The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 18 जून: यूरोपियन यूनियन ने नेचर रीस्टोरेशन लॉ को मंजूरी दी, देश में पहली बार 40 किलोमीटर दूर से हुई कैंसर सर्जरी
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- करेंट अफेयर्स अपडेट; यूरोपीय संघ प्रकृति बहाली कानून | रोबोटिक टेलीरोबोटिक सर्जरी
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
24 साल बाद नॉर्थ कोरिया पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन। यूरोपियन यूनियन ने नेचर रीस्टोरेशन लॉ को मंजूरी दी। देश में पहली बार 40 किलोमीटर दूर बैठे डॉक्टर ने रोबोटिक सर्जरी की मदद से ब्लैडर से कैंसर का ट्यूमर निकाला।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. 24 साल बाद नॉर्थ कोरिया पहुंचे पुतिन : 18 जून को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नॉर्थ कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। ये नॉर्थ कोरिया की उनकी दूसरी यात्रा है। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने इस यात्रा की पुष्टि की है। इस दौरान पुतिन नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले बतौर राष्ट्रपति पुतिन अपने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2000 में नॉर्थ कोरिया गए थे।
- इस दौरान पुतिन नॉर्थ कोरिया के इकलौते ऑर्थोडॉक्स चर्च का दौरा करेंगे।
- इस दौरान किम जोंग उन रूस को जरूरी हथियारों के बदले आर्थिक सहायता और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से जुड़ी डील पर साइन कर सकते हैं।
- इससे पहले मार्च 2000 में राष्ट्रपति बनने के कुछ ही महीनों बाद पुतिन प्योंगयांग के दौरे पर गए थे।
- उन्होंने किम के पिता और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग इल से मुलाकात की थी।
2. अब भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा न्यूक्लियर हथियार : 17 जून को आई स्वीडन के थिंक टैंक SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। इस साल भारत के न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई है, जबकि पाकिस्तान के पास 170 वॉरहेड मौजूद हैं। भारत के नए हथियार लंबी दूरी के हैं और ये चीन पर निशाना साध सकते हैं।

- SIPRI के मुताबिक, पिछले साल तक भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे।
- रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया भी अपनी बैलिस्टिक मिसाइल पर परमाणु वॉरहेड तैनात करने की तैयारी में हैं।
- दुनिया के 90% परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इसमें ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।
- पिछले एक साल में चीन के न्यूक्लियर वॉरहेड 410 से बढ़कर 500 हो गए हैं। इनमें आगे भी बढ़ोतरी का अनुमान है।
- दुनियाभर में अभी 3904 परमाणु हथियार मिसाइलों या एयरक्राफ्ट में तैनात हैं।
- दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या अब 12 हजार 121 हो चुकी है।
3. यूरोपियन यूनियन ने पास किया नेचर रीस्टोरेशन लॉ : 17 जून को यूरोपियन यूनियन (EU) की एनवायर्नमेंटल काउंसिल ने नेचर रीस्टोरेशन लॉ को मंजूरी दी। EU के पर्यावरण मंत्रियों ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कानून के पक्ष में वोट दिया। ये कानून EU के सभी 27 मेंबर देशों पर लागू होगा। इस कानून को पर्यावरण के संरक्षण के लिए बनाया गया है।

लियोनोर गेवेस्लर ऑस्ट्रियाई जलवायु और पर्यावरण मंत्री हैं। ये तस्वीर कानून को मंजूरी मिलने के बाद ली गई।
- नेचर रीस्टोरेशन लॉ की मदद से जंगलों को दोबारा उगाना और दलदलों और नदियों में प्राकृतिक तौर पर पर्याप्त पानी हो, ये सुनिश्चित करना है।
- इस कानून के जरिए 2030 तक EU के कुल जमीनी और समुद्री क्षेत्र का कम से कम 20% हिस्सा रीस्टोर करना और 2050 तक सभी इकोसिस्टम्स का संरक्षण करने का लक्ष्य बनाया गया है।
- यूरोपियन यूनियन के 20 मेंबर देशों ने कानून के पक्ष में वोट किया। EU के देशों की 66% जनसंख्या इन देशों में ही है।
- EU के मुताबिक मेंबर देशों का लगभग 80% नेचुरल हैबिटैट, 10% मधुमक्खियों और तितलियों की जनजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। वहीं, EU के देशों की 70% मिट्टी अस्वस्थ अवस्था में है।
नेशनल (NATIONAL)
4. देश में पहली बार 40 किलोमीटर दूर से डॉक्टर ने की रोबोटिक सर्जरी : 17 जून को देश में पहली बार गुरुग्राम में बैठे डॉक्टर ने रोबोटिक मशीन से 40 किलोमीटर दूर बैठे कैंसर के मरीज की टेलीसर्जरी की। वर्चुअल तरीके से रोबोटिक मशीन से एक घंटे 45 मिनट में 52 साल के मरीज की सर्जरी कर यूरिनरी ब्लैडर से कैंसर का ट्यूमर निकाला और यूरिन का नया रास्ता बनाया। फिलहाल, मरीज राजीव गांधी कैंसर संस्थान में भर्ती है।

