The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 25 सितंबर: हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की प्रधानमंत्री बनीं, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास का निधन हुआ
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की प्रधानमंत्री बनीं, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत व्यास का निधन
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नई रेल सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ का ट्रायल हुआ। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेव्स एनीमे और मांगा कॉन्टेस्ट यानी WAM की शुरूआत की। वहीं, मधुरा पंडित जसराज का निधन हुआ।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. हरिनी अमरसूर्या बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री: श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 25 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर हरिनी अमरसूर्या को नियुक्त किया। प्रधानमंत्री पद के अलावा, अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है।

हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
- हरिनी श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं।
- उनसे पहले सिरिमाओ बंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
- हरिनी अमरसूर्या पहली बार सांसद चुनी गईं
- हरिनी सांसद बनने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता और एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी हैं।
- सन 2000 के बाद से कोई भी महिला श्रीलंका की प्रधानमंत्री नहीं बनी है।
- इसके अलावा, विजिथा हेर्थ और लक्ष्मण निपुनाराच्ची ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
- श्रीलंका के मंत्रिमंडल में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कुल 4 सदस्य है।
- ये श्रीलंका के इतिहास का सबसे छोटा मंत्रिमंडल है।
- इससे पहले, 23 सितंबर को अनुरा दिसानायके ने श्रीलंका के 10वें राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
- अनुरा ने 6 बार श्रीलंका के पीएम रह चुके मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हराया।
- श्रीलंका में यह पहली बार है, जब राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दूसरी बार गिनती में साफ हुए, क्योंकि पहले दौर की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को 50% वोट नहीं मिले थे।
नेशनल (NATIONAL)
2. नई रेल सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ का ट्रायल हुआ : 24 सितंबर को राजस्थान में सवाई माधोपुर से कोटा के बीच 108 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर ‘कवच 4.0’ का ट्रायल हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद सवाई माधोपुर से सुमेरगंज मंडी तक ट्रेन के लोको पायलट के साथ सफर किया। यह ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम का सबसे उन्नत संस्करण है।

‘कवच’ स्वदेशी रूप से विकसित ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो ट्रेनों की आपस में भिड़ंत को रोकने का काम करती है।
- कवच 4.0 की मदद से लोको पायलट इंजन में बैठे-बैठे ही 7 किलोमीटर दूर के सिग्नल की जानकारी ले सकता है।
- कवच जरूरत के हिसाब से खुद ट्रेन की स्पीड कम कर देगा।
- ‘कवच’ प्रणाली में हाई फ्रीक्वेंसी के रेडियो कम्युनिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है।
- ये सिस्टम तीन स्थितियों में काम करता है- जैसे कि हेड-ऑन टकराव, रियर-एंड टकराव, और सिग्नल खतरा।
- ब्रेक फेल होने की स्थिति में ‘कवच’ ब्रेक के स्वचालित अनुप्रयोग द्वारा ट्रेन की गति को नियंत्रित करता है।
- ‘ऑन बोर्ड डिस्प्ले ऑफ सिग्नल एस्पेक्ट’ (OBDSA) लोको पायलट को कम दिखने पर भी संकेत देता है।
- एक बार सिस्टम सक्रिय हो जाने के बाद, 5 किलोमीटर की सीमा के अंदर ट्रेनें रुक जाती हैं।



3. भारतीय रेलवे ने ‘रेल रक्षक दल’ का गठन किया : बढ़ती रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए 24 सितंबर को इंडियन रेलवे ने ‘रेल रक्षक दल’ का गठन किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेलवे ने उत्तर पश्चिमी रेलवे (NWR) जोन में इस पहल की शुरुआत की है। रेल रक्षक दल दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने और बचाव कार्य करने में सक्षम है।

इस टीम को राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) ने प्रशिक्षित किया है।
- इस टीम को जोन के चारों मंडलों में चार स्थानों – बांदीकुई, लालगढ़, उदयपुर एवं मेड़ता रोड पर तैनात किया गया है।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर के गांधीनगर स्टेशन पर पुनर्विकास के काम का निरीक्षण करने के साथ ही रेल रक्षक दल की दो टीमों को भी देखा।
- नवंबर, 2023 में एक बैठक में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से यात्रियों की तेजी से निकासी के मुद्दे पर काम करने की जरूरत व्यक्त की गई थी।
- इसके बाद रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे, पूर्वी तटीय रेलवे, भारतीय रेलवे आपदा प्रबंधन संस्थान (IRIDM) बेंगलुरु, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और रेल कोच फैक्ट्री (RCF) की एक समिति गठित की गई थी।
- समिति की सिफारिशों के अनुरूप रेल सुरक्षा बल (RPF) और कैरिएज एंड वैगन विभाग के इंजीनियरों की टीम बना कर NDRF के जरिए एक महीने का प्रशिक्षण दिलाया गया।
4. वेव्स एनीमे और मंगा कॉन्टेस्ट की शुरुआत हुई : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 24 सितंबर को वेव्स एनीमे और मांगा कॉन्टेस्ट(WAVES Anime & Manga Contest) यानी W.A.M. की शुरूआत की। इसका उद्देश्य लोकल टैलेंट को प्रोत्साहित करना और इंडियन ऑडियंस में जापानी मांगा और एनीमे में बढ़ती रुचि का लाभ उठाना है।

