The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 16 दिसंबर: PM मोदी से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति; तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन; मोल्दोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल
[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Sri Lankan President Meets PM Modi; Tabla Player Ustad Zakir Hussain Passes Away; Moldova Joins International Solar Alliance
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 536 कलाकारों ने 12 मिनट तक एक साथ 8 वाद्ययंत्र बजाकर रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘जलवाहक योजना’ की शुरुआत की। वहीं, पद्मश्री से सम्मानित बैगा चित्रकार जोधइया अम्मा का निधन हुआ।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. PM मोदी से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति : श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने 16 दिसंबर को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दिसानायके की अगवानी की। इस दौरान जॉइंट डिफेंस फोर्सेज ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

दिसानायके के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली विदेश यात्रा है। वो 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
- मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई नेता के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत की।
- दिसानायके के साथ जॉइंट स्टेटमेंट में पीएम मोदी ने कहा, मैं श्रीलंका के राष्ट्रपति का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा का सृजन हो रहा है। हमने अपनी साझेदारी के लिए एक फ्यूचरिस्टिक विजन अपनाया है।
- इससे पहले राष्ट्रपति दिसानायके ने सोमवार सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- दिसानायके रविवार, 15 दिसंबर को दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने दिसानायके का स्वागत किया।
- रविवार को ही विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की और इस दौरान भारत की नेबर फर्स्ट पॉलिसी और सागर आउटलुक में श्रीलंका के महत्व को बताया।
- फिर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर चर्चा की गई।
निधन (DEATH)
2. तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन: विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का 16 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। वे इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी से पीड़ित थे और पिछले दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे।

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च, 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
- जाकिर के पिता का नाम उस्ताद अल्लारक्खा कुरैशी और मां का नाम बावी बेगम था। उस्ताद अल्लारक्खा भी मशहूर तबला वादक थे।
- जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी।
- उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था।
- हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था।
- 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था।
- हुसैन को 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला। 2024 में उन्होंने 3 अलग-अलग एल्बम के लिए 3 ग्रैमी जीते। इस तरह जाकिर हुसैन ने कुल 4 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए।


3. पद्मश्री से सम्मानित बैगा चित्रकार जोधइया अम्मा का निधन: मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध बैगा चित्रकार और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित जोधइया अम्मा का 15 दिसंबर को निधन हो गया। वे उमरिया जिले के लोढ़ा गांव की रहने वाली थीं। रविवार शाम करीब 6 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अपने गांव में अंतिम सांस ली।

- जोधइया अम्मा को 22 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।
- इसके अलावा 8 मार्च, 2022 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया था।
- जोधइया अम्मा का चित्रकारी का सफर 2008 में जनगण तस्वीर खाना से शुरू हुआ। उनके द्वारा बनाई गई पेटिंग राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होने लगी।
- वे शांति निकेतन विश्व भारती विश्वविद्यालय, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, आदिरंग आदि के कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
- भोपाल में स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जोधइया बाई के नाम से एक स्थाई दीवार बनी है। इस पर उनके बनाए हुए चित्र लगे हैं।
- जोधइया बाई की पेंटिंग भारतीय परंपरा में देवलोक की परिकल्पना, भगवान शिव और बाघ पर आधारित हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव के महत्व को दिखाया गया है।
- बैगा जनजाति की संस्कृति पर बनाई उनकी पेंटिंग विदेशियों को खूब पसंद आती है। इस परंपरा पर बनाई उनकी पेंटिंग इटली, फ्रांस, इंग्लैंड, अमेरिका व जापान आदि देशों में लग चुकी हैं।
- तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2016 में उमरिया में विंन्ध्य मैकल उत्सव में उन्हें सम्मानित किया था।