सर्जिकल रोबोट SSI मंत्रा 100 से ज्यादा सर्जरी कर चुका है।
- दिल्ली में राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में डॉक्टर्स की एक टीम ने सर्जिकल रोबोट SSI मंत्रा की मदद से ये सर्जरी की है। इस रोबोट को भारत में बनाया गया है।
- इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और सर्जन डॉक्टर एस के रावल ने इस सर्जरी को अंजाम दिया।
- 40 किलोमीटर की दूरी से इलाज के लिए डॉक्टर और मरीज के बीच कनेक्शन बनाने के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल की मदद ली गई।
- डॉक्टर सुधीर अग्रवाल ने सर्जरी के सफल परीक्षण के बाद कहा कि अब रोबोटिक टेलीसर्जरी संभव हो सकती है।
- इससे दूर दराज के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संभव होगा।
5. जम्मू कश्मीर में बनेगा छत्तरगला टनल : 17 जून को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर में नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परियोजनाओं की समीक्षा की।

नितिन गडकरी ने कहा कि NHAI 4000 करोड़ रुपए की लागत से 165 किलोमीटर लंबी बसोहली-बनी-भद्रवाह राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजना पर छत्तरगला टनल बनाएगा।
- छत्तरगला के पास सर्दियों में बर्फबारी होने से मार्ग बंद हो जाता है। इसे देखते हुए यहां टनल बनाया जा रहा है।
- इस टनल के बनने से कठुआ जिले से डोडा होते हुए श्रीनगर जाने के लिए नया रास्ता खुल जाएगा।
- छत्तरगला टनल साढ़े छह किलोमीटर लंबी होगी और इससे करीब 20 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी।
- इस टनल के बनने से लखनपुर और डोडा जिले के टूरिस्ट स्पॉट्स – बसोहली और बनी तक पहुंचने में कम समय लगेगा और इलाके में टूरिज्म को फायदा मिलेगा।
- फिलहाल, कश्मीर जाने के लिए मुगल रोड जम्मू-श्रीनगर हाईवे और पुंछ से घाटी को जोड़ती है। बसोहली-बनी-भद्रवाह हाईवे पूरा होने से कश्मीर जाने के लिए यह तीसरा रास्ता मिलेगा।
6. भारतीय नौसेना में शामिल होगा INS सूरत : 17 जून को भारतीय नौसेना ने कहा कि अगले साल INS सूरत को नौसेना में शामिल किया जाएगा। इसका समुद्री ट्रायल शुरू हो चुका है। इस जहाज में ब्रह्मोस और बराक जैसी मिसाइल लगी होंगी।
INS सूरत को विशाखापट्टनम में तैनात किया जाएगा।
- यह विशाखापट्टनम क्लास का जहाज है। इस क्लास के सभी डेस्ट्रॉयर्स डिजाइन में लगभग एक जैसे हैं।
- इसका वजन 7400 टन है। इसकी लंबाई 163 मीटर और गति करीब 56 km/hr होगी।
- इस पर चार इंटरसेप्टर बोट के साथ 50 अफसर और 250 नौसैनिक रह सकते हैं।
- यह एक बार में 7400 km की यात्रा कर सकता है और करीब 45 दिनों तक समुद्र में रह सकता है।
- इसमें एंटी एयर वॉरफेयर के लिए 32 बराक-8 मिसाइल तैनात की जा सकती हैं। एंटी-सरफेस वॉरफेयर के लिए 16 ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल तैनात हो सकती हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
18 जून का इतिहास :
- 2001 में पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती और तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फतवा रद्द किया।
- 2004 में दक्षिण कोरिया ने ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
- 2008 में केंद्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की। भारत यात्रा पर आए सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। फार्मा कंपनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फार्मा कंपनी फाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
- 2008 में वियतनाम ने विश्व बाजार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
- 2017 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