यह कॉन्टेस्ट ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ का एक हिस्सा है।
- सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने नई दिल्ली में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज के पहले सत्र का अनावरण किया था।
- W.A.M. कॉन्टेस्ट देश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है।
- ये कॉन्टेस्ट आगामी वेव्स शिखर सम्मेलन के अग्रदूत के रूप में कार्य करेगी।
- ये 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान व्यक्त किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भारत में डिजाइन, दुनिया के लिए डिजाइन’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
- इस कॉन्टेस्ट में तीन श्रेणियां हैं।
- प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार लोगों की टीमों में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
- इसमें छात्रों और पेशेवरों के लिए अलग-अलग श्रेणियां होंगी।
- इच्छुक प्रतिभागी W.A.M. की वेबसाइट पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
निधन (OBITUARY)
5. भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास का निधन हुआ : आज 25 सितंबर की सुबह भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास का निधन हो गया। 87 वर्षीय सूर्यकांता व्यास को ‘जीजी’ के नाम से जाना जाता है।

सूर्यकांता व्यास काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।
- आज बुधवार 25 सितंबर की सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां सुबह करीब सवा 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
- व्यास का जन्म 23 फरवरी, 1938 को हुआ था।
- उन्होंने 1990 से सात बार विधायक चुनाव लड़ा, जिनमें से 6 में उन्हें जीत मिली।
- वह जोधपुर और सूरसागर से तीन-तीन बार विधायक रहीं।
- 2023 के चुनाव में उन्हें अधिक उम्र के कारण टिकट नहीं दिया गया।
- सबसे पहले वे वर्ष 1990 में विधायक बनीं।
- उसके बाद वर्ष 1993 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत दर्ज की।
- वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची।
- सूर्यकांता व्यास ऐसी नेता थीं जिन्हें कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेता भी बहुत पसंद करते थे।
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उन्हें ‘जीजी’ कहकर आशीर्वाद लेते थे।
6. मधुरा पंडित जसराज का निधन हुआ : मधुरा जसराज का बुधवार, 25 सितंबर की सुबह उनके घर पर निधन हो गया। वे शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पत्नी और प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती वी.शांताराम की बेटी थीं। मधुरा 86 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

निधन की जानकारी मधुरा जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने दी है।
- मधुरा जसराज एक लेखिका, निर्देशक, और कोरियोग्राफर के रूप में जानी जाती थीं।
- उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में निर्देशन किया, जिसमें संगीत मार्तंड पंडित जसराज (2009) और आई तुजा आशीर्वाद (2010) जैसी फिल्में शामिल हैं।
- उन्होंने अपने पति पंडित जसराज की जीवनी भी लिखी, जिसमें उनके अद्भुत करियर और मेवाती घराने के योगदान का वर्णन किया गया है।
- इसके अलावा, उन्होंने अपने पिता वी शांताराम पर दो महत्वपूर्ण किताबें लिखीं – शांताराम (मराठी में) और वी शांतारामः द मैन हू चेंज्ड इंडियन सिनेमा (अंग्रेजी में), जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण योगदान मानी जाती हैं।
- मधुरा और पंडित जसराज ने साल 1962 में शादी की थी।
- इससे पहले अगस्त 2020 में पंडित जसराज का कार्डियक अरेस्ट के कारण 90 साल की उम्र में निधन हो गया था।
- जसराज शास्त्रीय गायक थे, जिन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
- जसराज और मधुरा पंडित की बेटी दुर्गा म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं। वहीं, बेटा शारंग देव म्यूजिक डायरेक्टर हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
25 सितंबर का इतिहास : हर साल 25 सितंबर को भारत में अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रमुख भारतीय राजनीतिक नेता और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था। साल 2014 में भारत सरकार ने पं. उपाध्याय की जयंती के मौके पर लोगों के उत्थान में उनके योगदान और सम्मान के तौर पर अंत्योदय दिवस मनाने का फैसला किया गया। उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ की फिलॉसफी का मतलब अंतिम व्यक्ति का उत्थान था। उनका विजन पूरी तरह से समाज के वंचित वर्गों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना था।

साल 2014 में पहली बार अंत्योदय दिवस मनाया गया था।
- 2007 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ था।
- 1992 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा था।
- 1981 में आज ही के दिन मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
- 1955 में आज ही के दिन रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई थी।
- 1897 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई थी।
- 1846 में आज ही के दिन अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया था।
- 1654 में आज ही के दिन इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1639 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत हुई थी।
- 1524 में आज ही के दिन वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए थे।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





