The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर: जस्टिस संजीव खन्ना होंगे 51वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया; नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- जस्टिस संजीव खन्ना होंगे भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश; नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ यानी न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई। इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया। वहीं, MP की निकिता पोरवाल ‘मिस इंडिया 2024’ बनीं।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. जस्टिस संजीव खन्ना होंगे 51वें CJI : जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से उनके नाम की सिफारिश की है। दरअसल, CJI चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे।

परंपरा है कि मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह करता है।
- CJI चंद्रचूड़ के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस संजीव खन्ना का नाम है। इसलिए जस्टिस खन्ना का नाम आगे बढ़ाया है।
- जस्टिस खन्ना का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का होगा।
- 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।
- सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर जस्टिस खन्ना ने 65 फैसले लिखे हैं।
- इस दौरान वे करीब 275 बेंचों का हिस्सा रहे हैं।
- जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था।
- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की।
- ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया।
- सुप्रीम कोर्ट जज बनाए जाने से पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे।
- उन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
2. नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने : 17 अक्टूबर को हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ली। सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ।
- मुख्यमंत्री सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली।
- इनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे OBC वर्ग से हैं।
- जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं।
- इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।
- नए मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
- रणबीर गंगवा पिछली BJP सरकार में डिप्टी स्पीकर थे।
- नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।
- भाजपा ने हरियाणा में UP, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी CM बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।

नेशनल (NATIONAL)
3. सुप्रीम कोर्ट में ‘न्याय की देवी’ की नई मूर्ति : 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ यानी न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा दी गई है, जो अब तक कानून के अंधे होने का संकेत देती थी। वहीं, उसके हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब दी गई है।

यह मूर्ति सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई है।
- इस नई मूर्ति का उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश में कानून अंधा नहीं है और यह सजा का प्रतीक नहीं है।
- पुरानी मूर्ति की आंख पर पट्टी ये दर्शाती थी कि कानून की नजर में सब बराबर है, जबकि तलवार अथॉरिटी और अन्याय को सजा देने की शक्ति का प्रतीक थी।
- मूर्ति के दाएं हाथ में तराजू बरकरार रखा गया है, क्योंकि यह समाज में संतुलन का प्रतीक है।
- तराजू दर्शाता है कि कोर्ट किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के तथ्यों और तर्कों को देखते और सुनते हैं।
- पुरानी मूर्ति को ब्रिटिश शासन की विरासत को पीछे छोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
- हाल ही में भारत सरकार ने ब्रिटिश शासन के समय से लागू इंडियन पीनल कोड (IPC) कानून की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) कानून लागू किया था।
- लेडी ऑफ जस्टिस की मूर्ति में बदलाव करना भी इसी कड़ी के तहत उठाया कदम माना जा सकता है।

अवॉर्ड (AWARD)
4. MP की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024 : मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने 16 अक्टूबर की रात फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीता। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था।

मिस इंडिया 2002 नेहा धूपिया ने निकिता को मिस इंडिया 2024 का सैशे पहनाया।
- करीब दो माह पहले ही निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था।
- निकिता ने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वे सिलेक्ट हुई थीं।
- निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं।
- उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है।
- ये पहली बार है, जब मध्यप्रदेश से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।
- निकिता उज्जैन में रामलीला और कृष्ण लीला में भूमिका निभा चुकी हैं।
- अयोध्या, बेंगलुरु और उज्जैन में होने वाली रामलीला में सीता का और कृष्ण लीला में राधा की भूमिका निभाई थी।
- एक साल से मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रही निकिता को कई एड में काम करने का भी मौका मिला।

