The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 19 अक्टूबर: विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं; अजय सिंह झारखंड के नए DGP नियुक्त हुए
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- विजया किशोर रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष, अजय सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया : भारत सरकार ने 19 अक्टूबर को विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वे आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी। वहीं, अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, रहाटकर को इस पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है।
- रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
- सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रहाटकर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।
- महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सक्षमा (तेजाब के हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरुआत की।
- इसके अलावा उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, तीन तलाक विरोधी प्रकोष्ठ और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों पर फोकस करके कानूनी सुधारों पर भी काम किया।
- रहाटकर ने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित ‘साद’ नामक प्रकाशन भी शुरू किया।
- महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार शामिल है।
- राष्ट्रीय महिला आयोग का मकसद महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उनके खिलाफ हो रहे भेदभाव और हिंसा को खत्म करना और उन्हें सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना है।
2. झारखंड के नए DGP बने अजय सिंह : 19 अक्टूबर को सीनियर IPS ऑफिसर अजय सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया। वे 1989 बैच के IPS ऑफिसर हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को कार्यवाहक DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश दिया था।

चुनाव आयोग के निर्देश के चलते झारखंड सरकार ने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाया था।
- 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता 26 जुलाई 2024 को झारखंड के DGP बनाए गए थे।
- वे अपने पद पर रहते हुए ACB और CID DG की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- साल 2022 में अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक मिली थी।
- डीजी रैंक मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें डीजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी मिली थी।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
3. नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ किया। 25 अक्टूबर तक चलने वाला यह इवेंट सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ। इसमें 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट हिस्सा ले रहे हैं।

मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी।
- मिशन कर्मयोगी का मकसद सिविल सर्वेंट्स के लिए पर्सनल और ऑर्गनाइजेशनल स्किल डेवलपमेंट को नई दिशा देना है।
- इस दौरान, हर कर्मयोगी 4 घंटे की लर्निंग में हिस्सा ले रहे हैं।
- यह आयोजन सिविल सर्वेंट्स को विकास की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
- इसका लक्ष्य सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन लर्निंग को बढ़ावा देना है।
- मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित लर्निंग वीक का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को कुशल बनाना है, ताकि देश की कुशलतापूर्वक सेवा करने की उनकी क्षमता में वृद्धि हो।
- स्किल बेस्ड लर्निंग के जरिए यह पहल एक गतिशील और भविष्य के लिए तैयार वर्कफोर्स बनाने, भारत के विकास को बढ़ावा देने और शासन को बदलने पर केंद्रित है।
- प्रतिभागी iGOT मॉड्यूल और मशहूर व्यक्तियों के वेबिनार, मास्टर क्लास के जरिए ये घंटे पूरे कर सकते हैं।
- कार्यक्रम के वक्ता अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर जानकारी देंगे।
- साथ ही सिविल सर्वेंट्स को असरदार तरीके से नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण की दिशा में काम करने में मदद करेंगे।
- इस दौरान, मंत्रालय, विभाग और संगठन डोमेन स्पेसिफिक कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप भी आयोजित करेंगे।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैक्कार्थी चकवेरा के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13-19 अक्टूबर तक 3 अफ्रीकी देशों यानी अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी के दौरे पर हैं। वे पहले अल्जीरिया, फिर मॉरिटानिया और अपने दौरे के अंत में मलावी के दौरे पर हैं।
- इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों (MoU) पर साइन किए गए।
- इसमें कला एवं संस्कृति, युवा मामले, खेल और फार्मास्युटिकल सहयोग शामिल है।
- राष्ट्रपति मुर्मू ने मलावी की राजधानी लिलोंग्वे में आयोजित भारत-मलावी व्यापार बैठक को भी संबोधित किया।
- उन्होंने मलावी के पहले राष्ट्रपति डॉ. हेस्टिंग्स कामुजु बंदा की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
- मलावी दक्षिणपूर्वी अफ्रीकी देश है और इसे पहले ‘न्यासालैंड’ (Nyasaland) कहा जाता था।
- ये तंजानिया, मोजाम्बिक और जाम्बिया से घिरा हुआ देश है।
- यहां की मुद्रा मलावी क्वाचा और राजधानी लिलोंग्वे है।
5. भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया : भारत ने श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय मूल के तमिल कम्युनिटी की एजुकेशन में सपोर्ट देने के लिए अपने ग्रांट को दोगुना कर 17.23 करोड़ रुपए कर दिया है। इसका मकसद बागान क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना है।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की सचिव जे.एम. थिलाका जयसुंदरा ने 18 अक्टूबर को इसके लिए कूटनीतिक पत्रों पर साइन किए।
- इस प्रोजेक्ट के तहत श्रीलंका सरकार द्वारा चिह्नित 9 बागान स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।
- इनमें मध्य प्रांत के बागान क्षेत्रों में छह स्कूल और उवा, सबरागामुवा और दक्षिणी प्रांत में एक-एक स्कूल शामिल है।
- यह एडिशनल फंड श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर दी गई।
- इसी के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए भारत की कुल प्रतिबद्धता अब 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपये (17 करोड़ 22 लाख 50 भारतीय रुपये) हो गई है।
- यह प्रोजेक्ट एजुकेशन सेक्टर में श्रीलंका में भारत की कई पहले की और मौजूदा डेवलपमेंट पार्टनरशिप इनिशिएटिव्स का हिस्सा है।
स्पोर्ट (SPORT)
6. कोहली 9 हजार टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय : 18 अक्टूबर को भारतीय बैटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 102 बॉल पर 70 रन बनाए। इस दौरान टेस्ट में उनके 9000 रन पूरे हो गए। इस मैच में 53 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली।

9000 रन बनाने वाले वे चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।
- उनसे पहले इस मुकाम तक सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही पहुंच सके हैं।
- कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाया।
- यह उनका क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 221वां 50+ स्कोर है।
- कोहली तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने।
- उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 264 बार 50+ का स्कोर बनाया है।
- इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं।


आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
17 अक्टूबर का इतिहास : 1950 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कोलकाता (तब कलकत्ता) में ‘मिशनरी ऑफ चैरिटिज’ की स्थापना की थी। 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 26 अगस्त, 1910 में एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था। उनका नाम आन्येजे गोंजा बोयाजियू था। उन्हें रोमन कैथोलिक चर्च ने कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाजा था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली थी। इन्होंने 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया।

1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।
- 1983 में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।
- 1933 में जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया था।
- 1872 में न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया था।
- 1853 में अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गई थी।
- 1813 में लैपजिंग का युद्ध खत्म हुआ था।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 18 अक्टूबर: 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे पीएम मोदी; SC बोला बाल विवाह जीवनसाथी चुनने का अधिकार छीनता है

इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा। दुनियाभर में दिखाई दिया सुपरमून। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहला सेल्फ पॉवर्ड इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर लॉन्च किया। पढें पूरी खबर…
करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर : जस्टिस संजीव खन्ना होंगे 51वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया; नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने

सुप्रीम कोर्ट में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ यानी न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई। इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया। वहीं, MP की निकिता पोरवाल ‘मिस इंडिया 2024’ बनीं। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





