करेंट अफेयर्स 15 जनवरी: पीएम ने 2 युद्धपोत और 1 सबमरीन नौसेना को कमीशन किए; CISF की 2 रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी

करेंट अफेयर्स 15 जनवरी:  पीएम ने 2 युद्धपोत और 1 सबमरीन नौसेना को कमीशन किए; CISF की 2 रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • प्रधानमंत्री ने नौसेना को 2 युद्धपोत और 1 पनडुब्बी सौंपी; सीआईएसएफ की 2 नई रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन विमेंस टीम ने आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 435 रन बनाए। ओडिशा गवर्नमेंट इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को 20,000 रुपए मासिक पेंशन देगी। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम 3.0 का शुभारंभ किया।

डिफेंस (DEFENCE)

1. पीएम मोदी ने 2 युद्धपोत और 1 सबमरीन नौसेना को कमीशन किए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 15 जनवरी को 2 युद्धपोत INS सूरत (डिस्ट्रॉयर), INS नीलगिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट) और 1 सबमरीन INS वाघशीर नौसेना को कमीशन किए।

वॉर शिप्स की कमीशनिंग के दौरान मुंबई के नेवल डॉक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

वॉर शिप्स की कमीशनिंग के दौरान मुंबई के नेवल डॉक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

  • INS नीलगिरि, P17A स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला जहाज है और इसमें एडवांस्ड सर्वाइबिलिटी, सी-कीपिंग शामिल हैं।
  • इसे इंडियन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है।
  • INS सूरत, P15B गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज है।
  • इसमें 75% स्वदेशी सामग्री है और ये एडवांस्ड नेटवर्क और ये एडवांस्ड वेपन सेंसर पैकेज से लैस है।
  • INS वाघशीर, P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट कलवरी क्लास की छठी और आखिरी सबमरीन है, जिसे बनाने में फ्रांस के नेवी ग्रुप की मदद ली गई है।
  • ये एंटी-सरफेस वॉर, एंटी-सबमरीन वॉर, वायर-गाइडेड टॉरपीडो, एंटी-शिप मिसाइलों और एडवांस्ड सोनार सिस्टम से भी लैस है।

2. केंद्र सरकार ने CISF की 2 नई रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी दी: केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की दो नई रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी दी है।

इससे बटालियनों की कुल संख्या 13 से बढ़कर 15 हो जाएगी।

इससे बटालियनों की कुल संख्या 13 से बढ़कर 15 हो जाएगी।

  • हर एक नई बटालियन में विभिन्न रैंकों के लगभग 1,025 सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे। इसका नेतृत्व सीनियर कमांडेंट स्तर का अधिकारी करेगा।
  • CISF देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों, परमाणु और एयरोस्पेस क्षेत्र में कई सुविधाओं के अलावा ताज महल और लाल किले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों को आतंकवाद विरोधी सुरक्षा प्रदान करती है।

नेशनल (NATIONAL)

3. ओडिशा सरकार इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को मासिक पेंशन देगी: ओडिशा सरकार ने 14 जनवरी को 1975-77 में आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के लिए 20,000 रुपए मासिक पेंशन देने की मंजूरी दी।

मासिक पेंशन के अलावा आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों मुफ्त स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान की जाएगी।

मासिक पेंशन के अलावा आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों मुफ्त स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान की जाएगी।

  • यह पेंशन 26 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक मीसा (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम, 1971) या डीआईआर (भारत रक्षा नियम) या डीआईएसआईआर (भारत रक्षा और आंतरिक सुरक्षा नियम) के तहत जेल में बंद व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी।
  • ये पेंशन लाभ 1 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली अवधि के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • इससे पहले देश के तीन राज्य MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने आपातकाल के दौरान मीसा या डीआईआर बंदियों के लिए पेंशन योजना शुरू की है।
  • मध्य प्रदेश आपातकाल पीड़ितों को 15,000 से 25,000 रुपये प्रति वर्ष दे रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ 5,000 से 25,000 रुपये प्रति माह और राजस्थान 20,000 रुपये प्रति माह दे रहा है।

4. शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम 3.0 का शुभारंभ किया: शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज, 15 जनवरी को नई दिल्ली में काशी तमिल संगमम के तीसरे चरण और KTS पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस साल काशी तमिल संगमम 15 से 24 फरवरी तक मनाया जाएगा।

इस साल काशी तमिल संगमम 15 से 24 फरवरी तक मनाया जाएगा।

  • यह अब तक का तीसरा ‘काशी तमिल संगमम’ है।
  • पहले काशी तमिल संगमम का आयोजन 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 के दौरान किया गया था।
  • इस साल का विषय ‘सिद्ध चिकित्सा पद्धति और शास्त्रीय तमिल साहित्य में ऋषि अगस्त्य के महत्वपूर्ण योगदान’ पर आधारित है।
  • इस संस्करण में, स्टूडेंट्स, टीचर्स, प्रोफेशनल्स और रिसर्चर्स सहित एक हजार लोग हिस्सा लेंगे।
  • इसके अलावा, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के 200 तमिल विद्यार्थियों का एक समूह भी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा में भाग लेगा।

