The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 11 अक्टूबर: जापान के ‘निहोन हिदांक्यो’ ऑर्गनाइजेशन को नोबेल पीस प्राइज मिलेगा, पीएम मोदी 19वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल हुए
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- जापान के ‘निहोन हिडानक्यो’ संगठन को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत को 127 देशों में 105वां नंबर मिला। NIELIT और महाराष्ट्र सरकार के बीच MoU साइन हुआ। वहीं, अमेरिका से टकराया सदी का सबसे खतरनाक तूफान ‘मिलटन’।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
अवॉर्ड (AWARD)
1. जापान के निहोन हिदांक्यो ऑर्गनाइजेशन को नोबेल पीस प्राइज 2024 : 10 अक्टूबर को नोबेल पीस प्राइज 2024 की घोषणा हुई। जापान की ऑर्गनाइजेशन ‘निहोन हिदांक्यो’ को इस साल शांति के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान दुनिया में परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया जाएगा।

इस ऑर्गनाइजेशन में वे लोग शामिल हैं जो दूसरे विश्व युद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले में जीवित बचे थे। इन्हें हिबाकुशा कहा जाता है।
- ये हिबाकुशा दुनिया भर में अपनी पीड़ा और दर्दनाक यादों को निहोन हिदांक्यो ऑर्गनाइजेशन के जरिए साझा करते हैं।
- नोबेल कमेटी ने कहा कि एक दिन परमाणु हमले को झेलने वाले ये लोग हमारे पास नहीं रहेंगे, लेकिन जापान की नई पीढ़ी उनकी याद और अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करती रहेगी और उन्हें याद दिलाती रहेगी कि परमाणु हथियार दुनिया के लिए कितने खतरनाक हैं।
- 7 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबेल प्राइज दिया गया।
- 8 अक्टूबर को फिजिक्स के नोबेल प्राइज के लिए AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड की घोषणा हुई।
- 9 अक्टूबर को केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज 3 वैज्ञानिकों को मिला, इनमें अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस शामिल हैं।
- 10 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल प्राइज दक्षिण कोरिया की राइटर हान कांग को मिला है।
- अब तक के सबसे उम्रदराज नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन बी. गुडएनफ हैं।

एग्रीमेंट (AGREEMENT)
2. NIELIT और महाराष्ट्र सरकार के बीच MoU साइन हुआ : 11 अक्टूबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी NIELIT और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस सहयोग का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने MoU पर साइन किया।
- NIELIT आईटी प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट प्रोवाइड करेगा, जबकि महाराष्ट्र सरकार स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योर और इनोवेशन्स से जुड़े इनिशिएटिव को सपोर्ट करेगी।
- इस साझेदारी से रिसर्च और डेवलपमेंट को भी प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही इस क्षेत्र में उद्योग और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) भारत का एक टॉप इंस्टीट्यूट है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, IT और इससे रिलेटेड एरिया में रिसर्च, एजुकेशन और ट्रेनिंग पर फोकस्ड है।
- ये ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग जैसी गतिविधियों में लगा हुआ है।
- इसकी स्थापना 1986 में हुई थी। NIELIT उभरते हुए क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी में कोर्स, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोवाइड करता है।
समिट (SUMMIT)
3. पीएम मोदी ने 19वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को 19वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में हिस्सा लिया। इसका आयोजन लाओस के वियनतियाने शहर में हुआ। इससे पहले पीएम मोदी 10 अक्टूबर को 21वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

19वें ईस्ट एशिया समिट के दौरान पीएम मोदी ने EAS सदस्य देशों के प्राइम मिनिस्टर्स और प्रेसिडेंट्स से मुलाकात की।
- इस साल मोदी सरकारी की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के 10 साल पूरे हो गए हैं।
- ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ भारत की डिप्लोमेसी का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है।
- PM मोदी लाओस में 10वीं बार ASEAN -भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
- लाओस, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन का मौजूदा अध्यक्ष देश है।
- लाओस इस साल ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
- ASEAN की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ की गई थी।
- आसियान के संस्थापक सदस्यों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल है।
- आसियान में अभी 10 सदस्य देश हैं – इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया।
- आसियान का लक्ष्य सदस्य देशों में स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)
4. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर : ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) की 2024 की लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी हुई। इस साल की लिस्ट में भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है। पिछले साल 125 देशों में 111वें स्थान पर था, और 2022 में 121 देशों में से 107वें स्थान पर था। यानी इस साल हालत मामूली ठीक हैं। लेकिन अभी भी हंगर इंडेक्स का स्कोर 27.3 है जो गंभीर बना हुआ है।