इवेंट (EVENT)
5. अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया युद्ध में नहीं बल्कि बुद्ध में समाधान ढूंढ सकती है। दुनिया को शांति के रास्ते पर चलने के लिए बुद्ध की शिक्षाओं से सीखना चाहिए।
- इस बार के अभिधम्म दिवस में 14 देशों के शिक्षाविद् और भिक्षु के अलावा देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में बुद्ध धम्म के युवा विशेषज्ञ शामिल हुए।
- अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है।
- ये दिवस दुनिया में बौद्ध धर्म की विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- मान्यता है कि इसी दिन ही भगवान बुद्ध स्वर्ग से धरती पर आए थे।
- मान्यता है कि भगवान बुद्ध देवताओं और अपनी मां को अभिधम्म पिटक सिखाने के लिए स्वर्ग गए थे और 3 महीने बाद धरती पर वापस आए थे।
- इससे पहले, 3 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा यानी क्लासिकल लैंग्वेज’ का दर्जा देने को मंजूरी दी थी, जिसमें मराठी, बंगाली, असमिया, पाली और प्राकृत शामिल है।
- इसके साथ ही अब भारत में शास्त्रीय भाषाओं की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
- केंद्र सरकार ने 2004 में “शास्त्रीय भाषा” की एक कैटेगरी बनाई थी।
- शास्त्रीय भाषा के मानदंडो के अनुसार, भाषा का 1500 से 2000 पुराना रिकॉर्ड होना चाहिए।
- इसके साथ ही भाषा का प्राचीन साहित्य या ग्रंथो का संग्रह होना चाहिए।
- तमिल 2004 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने वाली पहली भाषा थी।
- 2005 में संस्कृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
6. इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया : भारतीय रेलवे ने 17 अक्टूबर को एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया है।

नए नियम के अनुसार, अब यात्री IRCTC ट्रेन टिकट को यात्रा से केवल 60 दिन पहले ही बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे का यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।
- एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- अभी टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट, ऐप और रेलवे के बुकिंग काउंटर्स से होती है।
- 1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था।
- सरकार ने तब बुकिंग अवधि को 120 दिन करने पर तर्क दिया था कि अवधि आगे बढ़ाने से दलाल हतोत्साहित होंगे क्योंकि इसमें ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देना होगा।
- इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक ‘मिनी रत्न (श्रेणी-I)’ सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है।
- IRCTC को 27 सितंबर, 1999 को भारतीय रेलवे की एक ब्रांच के रूप में शामिल किया गया था।
- इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है।
- इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इन्फॉर्मेशनएंड कमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।
- IRCTC का कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है।
7. नासिर असलम वानी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार बने : जम्मू-कश्मीर सरकार ने 16 अक्टूबर की रात को नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता नासिर असलम वानी को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का सलाहकार नियुक्त किया। वानी अब्दुल्ला के करीबी सहयोगी हैं और 2009 से 2014 के बीच अपने पहले कार्यकाल के दौरान राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि नासिर असलम वानी को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का सलाहकार नियुक्त किया जाता है।
- वानी की नियुक्ति की शर्तें अलग से अधिसूचित की जाएंगी।
- कुपवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव हारने वाले वानी कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष हैं।
- नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- इसके साथ ही उमर इस केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बन गए।
- राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद शपथ दिलाई।
- नौशेरा से विधायक सुरेंद्र कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
17 अक्टूबर का इतिहास : 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 26 अगस्त, 1910 में एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था। उनका नाम आन्येज गोंजा बोयाजियू था। उन्हें रोमन कैथोलिक चर्च ने कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाजा था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली थी। इन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। वे 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की इन्होंने मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया।

1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।
- 2007 में आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार दिया गया था।
- 2003 में चीन को अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता मिली थी।
- 1933 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गए थे।
- 1917 में पहले विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किए थे।
- 1888 में वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए एप्लिकेशन किया था।
- 1870 में कलकत्ता बंदरगाह को कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी मैनेजमेंट के तहत लाया गया था।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 16 अक्टूबर:उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर UT के पहले मुख्यमंत्री बने, SCO की बैठक में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हुई। नायब सैनी दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अल्जीरिया में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुईं। पढें पूरी खबर…
करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर:महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पीएम मोदी ने 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया

दीया मिर्जा को ALT एनवायर्नमेंट फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिए जूरी मेंबर बनाया गया। एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 की उम्र में निधन हुआ। वहीं, ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को IAF वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड मिला। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





