The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 10 जुलाई: सौम्या स्वामीनाथन MoHFW में प्रमुख सलाहकार बनीं; पीएम मोदी 2 दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंचे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- प्रधानमंत्री ने भारत ऑस्ट्रिया व्यापार बैठक में भाग लिया, डॉ. सौम्या स्वामीनाथन एनटीईपी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रधान सलाहकार बनीं
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार बनीं। प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय रूस दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नियुक्ति
1. डॉ. सौम्या स्वामीनाथन NTEP के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार बनीं: प्रोफेसर डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया। वे इस कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समग्र रणनीति पर तकनीकी सलाह देंगी।

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को 9 जुलाई को NTEP के लिए MoHFW का सलाहकार बनाया गया।
- डॉ. सौम्या स्वामीनाथन राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश देंगी।
- इसके अलावा, बेहतर रिजल्ट के लिए जरूरी क्रियाकलाप में सुधार को लेकर उपाय सुझाएंगी और रिसर्च संबंधी रणनीति पर सलाह देंगी।
- डॉ. सौम्या ग्लोबल लेवल पर टॉप टैलेंट के साथ एक्सपर्ट ग्रुप के गठन में भी सहायता करेंगी।
- प्रो. स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन में चीफ साइंटिस्ट रह चुकी हैं।
- इससे पहले उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की डायरेक्टर जनरल के रूप में भी काम किया है।
- डॉ. सौम्या, भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की बेटी हैं।
- केंद्र सरकार ने इसी साल एम.एस. स्वामीनाथन को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया था।
- भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हैं।
अवार्ड (AWARD)
2. मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला : रूस ने मंगलवार, 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा। ये सम्मान सबसे बेहतर काम करने वाले नागरिक या फिर सेना से जुड़े लोगों को दिया जाता है।

- रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ की शुरुआत 1699 के आसपास हुई थी।
- रूस के पहले सम्राट पीटर द ग्रेट ने इसे स्थापित किया था।
- इसे 1918 में रूसी क्रांति के बाद समाप्त कर दिया गया था।
- हालांकि, 1998 में रूस के राष्ट्रपति के एक कार्यकारी आदेश द्वारा इसे फिर से शुरू किया गया था।
- इससे पहले मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए।
- प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद पहली बार रूस का दौरा किया।
- इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे।
- तब वे 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने व्लादिवोस्तोक गए थे।
- मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी।
- पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।
- रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला एक देश है।
- यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जो 17,125,191 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
- रूस ग्यारह समय क्षेत्रों में फैला हुआ है और इससे सोलह संप्रभु राष्ट्रों की सीमा मिलती हैं।
- रूस की राजधानी मास्को यूरोप का सबसे बड़ा शहर है। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग का नंबर आता है जो देश का सांस्कृतिक केंद्र है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंचे : प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय रूस दौरे के बाद मंगलवार, 9 जुलाई की देर रात को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। आज यानी 10 जुलाई को दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा होगी।

इंडिया-ऑस्ट्रिया बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी।
- मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बेले से भी मुलाकात करेंगे।
- वे वियना में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
- मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
- इससे पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं।
- इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे पहले 1971 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था।
- इसके बाद 1980 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर ब्रूनो क्रेस्की ने भारत का दौरा किया था।
- इसके बाद 1983 में एक बार फिर इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया, जिसे फॉलो करते हुए 1984 में ऑस्ट्रिया के तत्कालीन चांसलर फ्रेड सिनोवात्ज ने भारत का दौरा किया था।
- ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है।
- यह नौ राज्यों का एक संघ है और इसकी राजधानी विएना है।
- देश की सीमा उत्तर पश्चिम में जर्मनी, उत्तर में चेक गणराज्य, उत्तर पूर्व में स्लोवाकिया, पूर्व में हंगरी, दक्षिण में स्लोवेनिया और इटली और पश्चिम में स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन से लगती है।
- इसका क्षेत्रफल 83,879 वर्ग किलोमीटर है और यहां की जनसंख्या लगभग 90 लाख है।
- ऑस्ट्रिया 1955 से संयुक्त राष्ट्र का सदस्य और 1995 से यूरोपीय संघ का सदस्य है।
- यह OSCE और OPEC की मेजबानी करता है और OECD और इंटरपोल का संस्थापक सदस्य है।
- इसने 1995 में शेंगेन समझौते पर हस्ताक्षर किए और 1999 में यूरो मुद्रा को अपनाया।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
4. 16वें वित्त आयोग ने सलाहकार परिषद का गठन किया : 16वें वित्त आयोग ने मंगलवार, 9 जुलाई को 5 सदस्यों वाली सलाहकार परिषद का गठन किया। आयोग ने डॉ. पूनम गुप्ता को सलाहकार परिषद का संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा डीके श्रीवास्तव, नीलकंठ मिश्रा, प्रांजुल भंडारी और राहुल बाजोरिया को सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है।