निधन (DEATH)

5. नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सूरत सिंह खालसा का निधन: 15 जनवरी को नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सूरत सिंह खालसा का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया।

सूरत सिंह 92 साल के थे। (फाइल फोटो)

सूरत सिंह 92 साल के थे। (फाइल फोटो)

  • सूरत सिंह खालसा ने जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए जनवरी 2015 में भूख हड़ताल की थी, जो करीब 8 साल तक चली।
  • 11 फरवरी, 2015 को सूरत सिंह खालसा ने पीएम मोदी को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भूख हड़ताल का उद्देश्य बताया था।
  • सूरत सिंह खालसा का जन्म 7 मार्च 1933 को लुधियाना के हसनपुर गांव में हुआ था।
  • वे एक नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं जिन्हें बापू सूरत सिंह खालसा के नाम से जाना जाता है।
  • वे एक सरकारी शिक्षक थे, लेकिन ऑपरेशन ब्लूस्टार के विरोध में जून 1984 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

स्पोर्ट (SPORT)

6. इंडिया विमेंस ने आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 435 रन बनाए: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज, 15 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 5 विकेट पर रिकॉर्ड 435 रन बनाया।

स्मृति मंधाना (बाएं) ने 135 रन की पारी खेली, जबकि प्रितिका रावत (दाएं) ने 154 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

स्मृति मंधाना (बाएं) ने 135 रन की पारी खेली, जबकि प्रितिका रावत (दाएं) ने 154 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

  • यह वनडे क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। महिला टीम ने पुरुष टीम के सर्वोच्च स्कोर 418 को पीछे छोड़ दिया।
  • साथ ही, भारतीय महिला टीम वनडे मैच में चौथा हाईएस्ट स्कोर करने वाली तीसरी टीम बन गई।
  • महिला क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। न्यूजीलैंड महिला टीम ने 2018 में आयरलैंड के ही खिलाफ 491 रन बनाए थे।
  • वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना 70 गेंद में शतक लगाकर वनडे में भारत की सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

उद्घाटन (INAUGURATION)

7. पीएम मोदी ने एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 15 जनवरी को नवी मुंबई में एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया।

इस मंदिर का निर्माण नवी मुंबई के खारघर में किया गया है।

इस मंदिर का निर्माण नवी मुंबई के खारघर में किया गया है।

  • यह इस्कॉन का पहला ऐसा मंदिर है, जिसमें संस्थापक स्वामी श्रील प्रभुपाद का स्मारक होगा।
  • इस मंदिर का नाम श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर रखा गया है।
  • 9 एकड़ में बना यह मंदिर 12 साल में बनकर तैयार हुआ है।
  • इस मंदिर के निर्माण पर करीब 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आया।

8. सोनिया गांधी ने नए कांग्रेस मुख्यालय का इनॉगरेशन किया: सोनिया गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ 15 जनवरी को कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया।

'इंदिरा गांधी भवन' 9A, कोटला रोड, नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी का नया पता है।

‘इंदिरा गांधी भवन’ 9A, कोटला रोड, नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी का नया पता है।

  • इससे पहले पुराना ऑफिस 24, अकबर रोड था। नए ऑफिस की आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी।
  • यह भाजपा मुख्यालय से 500 मीटर दूर है और इसे बनने में 252 करोड़ रुपए लगे।
  • सुप्रीम कोर्ट ने लुटियंस जोन में भीड़-भाड़ की वजह से सभी पार्टियों को अपना दफ्तर बदलने का निर्देश दिया था।
  • इसके बाद सबसे पहले भाजपा ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना ऑफिस बनाया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

15 जनवरी का इतिहास:

  • भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 77वां सेना दिवस मना रहा है। यह 1949 का वह दिन है जब जनरल के.एम. करिअप्पा अंग्रेजों से पदभार ग्रहण करके भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे।
  • 2020 में विराट कोहली को ‘ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया था।
  • 2010 में 3 घंटे से भी ज्यादा अवधि वाला 21वीं शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा था।
  • 1998 में भारत के पूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा का निधन हुआ था।
  • 1965 में भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई थी।
  • 1784 में एशियोटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई थी।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:

1. करेंट अफेयर्स 14 जनवरी: पीएम मोदी ने ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की; भारत सरकार ने नेशनल हल्दी बोर्ड लॉन्च किया

भारत ने थर्ड जनरेशन की स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया। ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 34वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बना। वहीं, सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 13 जनवरी: पीएम मोदी ने ‘सोनमर्ग टनल’ का इनॉगरेशन किया; बैंकॉक में 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक शुरू

‘महाकुंभ 2025’ की आज से शुरूआत हुई। ISRO ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) का सफल ट्रायल किया। DRDO ने भीषण ठंड में तैनात सैनिकों के लिए नई यूनिफार्म लॉन्च की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]