The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 23 अगस्त: FSSAI ने प्रोडक्ट्स से A1, A2 के दावे हटाने का आदेश दिया; अनिल अंबानी शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- FSSAI ने उत्पादों से A1, A2 दूध के दावे हटाने का आदेश दिया; अनिल अंबानी पर 5 साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंध
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचे। श्रीलंका सरकार ने 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने की घोषणा की। वहीं, FSSAI ने डेयरी प्रोडक्ट्स से A1, A2 दूध के दावे हटाने का आदेश दिया।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. जंग के बीच ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे PM मोदी : रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 23 अगस्त को यूक्रेन पहुंच गए। वे गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए थे। 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद मोदी भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वे यहां 7 घंटे बिताएंगे।

PM मोदी ने जेलेंस्की के साथ यूक्रेन नेशनल म्यूजियम का दौरा किया।
- कीव में भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी का स्वागत किया।
- PM ने फोमिन बोटैनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
- 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी।
- तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।
- 24 फरवरी 2022 को रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था।
- PM मोदी और जेलेंस्की के बीच ये चौथी मुलाकात होगी।
- पहली बार दोनों नेता नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित COP26 जलवायु सम्मेलन में मिले थे।
- फिर, दोनों मई 2023 में जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन में मिले।
- इसके बाद तीसरी बार दोनों की मुलाकात 14 जून 2024 को इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हुई थी।
- यूक्रेन पूर्वी यूरोप का एक देश है।
- यह रूस के बाद यूरोप में क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है।
- इसकी सीमा पूर्व और उत्तर-पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पश्चिम में पोलैंड, स्लोवाकिया और हंगरी, दक्षिण में रोमानिया और मोल्दोवा से मिलती है।
- इसका क्षेत्रफल 603,628 वर्ग किमी है।
- 2021 में, 41.6 मिलियन की आबादी के साथ, यह यूरोप में आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
- देश की यूक्रेन राजधानी और सबसे बड़ा शहर कीव है।

2. श्रीलंका में भारतीयों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री : श्रीलंका सरकार ने 22 अगस्त को 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने की घोषणा की है। इनमें भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई प्रमुख देश शामिल हैं।

वीजा-फ्री यात्रा का फैसला श्रीलंका की कैबिनेट ने लिया है और यह नई नीति 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी।
- श्रीलंका की टूरिज्म मिनिस्ट्री के सलाहकार हरिन फर्नांडो के अनुसार यह नीति अगले छह महीनों के लिए लागू होगी।
- वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा पाने वाले देशों में भारत, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, पोलैंड, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, नेपाल, इंडोनेशिया, रूस और थाईलैंड शामिल हैं।
- इसके अलावा, मलेशिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, चेक गणराज्य, इटली, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, इज़राइल, बेलारूस, ईरान, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, कतर, ओमान, बहरीन और न्यूजीलैंड के नागरिक भी वीजा- फ्री नीति का फायदा उठा सकते हैं।
- इससे पहले श्रीलंका में अराइवल पर वीजा चार्ज बढ़ाने को लेकर विवाद हुआ।
- हालांकि, भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया से आने वाले पर्यटकों को पहले से ही श्रीलंका में मुफ्त वीजा की सुविधा मिल रही थी।
- श्रीलंका सरकार की यह पहल देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई है।
- श्रीलंका को पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था।
- आधिकारिक तौर पर इसका नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है।
- यह दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है।
- यह मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग है।
- श्रीलंका भारत और मालदीव के साथ एक समुद्री सीमा साझा करता है।
- श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे इसकी विधायी राजधानी है।
- वहीं, कोलंबो इसका सबसे बड़ा शहर और वित्तीय राजधानी है।
- यह सार्क का संस्थापक सदस्य है।
- यहां की मुद्रा श्रीलंकाई रुपया है।
- श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवरधन और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे हैं।
व्यापार
3. अनिल अंबानी शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन : मार्केट रेगुलेटर SEBI ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

अनिल अंबानी पर किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगी है।
- रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को बैन किया गया है और सभी पर अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है।
- वहीं, रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए बैन किया है और 6 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।
- SEBI की ओर से जारी 222 पेज के फाइनल ऑर्डर के मुताबिक, जांच में पता चला कि RHFL के अधिकारियों की सहायता से अनिल अंबानी ने पैसों की हेराफेरी की।
- उन्होंने फंड का खुद इस्तेमाल किया, लेकिन दिखाया की ये फंड लोन के तौर पर दिया गया है।
- SEBI भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित एक वैधानिक निकाय (एक गैर-संवैधानिक निकाय जिसे संसद द्वारा स्थापित किया गया) है।
- SEBI का मूल काम प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना तथा प्रतिभूति बाजार को बढ़ावा देना और विनियमित करना है।
- SEBI का मुख्यालय मुंबई में है और क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में हैं।
- SEBI के मौजूद अध्यक्ष माधबी पुरी बुच हैं, जो सेबी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
- वह तीन वर्ष तक इस पद पर बनी रहेंगी।
नेशनल (NATIONAL)
4. FSSAI ने प्रोडक्ट्स से A1, A2 दूध के दावे हटाने का आदेश दिया : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने गुरुवार, 22 अगस्त को दूध और मिल्क प्रोडक्ट की पैकेजिंग से ‘A1’ और ‘A2’ प्रकार के दावों को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसी लेबलिंग को भ्रामक बताया। यह निर्देश ई-कॉमर्स कंपनियों समेत सभी फूड बिजनेस करने वाली कंपनियों के लिए है।

