTO ने सितंबर 1979 के अंत में विश्व पर्यटन दिवस शुरू करने का निर्णय लिया था।

इस बार ‘पर्यटन और शांति (Tourism and Peace)’ थीम के साथ ‘विश्व पर्यटन दिवस-2024’ मनाया गया।
- 2005 में आज ही के दिन बिल गेट्स लगातार 11वें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे।
- 2003 में आज ही के दिन ध्वनि से भी अधिक तेज गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरी थी।
- 2002 में आज ही के दिन न्यूयार्क में विश्व बैंक और आइएमएफ की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी।
- 2000 में आज ही के दिन वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
- 1998 में आज ही के दिन इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई थी।
- 1958 में आज ही के दिन मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैर कर पार करने वाले पहले भारतीय बने थे।
- 1905 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आंइस्टीन ने E=mc² का सिद्धांत पेश किया था।
- 1825 में आज ही के दिन इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ था।
- 1821 में आज ही के दिन मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली थी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