16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था।
- डॉ. पूनम गुप्ता नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्यरत हैं।
- इस परिषद की भूमिका, कार्य और उद्देश्य राजकोषीय हस्तांतरण से संबंधित मामलों पर सबसे अच्छे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपायों की तलाश करना है।
- यह आयोग के दायरे और समझ को व्यापक बनाने और इसकी सिफारिशों की गुणवत्ता, पहुंच और प्रवर्तन में सुधार करने में मदद करेगी।
- इसके अलावा ये समिति कागजात या शोध अध्ययन तैयार करने में मदद करेगी और वित्त आयोग द्वारा कराए जा रहे अध्ययनों की निगरानी तथा आकलन करेगी।
- संविधान के अनुसार, वित्त आयोग हर पांच साल में नियुक्त किया जाता है।
- आयोग में एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं।
- आयोग भारत के राष्ट्रपति को यह सिफारिश करता है कि संघ और राज्यों के बीच टैक्सेस की शुद्ध प्राप्तियों को कैसे वितरित किया जाए।
- आयोग अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपता है, जिसे राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखवाता है।
- 16वें वित्त आयोग की अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के पास है।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
5. गौतम गंभीर टीम इंडिया का मुख्य कोच बने : पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया है। BCCI सचिव जय शाह ने मंगलवार, 9 जुलाई को गंभीर के नाम का ऐलान किया।

BCCI की तीन सदस्यों वाली क्रिकेट सलाहकार कमेटी ने टी20 विश्व कप के दौरान ही गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन का इंटरव्यू लिया था।
- राहुल द्रविड़ का कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया था और उसके बाद से ही यह पद खाली था।
- गंभीर 2027 तक भारत के कोच बने रहेंगे।
- इस दौरान भारत 5 ICC टूर्नामेंट खेलेगा और उनके सामने इंडिया टीम को चैंपियन बनाने की चुनौती होगी।
- गंभीर भारतीय ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर के रूप में काम किया था।
- उनके मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी।
- यह कोलकाता की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी रही।
- गौतम गंभीर ने इससे पहले बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाया था।
- गौतम गंभीर के पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टी20, टेस्ट और वनडे खेलने का अनुभव है।
- गंभीर बतौर प्लेयर 2007 में भारत की टी20 विश्व कप जीत और 2011 में वनडे विश्व कप जीत का हिस्सा रहे।
- साल 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंद पर 75 रन बनाए थे।
- वहीं, 2011 विश्व कप के फाइनल में गंभीर ने श्रीलंका के सामने 275 रन का पीछा करते हुए 97 रन की पारी खेली थी।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
10 जुलाई का इतिहास : साल 1971 में आज के दिन लोक कवि भिखारी ठाकुर का निधन हुआ था। उनका जन्म 18 दिसंबर, 1887 को बिहार के सारण जिले में हुआ था। भिखारी ठाकुर अपनी बात समाज के सामने रखने में कभी नहीं डरे। उन्होंने समाज की हर कुरीतियों पर चोट किया। उनके नाटक इतने शानदार थे कि उन्हें भोजपुरी शेक्सपियर कहा जाता है। उन्होंने सौ साल पहले जातिवाद की पीड़ा को दिखाया था।

भिखारी ठाकुर के नाटकों में विदेशिया, भाई विरोध, बेटीबेचवा, गबर घिचोर, कलजुग प्रेम, राधेश्याम बाहर, बटोहिया आदि प्रमुख हैं।
- 1913 में आज के दिन रोमानिया ने बुल्गारिया पर युद्ध घोषित कर दिया।
- 1925 में आज के दिन सोवियत संघ की आधिकारिक समाचार एजेंसी के रूप में TASS की शुरुआत की गई।
- 1931 में आज के दिन पहली महिला विमानन अमेलिया एयरहार्ट ने पृथ्वी का चक्कर लगाने की उड़ान शुरू की।
- 1999 में आज के दिन जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन शुरू हुआ।
- 2002 में आज के दिन रोम में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन आयोजित किया गया।
- 2006 में आज के दिन भारत का भू-समकालिक उपग्रह INSAT-4C श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