FSSAI ने कहा कि ये दावे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अनुरूप नहीं हैं।
- कंपनियों को पहले से छपे लेबल को खत्म करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है।
- इसके बाद कोई और अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
- FSSAI ने अपनी जांच में पाया कि A1 और A2 का अंतर दूध में बीटा-कैसिइन प्रोटीन की संरचना से जुड़ा है।
- बीटा-कैसिइन प्रोटीन की संरचना गाय की नस्ल के आधार पर अलग-अलग होती है।
- जबकि, FSSAI का मौजूदा नियम इस अंतर को मान्यता नहीं देता है।
- बीटा कैसिइन दूसरा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन है।
- इसमें अमीनो एसिड का बेहतरीन न्यूट्रिशन बैलेंस है।
- फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (FSS अधिनियम) के तहत स्थापित एक स्वायत्त सांविधिक निकाय है।
- यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आता है।
- इसका हेडक्वार्टर दिल्ली में है।
- FSSAI में एक अध्यक्ष तथा 22 अन्य सदस्य होते हैं, जिनमें एक-तिहाई महिलाएं होती हैं।
- FSSAI के अध्यक्ष की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
5. अश्विनी वैष्णव ने ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज – सीजन 1’ के लिए 25 चैलेंजेस को लॉन्च किया : केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 अगस्त को वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के लिए 25 चैलेंज लॉन्च किया। WAVES ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज – सीजन 1’ के तहत आता है। ये चैलेंजेस एनिमेशन, फिल्म मेकिंग, गेमिंग, म्यूजिक और विजुअल आर्ट्स जैसे सब्जेक्ट्स को कवर करता है।

ऐसा अनुमान है कि अगर WAVES प्रोग्राम को सफलतापूर्वक एग्जीक्यूट किया जाता है, तो इस क्षेत्र में 2-3 लाख नौकरियां पैदा हो सकती हैं।
- यह एक पूरी तरह से नई क्रिएटर इकोनॉमी है, जिसे भारत के प्रधानमंत्री से भी मान्यता मिली है।
- प्रधानमंत्री मोदी मार्च 2024 में पहले राष्ट्रीय क्रिएटर पुरस्कार अपने हाथों से दिया था।
- क्रिएट इन इंडिया चैलेंज को क्रिएटिव और इनोवेशन्स को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।
- इसका उद्देश्य इंडियन मीडिया, मनोरंजन, और ऑडियो-विज़ुअल उद्योग के क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
- वहीं, वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट एक प्रीमियर ग्लोबल प्रोग्राम है जो मीडिया, ऑडियो-विज़ुअल, और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स, प्रोफेशनल्स, और क्रिएटर्स को एक मंच पर लाता है।
- इस समिट का उद्देश्य इंड्स्ट्री के लेटेस्ट ट्रेंड्स, टेक्वोलॉजिकल इनोवेशन्स और ग्लोबल पार्टनरशिपर पर चर्चा करना है।
स्पोर्ट (SPORT)
6. लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा : 22 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने 89.49 मीटर जैवलिन थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर थ्रो किया और पहले नंबर पर रहे। एंडरसन ने दो बार लुसाने डायमंड लीग के विश्व चैंपियन हैं और उन्होंने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था।
- पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के फाइनल राउंड में नीरज ने 89.45 मीटर की दूरी तक भाला फेंक था।
- वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर तक भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
- नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 335 करोड़ रुपए हो गई है।
- उन्होंने 318 करोड़ रुपए की ब्रांड वैल्यू वाले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया है।
- नीरज के ब्रांड वैल्यू के साथ ही सालाना एंडोर्समेंट फीस में भी बढ़ोतरी हुई है।
- नीरज के अलावा पेरिस ओलिंपिक में दो ब्रॉन्ज जीतने वाली मनु और कुश्ती में 50 किलो के वेट कैटेगरी में फाइनल तक पहुंचने वाली विनेश की भी एंडोर्समेंट फीस बढ़ी है।
- वहीं, विराट कोहली ब्रांड वैल्यू में 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी बन गए हैं।
- उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
23 अगस्त का इतिहास : आज के दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पहली बार मनाया जा रहा है। चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना था। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ, इस मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था। इससे भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।

इस साल की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा (Touching Lives while Touching the Moon : India’s Space Saga) है।
- 1990 में आज ही के दिन आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
- 1979 में आज ही के दिन ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला था।
- 1947 में आज ही के दिन वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने थे।
- 1947 में आज ही के दिन युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया था।
- 1939 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर साइन किए गए थे।
- 1922 में आज ही के दिन तुर्की ने एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए थे।
- 1922 में आज ही के दिन स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह हुआ था।
- 1914 में आज ही के दिन जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
- 1839 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया था।
- 1821 में आज ही के दिन मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की थी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





