The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 26 नवंबर: संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी; PAN 2.0 सहित 4 प्रोजेक्ट मंजूर; वैभव IPL के सबसे यंग-प्लेयर बने
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी; पैन 2.0 सहित 4 परियोजनाएं स्वीकृत; वैभव बने आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPS रश्मि शुक्ला फिर से महाराष्ट्र की DGP बनीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द टीचर एप’ लॉन्च किया। एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन हुआ।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी : देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्कृत और मैथिली में संविधान की प्रतियां जारी कीं।

आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई।
- संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया गया।
- 2 किताबें- ‘भारतीय संविधान का निर्माण: एक झलक’ और ‘भारतीय संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा’ का भी विमोचन किया गया।।
- संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान पारित किया था।
- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर, 2015 को हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाने की घोषणा की थी।
- 26 जनवरी, 1930 को कांग्रेस ने देश की पूर्ण आजादी का नारा दिया था। इसी लिए संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी, 1950 की तारीख का इंतजार किया गया।
- 1929 में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पहली बार ‘पूर्ण स्वराज’ की शपथ ली गई थी। अधिवेशन में अंग्रेज सरकार से मांग की गई थी कि भारत को 26 जनवरी, 1930 तक संप्रभु दर्जा दिया जाए।
- 26 जनवरी, 1930 को पहली बार पूर्ण स्वराज या स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
- 15 अगस्त, 1947 यानी अगले 17 सालों तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा।
- इस दिन के महत्व की वजह से 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू किया गया और इसे गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।
- संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने और 17 दिन की कड़ी मेहनत के बाद संविधान तैयार किया था।
- संविधान की मूल अंग्रेजी कॉपी में 1 लाख 17 हजार 369 शब्द हैं। इसमें 444 आर्टिकल, 22 भाग और 12 अनुसूचियां हैं।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग सभा का अध्यक्ष होने के नाते संविधान निर्माता होने का श्रेय दिया जाता है।
- प्रेम बिहारी ने अपने हाथ से अंग्रेजी में संविधान की मूल कॉपी यानी पांडुलिपि लिखी थी।
- देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद कैलीग्राफर प्रेम बिहारी से संविधान की मूल कॉपी लिखने की गुजारिश की थी। प्रेम बिहारी ने न केवल इसे स्वीकार किया था, बल्कि इसके बदले फीस लेने से भी इनकार किया था।
- संविधान को हाथ से लिखने में प्रेम बिहारी को 6 महीने लगे थे। इस दौरान पेन की 432 निबें घिस गई थीं।
- प्रेम बिहारी को संविधान हाल में एक कमरा दिया गया, जो बाद में संविधान क्लब हो गया। भारत का संविधान दुनिया में अकेला है, जिसके हर भाग में चित्रकारी भी की गई है।
- इसमें राम-सीता से लेकर अकबर और टीपू सुल्तान तक के चित्र हैं। इन्हें शांति निकेतन के नंदलाल बोस की अगुआई वाली टीम ने अपनी कला से सजाया। उनके भी नाम संविधान की मूल कॉपी में लिखे हैं।
- संविधान की हिंदी कॉपी कैलीग्राफर वसंत कृष्ण वैद्य ने हाथ से लिखी है। इसका कागज अलग है। इसे हैंडमेड पेपर रिसर्च सेंटर, पुणे में बनाया गया है।
- संविधान की हिंदी कॉपी में 264 पन्ने हैं, जिसका वजन 14 किलोग्राम है।
स्कीम (SCHEME)
2. मोदी कैबिनेट ने PAN 2.0 सहित 4 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी : मोदी कैबिनेट की बैठक में 26 नवंबर को PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके लिए सरकार 1,435 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मौजूदा पैन के नंबर को बदले बिना कार्ड एडवांस किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पैन कार्ड को कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
- नए पैन कार्ड QR कोड वाले होंगे। इसके लिए पेपरलेन यानी ऑनलाइन प्रोसेस अपनाया जाएगा।
- लोगों को QR कोड वाले पैन के लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। नए पैन में डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
- किसी भी शिकायत के सॉल्यूशन के लिए ग्रीवांस रेफरल सिस्टम तैयार किया जाएगा, ताकि पैन कार्ड को कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर बनाया जा सके।
- इसके अलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए रेलवे प्रोजेक्ट, किसानों के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, युवाओं-छात्रों के लिए ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ और अटल इनोवेशन मिशन 2.0 को मंजूरी को भी मंजूरी दी गई है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
3. IPS रश्मि शुक्ला फिर बनीं महाराष्ट्र की DGP : महाराष्ट्र सरकार ने 25 नवंबर को IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला को राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस बल के प्रमुख के रूप में फिर से बहाल कर दिया है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की शिकायत पर इलेक्शन कमीशन ने रश्मि शुक्ला को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया था।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने रश्मि शुक्ला को भाजपा का करीबी बताते हुए पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने अपने चुनावी फायदे के लिए रश्मि शुक्ला को इस पद पर बैठाया था।
- रश्मि शुक्ला को 4 नवंबर को अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया था, जबकि उनकी जगह वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय कुमार वर्मा को कार्यवाहक DGP नियुक्त किया गया था।
- 23 नवंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा और चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने आचार संहिता खत्म होने का ऐलान किया, जिसके बाद सोमवार, 25 नवंबर को राज्य सरकार ने शुक्ला का अनिवार्य अवकाश खत्म कर दिया और उन्हें डीजीपी के रूप में अपना कार्यभार फिर से संभालने का निर्देश दिया।
- वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं।
- 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी रश्मि, सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक के पद पर भी काम कर चुकी हैं।
- इसके अलावा, उन्होंने 22 साल की उम्र में IPS बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
- इस साल जून में उनका रिटायरमेंट होना था, लेकिन सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया।
4. उत्तराखंड के नए डीजीपी बने दीपम सेठ : सीनियर IPS ऑफिसर दीपम सेठ 25 नवंबर को उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक (DGP) बने। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे साल 2019 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे।