जोधइया अम्मा जनजातीय संस्कृति, कला व परंपराओं पर आधारित चित्रकला के लिए मशहूर थीं।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. मोल्दोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ: मोल्दोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में 105वें देश के रूप में शामिल हुआ। ISA उन देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जो कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित है। ये सौर संसाधन संपन्न देश हैं, जिन्हें सनशाइन देश कहा जाता है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 16 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने के समझौते पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मोल्दोवा के उप-प्रधानमंत्री मिहाई पोपसोई के बीच हस्ताक्षर हुए।
- इससे पहले, अर्मेनिया 21 नवंबर, 2024 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन यानी ISA का 104वां पूर्ण सदस्य बनने की घोषणा की थी।
- ISA एक संधि-आधारित अंतर सरकारी संगठन है, जिसका मकसद सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाना है।
- साथ ही सौर ऊर्जा, एक स्वच्छ, जलवायु-अनुकूल और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन पर जोर देते हुए ऊर्जा सुरक्षा हासिल करना है।
- इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2015 में पेरिस, फ्रांस में COP-21 में लॉन्च किया था।
- इसका हेडक्वार्टर हरियाणा, भारत के गुरुग्राम में है।
- ISA को सोलर पॉलिसीज और एप्लिकेशन्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी भी कहा जाता है।
- लगभग 120 से अधिक देशों ने ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का पहला सम्मेलन 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
रिकॉर्ड (RECORD)
5. 536 कलाकारों ने एक साथ 8 वाद्ययंत्र बजाकर रिकॉर्ड बनाया: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 15 दिसंबर को 100वें तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर 536 कलाकारों ने 8 शास्त्रीय वाद्ययंत्रों पर राग मल्हार, मियां की तोड़ी और दरबारी कान्हड़ा का एक साथ वादन कर रिकॉर्ड बनाया। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट को दिखाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर।
- समवेत प्रस्तुति के जरिए स्वर सम्राट तानसेन को स्वरांजलि अर्पित की गई। वाद्ययंत्रों के साथ ही गायन भी शामिल था।
- यह प्रस्तुति तानसेन रचित तीन राग- मल्हार, मियां की तोड़ी एवं दरबारी कान्हड़ा सो लयबद्ध थी।
- समवेत वाद्ययंत्र प्रस्तुति के दौरान बांसुरी, सितार, सरोद, संतूर, शहनाई, वायलिन, सारंगी और हार्मोनियम पर परफॉर्म किया गया।
- समवेत प्रस्तुति में देश और प्रदेश से आए कलाकारों में 347 पुरुष और 189 महिलाएं कलाकार शामिल थीं।
- इस प्रस्तुति का संयोजन सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने किया।
- इसमें लगातार 12 मिनट तक वाद्य यंत्रों का वादन करने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रचा गया।
- यूनेस्को सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में संगीत विरासत को सहेजने के लिए हर साल तानसेन संगीत समारोह आयोजित किया जाता है। 2024 इस समारोह का 100वां साल है।
- संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित ‘तानसेन समारोह’ के शताब्दी वर्ष महोत्सव के दौरान एक डाक टिकट का भी अनावरण हुआ।
स्कीम (SCHEME)
6. जलवाहक योजना की शुरुआत हुई: केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जलवाहक योजना की शुरुआत की। केंद्रीय बंदरगाह, पोत-परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता से तीन मालवाहक जहाजों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जहाज राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (गंगा), 2 (ब्रह्मपुत्र) और 16 (बराक नदी) पर निकले।

