The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 11 जुलाई: दिल्ली में BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक हुई; बंग्लादेश कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का 5वां पूर्ण सदस्य बना
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- आज दिल्ली में हो रही है बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक, कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का 5वां पूर्ण सदस्य बना बांग्लादेश
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का 5वां पूर्ण सदस्य देश बना बंग्लादेश। वहीं, IRS ऑफिसर को नाम और लिंग बदलने की मंजूरी मिली।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
बैठक
1. दिल्ली में आज BIMSTEC विदेश मंत्रियों की बैठक : नई दिल्ली में आज यानी 11 जुलाई को बिम्सटेक (BIMSTEC) विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। यह बैठक दो दिन चलेगी। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं।

बिम्सटेक की मेजबानी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कर रहे हैं।
- BIMSTEC में शामिल होने के लिए थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस सांगियाम्पोंगसा और भूटान के विदेश मंत्री डी. एन. धुंग्येल दिल्ली पहुंचे हैं।
- इस बैठक में सुरक्षा, दूरसंचार, व्यापार और आपसी सहयोग पर बातचीत होगी।
- BIMSTEC का पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन है।
- यह बंगाल की खाड़ी से सटे हुए देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है।
- इसमें सात देश शामिल हैं और पाकिस्तान को इससे अलग रखा गया है।
- इसे बैंकॉक डिक्लेरेशन के तहत 1997 में बनाया गया था।
- शुरुआत में इसमें चार देश थे और इसे BIST-EC यानी बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग संगठन कहा जाता था।
- 22 दिसंबर 1997 में म्यांमार को शामिल करने के बाद इसका नाम BIMST-EC हो गया था।
- 2004 में भूटान और नेपाल को इसमें शामिल किया गया तो इसका नाम BIMSTEC हो गया।
2. कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का 5वां पूर्ण सदस्य देश बना बंग्लादेश : कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (DNSA) स्तर की बैठक 10 जुलाई, 2024 को मॉरीशस द्वारा वर्चुअली आयोजित की गई। भारत, मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका ने बांग्लादेश का CSC के 5वें सदस्य के रूप में स्वागत किया।

वर्चुअल मीटिंग में सेशेल्स ने पर्यवेक्षक राज्य के रूप में भाग लिया।
- कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह है।
- इसे 2011 में एक त्रिपक्षीय हिंद महासागर समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में गठित किया गया था जिसके सदस्य भारत, श्रीलंका और मालदीव थे।
- शुरुआत में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन को 3 सदस्यों द्वारा शुरू किया था लेकिन 2021 में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन ने अपनी सदस्यता और इसके दायरे दोनों का विस्तार किया।
- चौथे सदस्य के रूप में मॉरीशस शामिल किया गया।
- वर्तमान में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में 5 सदस्य और 1 प्रेक्षक देश शामिल हैं।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
3. IRS ऑफिसर को नाम और लिंग बदलने की मंजूरी मिली : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की एक ऑफिसर को लिंग परिवर्तन करने की मंजूरी दे दी है। इस डिसीजन के बाद मिस एम. अनुसूया को भविष्य में मिस्टर एम. सूर्या के नाम से जाना जाएगा।

अब IRS ऑफिसर को सभी ऑफिशियल रिकॉर्ड्स में ‘एम सूर्या’ के रूप में मान्यता दी जाएगी।
- वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार, IRS ऑफिसर एम अनुसूया ने सरकार के पास अपने लिंग परिवर्तन की याचिका दाखिल की थी।
- वे महिला से पुरुष बनना चाहती थीं।
- वे हैदराबाद में केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT) की क्षेत्रीय बेंच में ज्वाइंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।
- वे 2013 बैच की IRS ऑफिसर हैं।
- यह केस राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के करीब 10 साल बाद सामने आया है, जिसमें तीसरे लिंग को मान्यता दी गई थी।
- इसी फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड जेंडर को मान्यता देते हुए कहा था कि जेंडर आईडेंटिटी व्यक्तिगत पसंद है।
- 15 अप्रैल 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि सेक्सुअल ओरिएंटेशन का मतलब किसी व्यक्ति के स्थायी शारीरिक, रोमांटिक और भावनात्मक आकर्षण से है।
- ऐसी कोई वजह नहीं है कि ट्रांसजेंडर को मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाए, जिसमें सम्मान के साथ जीवन और आजादी का अधिकार, निजता, व्यक्ति स्वतंत्रता, शिक्षा, हिंसा और शोषण के खिलाफ अधिकार शामिल हैं।
स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
4. यूपी में राज्य पक्षी सारस की आबादी बढ़ी : 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 2024 ग्रीष्मकालीन जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राज्य पक्षी, सारस की कुल आबादी राज्य में बढ़कर 19,918 हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 396 सारस पक्षी की वृद्धि हुई है।