दीपम सेठ 1995 बैच के IPS ऑफिसर हैं और साल 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे सशस्त्र सीमा बल यानी SSB में अपर महानिदेशक (ADG) के पद पर कार्यरत थे।
- अभी उनकी प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा नहीं हआ था कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।
- पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया।
- वे SSB में प्रतिनियुक्ति के तौर पर काम देख रहे थे, जबकि इससे पहले वह ITBP में भी IG के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
- दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
- IPS ऑफिसर अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर्ड होने के बाद अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।
निधन (DEATH)
5. एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन हुआ : एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का लंबी बीमारी के बाद 25 नवंबर की देर रात निधन हो गया। वे 81 साल के थे।

शशिकांत रुइया ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में साल 1965 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
- शशि और उनके छोटे भाई रवि रुइया ने 1969 में एस्सार ग्रुप की नींव रखी। इसमें शुरुआती निवेश 2.5 करोड़ रुपए का था।
- कंपनी ने एक कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग फर्म के तौर पर शुरुआत की। इसका काम पुल, बांध और बिजली संयंत्र जैसे अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना था।
- एस्सार ने 1980 के दशक तक एनर्जी सेक्टर में विस्तार कर लिया। उसने कई प्रमुख ऑयल और गैस एसेट्स को खरीदा।
- एस्सार ग्रुप ने 1990 के दशक में स्टील और टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की।
- कंपनी ने वोडाफोन के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाकर अपने टेलिकॉम बिजनेस को काफी आगे बढ़ाया।
- हालांकि, एस्सार 2011 में तेल और गैस, बिजली और बंदरगाहों जैसे बिजनेस पर फोकस करने के लिए टेलिकॉम सेक्टर से बाहर निकल गया।
- एस्सार में ब्रिटेन में 10 मिलियन टन प्रति वर्ष की रिफाइनरी, भारत और वियतनाम में विशाल हाइड्रोकार्बन भंडार और अहम रिन्यूएबल एनर्जी वेंचर्स शामिल हैं।
- फोर्ब्स के अनुसार, 2021 में रुइया बंधुओं की नेटवर्थ करीब 18,500 करोड़ रुपये थी।
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
6. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द टीचर एप’ लॉन्च किया : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 नवंबर को नई दिल्ली में ‘द टीचर एप’ का अनावरण किया। इसका उद्देश्य उनकी पेशेवर विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस एप के माध्यम से शिक्षक विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों, पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह एप शिक्षकों को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने और छात्रों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद करेगा।
- इस प्लेटफॉर्म को भारती एंटरप्राइजेज की शाखा, भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा डेवलप किया गया है।
- ये निःशुल्क ऐप वेब, iOS और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है।
- ‘टीचर एप’ का उपयोग कर शिक्षक अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे से सीख सकते हैं।
- प्लेटफॉर्म पर 260 से ज्यादा घंटे के रिसोर्स हैं, जिनमें पाठ्यक्रम, लर्निंग बाइट्स, छोटे वीडियो, पॉडकास्ट, और थीम आधारित फेस्ट, वेबिनार, प्रतियोगिताएं और क्विज जैसे इंटरैक्टिव फॉर्मेट शामिल हैं।
स्पोर्ट (SPORT)
7. बिहार के वैभव सूर्यवंशी IPL में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने : बिहार के वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वे मात्र 13 साल के हैं। 25 नवंबर को राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा। वे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर से सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ।
- वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था।
- वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे।
- वैभव ने मुंबई के खिलाफ 2023-24 [पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला। तब आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी उम्र 12 साल 284 दिन थी, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
- उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बिहार के लिये वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाए थे।
- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL के इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।
- वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
- ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस सबसे महंगे विदेशी ऑलराउंडर हैं, उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा।
- अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
- युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए देकर खरीदा।
- जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख डार को अपनी बेस प्राइस (30 लाख) से 20 गुना ज्यादा कीमत मिली। RCB ने दाएं हाथ के पेसर को 6 करोड़ रुपए में खरीदा।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
26 नवंबर का इतिहास : आज से 16 साल पहले 2008 में आज ही के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। भारत पर हुए इस सबसे बड़े आतंकी हमले को 26/11 के नाम से जानते हैं। इन हमलों ने मुंबई को 59 घंटे तक आतंकित किया था। इस हमले में 164 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मारे गए लोगों में भारतीय नागरिकों के अलावा कई विदेशी नागरिक भी थे।

26 नवंबर को ताज होटल पर हुए आतंकी हमले के दौरान का एक चित्र।
- 1885 में पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई।
- 1921 में श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ था।
- 1948 में नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
- 1949 में आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
- 1960 में भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
- 1998 में टोनी ब्लेयर आयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
- 2002 – बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गए।
- 2012 में अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीतिक पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ का गठन किया।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 25 नवंबर : पीएम मोदी ने ICA वैश्विक सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन किया; केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘अब कोई बहाना नहीं’ कैंपेन शुरू किया

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने की मांग खारिज की। ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने। दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 23 नवंबर : महाराष्ट्र में महायुति, झारखंड में सोरेन सरकार तय; मोदी को ‘विश्व-शांति पुरस्कार’ मिला; जोमैटो BSE सेंसेक्स में शामिल होगा

फोनपे के बोर्ड से बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। 8 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन होगा। वहीं, IPL मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