इस योजना का मकसद लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करते हुए अंतर्देशीय जलमार्गों से व्यापार शुरू करना। साथ ही, सड़क और रेल नेटवर्क को कम करना है।
- पहला जहाज-एमवी त्रिशूल 1500 टन सीमेंट कोलकाता के जीआर जेट्टी से गुवाहाटी के पांडु जा रहा है। वहीं, दूसरा जहाज-एमवी एएआई-1000 टन जिप्सम को पटना ले जा रहा है, जबकि तीसरा जहाज-एमवी होमी भाभा-200 टन कोयला वाराणसी ले जा रहा है।
- जलवाहक योजना के तहत पश्चिम बंगाल से लेकर पटना, बनारस और गुवाहाटी तक जलमार्ग के जरिए माल की ढुलाई अब रेलवे की मालगाड़ी से भी सस्ती पड़ेगी।
- जलमार्गों के जरिए 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तक माल परिवहन करने वाले कार्गो मालिकों को ऑपरेशन लागत में 35% तक की कमी आएगी।
- ये योजना तीन साल तक वैध रहेगी और इसे प्रमुख शिपिंग कंपनियों और व्यापार निकायों के लिए सप्लाई चेन को आसान करने के लिए तैयार किया गया है।
- ये योजना ‘भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)’ और ‘भारतीय शिपिंग निगम की सहायक कंपनी अंतर्देशीय और तटीय शिपिंग लिमिटेड (ICSL)’ द्वारा संयुक्त रूप से एग्जीक्यूट की जा रही है।
- सरकार ने देशभर में 111 राष्ट्रीय जलमार्गों की पहचान की है, जिनमें से 23 जलमार्गों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें से गंगा, ब्रह्मपुत्र, और गोदावरी जैसे बड़े जलमार्ग शामिल हैं।
स्पोर्ट (SPORT)
7. मुंबई फिर बना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन: मुंबई ने 3 साल में दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रविवार को टीम ने बेंगलुरु में मध्यप्रदेश को 5 विकेट से फाइनल हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में MP ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए। मुंबई ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई से शेडगे ने 36 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया था, इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
- मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे ने 15 गेंद पर 36 और अथर्व अंकोलेकर ने 6 गेंद पर 16 रन की नॉटआउट पारी खेली।
- MP से कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंद पर 81 रन बनाए। मुंबई इससे पहले 2022 में भी चैंपियन बना था।
- अजिंक्य रहाणे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, उन्होंने 9 मैच में 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए।
- MP के कप्तान रजत पाटीदार 428 रन बनाकर दूसरे टॉप स्कोरर रहे।
- मुंबई और मध्य प्रदेश की टीमें पहली बार ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। इससे पहले दोनों ने अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1-1 फाइनल खेला था।
- मुंबई ने 2022 में हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
16 दिसंबर का इतिहास : 1971 में आज ही के दिन कभी पूर्वी पाकिस्तान के रूप में पाकिस्तान का हिस्सा रहे बांग्लादेश का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ था। पाकिस्तानी सेना पर भारत की जीत और बांग्लादेश के गठन की वजह से हर साल 16 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश में इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अपनी रणनीति, बहादुरी और अटूट संकल्प का प्रदर्शन किया और मात्र 13 दिनों में 93,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को पूरी तरह से परास्त कर दिया। ये अब तक के सबसे बड़े सैन्य आत्मसमर्पण में से एक है।

भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने 16 दिसंबर 1971 को ढाका में आत्मसमर्पण दस्तावेज पर हस्तक्षार करते हुए पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी।
- 2012 में राजधानी दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा (निर्भया) के साथ सामूहिक बलात्कार और इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। बाद में पीड़िता ने दम तोड़ दिया और दोषियों को फांसी की सजा हुई।
- 1985 में कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया था।
- 1951 में हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गई थी।
- 1945 में दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की जगह आत्महत्या कर ली थी।
- 1733 में अमेरिका में ब्रिटिशर्स के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ, जिसे बोस्टन टी-पार्टी कहा जाता है।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 14 दिसंबर: स्विट्जरलैंड ने भारत का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म किया; फोर्ब्स की टॉप 100 ताकतवर महिलाओं में 3 भारतीय

पीएम मोदी ने मुख्य-सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की। वहीं, मोहम्मद आमिर ने दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 13 दिसंबर: पीएम मोदी ने 5,700 करोड़ के167 प्रोजेक्ट शुरू किए; रक्षा मंत्रालय और HAL में 13,500 करोड़ की डील

आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 लोकसभा में पारित हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2024 का उद्घाटन किया। बृहस्पति के उपग्रह चंद्रमा पर फटा ज्वालामुखी। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