भारत में सारस पक्षी की सबसे बड़ी आबादी उत्तर प्रदेश में पाई जाती है।
- राज्य में 10,000 नागरिकों की मदद से वन विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन जनगणना आयोजित की गई थी।
- समय के साथ, राज्य में सारस पक्षी की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है।
- 2021 में राज्य में 17,329 सारस की गिनती हुई थी, जो 2022 में बढ़कर 19,188 2023 में 19,522 और 2024 में 19,918 हो गई।
- 10 वर्षों में पहली बार, राज्य के मऊ वन प्रभाग में छह सारस पक्षी गिने गए।
- सारस पक्षी की सबसे अधिक संख्या, 3289, इटावा वन प्रभाग में देखी गई थी।
- इटावा वन प्रभाग के बाद सबसे ज्यादा सारस पक्षी मैनपुरी वन प्रभाग (2,945) में देखी गई है।
- पक्षियों की गणना उत्तर प्रदेश के वन क्षेत्र में की जाती है न कि निजी भूमि पर जहां पर भी ये पक्षी अक्सर पाए जाते हैं।
- सारस पक्षी को 2014 में उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी घोषित किया गया था।
- यह दुनिया का सबसे ऊंचा पक्षी है जो उड़ सकता है।
- ये आर्द्रभूमि क्षेत्र में घोंसला बनाते हैं।
- यह पक्षी वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची IV में शामिल है।
इंपॉर्टेंट डे (IMPORTANT DAY)
5. वर्ल्ड पॉपुलेशन डे 2024 : हर साल 11 जुलाई को दुनिया भर में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाता है। यह दिन पॉपुलेशन के बढ़ने के पर्यावरण और विकास पर पड़ने वाले प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे 2024 की थीम ‘किसी को पीछे न छोड़ना, सभी की गिनती करना (Leave no one behind, count everyone)’ है।
- वर्ल्ड पॉपुलेशन डे की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के तहत की गई थी।
- 11 जुलाई, 1987 को यूनाइटेड नेशन्स ने आधिकारिक तौर वर्ल्ड पॉपुलेशन को पांच अरब से अधिक घोषित किया था।
- इस पर वर्ल्ड बैंक के एक सीनियर डेमोग्राफर डॉ. के.सी. जकारिया ने इस दिन को हर साल सेलिब्रेट करने का सुझाव दिया।
- ऐसे में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के रूप में मनाने का फैसला किया।
- पहली बार वर्ल्ड पॉपुलेशन डे 11 जुलाई, 1990 को मनाया गया।
- बाद में, यूनाइटेड नेशन्स जनरल एसेंबली ने 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे घोषित करने के लिए दिसंबर 1990 में एक प्रस्ताव पारित किया।
- अप्रैल 2023 में भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया।
- इसके बाद चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशिया का नंबर आता है।
- वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश है, जिसकी अनुमानित आबादी 2024 में 526 है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद ने भगवद गीता पर हाथ रख शपथ ली : ब्रिटेन की संसद में 10 जुलाई को भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा ने भगवद गीता पर हाथ रख कर सांसद पद की शपथ ली। उन्होंने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से लीस्टर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की है।

शिवानी ने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर और लेबर पार्टी के कैंडिडेट राजेश अग्रवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
- लीस्टर ईस्ट को लेबर पार्टी का गढ़ माना जाता है।
- शिवानी ने यहां 37 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी को जीत दिलाई है।
- शिवानी ब्रिटेन की सबसे यंग सांसदों में से एक है और अभी 27 साल की हैं।
- शिवानी के माता-पिता 1970 के दशक में गुजरात से लंदन गए थे।
- शिवानी ने ब्रिटेन की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक साइंस से ग्रेजुएशन की।
- इसके बाद उन्होंने कॉस्मेटिक ब्रांड्स के साथ काम किया।
- ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव हुए थे और 5 जुलाई को नतीजे आए।
- इसमें सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई थी।
- इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
- लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए थे।
- पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 पर जीत दर्ज की थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
11 जुलाई का इतिहास : साल 2006 में आज के दिन मुंबई की लोकल ट्रेनों में एक के बाद एक हुए लगातार 7 बम धमाके हुए थें। शाम के करीब शाम 6 बजकर 24 मिनट पर अचानक पहला धमाका होता है। इसके बाद एक के बाद एक करीब अलग-अलग मिनटों पर सात बम धमाके हुए। आखिरी विस्फोट करीब 6 बजकर 35 मिनट पर हुआ था। माटुंगा रोड, माहिम जंक्शन, बांद्रा, खार रोड, जोगेश्वरी, भयंदर और बोरिवली इन जगहों पर सात धमाके हुए थे।

इन बम धमाकों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।
- 1921 में आज के दिन मंगोलिया को चीन से आजादी मिली थी।
- 1922 में आज के दिन हॉलीवुड बाउल की शुरुआत हुई थी।
- 1948 में आज के दिन यरूशलम पर पहला हवाई हमला हुआ था।
- 1977 में आज के दिन मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ का सम्मान मिला था।
- 2002 में आज के दिन चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई थीं।
- 2003 में आज के दिन लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन हुआ था।
- 2008 में आज के दिन apple ने iPhone 3G लॉन्च किया था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