इस लिस्ट को हर साल कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फे नामक यूरोपियन NGO तैयार करती है।
- नेपाल 68, श्रीलंका 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है, यानी इन देशों की हालत भारत से बेहतर है।
- पाकिस्तान की रैंकिंग 109 है, जो हमसे थोड़ा ही पीछे है।
- चीन, UAE और कुवैत समेत 22 देश पहले नंबर पर हैं।
- जिन देशों का GHI स्कोर कम होता है, उनकी रैंकिंग भी कम होती है यानी वहां के लोग कम भूखे हैं।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) बताता है कि किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति क्या है।
- हर देश का GHI स्कोर 3 डायमेंशन के 4 पैमानों पर कैलकुलेट किया जाता है।
- ये तीन डायमेंशन हैं- अंडररिशमेंट, चाइल्ड मोर्टालिटी, चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन।
- चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन में दो कैटेगरी हैं- चाइल्ड वेस्टिंग और चाइल्ड स्टंटिंग।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2023 की लिस्ट में दुनियाभर के 125 देशों में भारत को 111वां स्थान मिला था।


मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
5. केंद्र सरकार ने ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ बैन किया : भारत सरकार ने 10 अक्टूबर को इस्लामी समूह ‘हिज्ब-उत-तहरीर (HUT)’ को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इस्लामी देश और खिलाफत स्थापित करना है।

केंद्र सरकार ने Hizb-Ut-Tahrir को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- वैश्विक इस्लामी समूह हिज्ब-उत-तहरीर 1953 में यरुशलम में बना था।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि HUT युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है।
- साथ ही आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में भी मदद करता है।
- HUT सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, दूसरे ऐप्स का उपयोग करके और ‘दावाह’ (निमंत्रण) बैठक करके युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
- इस समूह को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. अमेरिका से टकराया सदी का सबसे खतरनाक तूफान ‘मिलटन’ : हरिकेन मिलटन 10 अक्टूबर को अमेरिकी स्टेट फ्लोरिडा के ‘सिएस्टा की’ शहर के तट से टकराया। इससे फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले एक हजार साल की सबसे ज्यादा बारिश हो गई। यहां 3 घंटे में 16 इंच बारिश हुई है। जो 3 महीने में हुआ करती थी।

मिलटन फ्लोरिडा से टकराने वाला साल का तीसरा तूफान है।
- सिएस्टा की में समुद्री तट से टकराने से पहले ये कैटेगरी 5 का तूफान था।
- टकराते वक्त ये कैटेगरी 3 का हो गया और अब इसे कैटेगरी 2 का तूफान घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद ये बहुत खतरनाक है।
- मिलटन की वजह से फ्लोरिड के कई शहरों में 193 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
- स्ट्रॉर्म या तूफान वातावरण में एक तरह का डिस्टर्बेंस होता है, जो तेज हवाओं के जरिए सामने आता है और उसके साथ बारिश, बर्फ या ओले पड़ते हैं।
- जब ये धरती पर होते हैं तो आम तूफान कहलाते है, लेकिन समुद्र से उठने वाले स्टॉर्म को हरिकेन कहते हैं।


आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
10 अक्टूबर का इतिहास : 1942 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था। वे प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल है।

अमिताभ बच्चन के नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड का रिकॉर्ड है।
- 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया था।
- 2000 में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की ओर से हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
- 1987 में भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की थी, जिससे लिट्टे का कब्जा खत्म किया गया था।
- 1984 में अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी थीं।
- 1968 में अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया था।
- 1936 में ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था।
- 1932 में न्यूयॉर्क में राजनीतिक कैंपेन के लिए पहला प्रसारण किया गया था।
- 1881 में अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया था।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 10 अक्टूबर:साउथ कोरिया की हान कांग को मिलेगा साहित्य का नोबेल; राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान किया

रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन। ASEAN-भारत समिट के लिए लाओस पहुंचे PM मोदी। वहीं, शेफाली विमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे यंग खिलाड़ी बनी। पढ़ें पूरी खबर…
करेंट अफेयर्स 9 अक्टूबर:दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश वैज्ञानिक को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल; दिसंबर 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलेगा

ASEAN-भारत समिट में हिस्सा लेने PM मोदी दो दिनों के लाओस दौरे पर जाएंगे। ब्याज दरों में लगातार 10वीं बार कोई बदलाव नहीं हुआ। जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पढ़ें पूरी खबर..
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





