The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 09 जुलाई: पतंजलि ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- पतंजलि ने 14 उत्पादों की बिक्री रोकी, मोदी 22वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष ने पेरिस ओलिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहकों की घोषणा की। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है।
22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
स्पोर्ट्स (SPORTS)
1. पीवी सिंधु और शरत कमल पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए ध्वजवाहक घोषित : 8 जुलाई को इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष पी. टी. उषा ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को पेरिस ओलिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में महिला ध्वजवाहक घोषित किया। वहीं, भारतीय पुरुष दल के ध्वजवाहक की जिम्मेदारी टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरत कमल को दी गई है।

ध्वजवाहक खेल के ओपनिंग सेरेमनी और परेड के दौरान अपने देश के दल का नेतृत्व करने वाला पहला व्यक्ति होता है।
- इसके अलावा, साल 2012 के ओलिंपिक खेलों में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले गगन नारंग को इस बार शेफ-डी-मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- कुछ समय पहले मैरी कॉम ने अपनी स्वेच्छा से शेफ-डी-मिशन के पद से इस्तीफा दिया था।
- फ्रेंच में शेफ-डी-मिशन का अर्थ है ‘मिशन का प्रमुख’। अंतरराष्ट्रीय बहु-विषयक खेल आयोजन में भाग लेने वाले किसी भी राष्ट्रीय दल के लिए शेफ-डी-मिशन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है।
- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलिंपिक के लिए 28 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की थी।
- टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
- मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलिंपिक 2020 में संयुक्त रूप से भारतीय ध्वजवाहक थे।
- एथलीट पुरमा बनर्जी 1920 के एंटवर्प ओलिंपिक में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक में पहले भारतीय ध्वजवाहक थे।
- वहीं, शाइनी विल्सन 1992 में बार्सिलोना ओलिंपिक में पहली भारतीय महिला ध्वजवाहक बनी थीं।
- पीवी सिंधु ओलिंपिक्स भारत के लिए 2 मेडल जीतने वाली एकमात्र प्लेयर हैं।
- उन्होंने रियो ओलिंपिक 2016 में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- भारतीय शूटर गगन नारंग ने 4 बार ओलिंपिक खेला है।
- उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक के 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- 33वें ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक की मेजबानी 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में की जाएगी।
- पेरिस 1900 और 1924 के बाद तीसरी बार ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक की मेजबानी करेगा।
व्यापार
2. अडाणी ग्रुप पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भारतीय टीम का मुख्य स्पॉन्सर : 8 जुलाई को गौतम अडाणी ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भारतीय टीम को स्पॉन्सर करने की घोषणा की। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों का मनोबल बढ़ाने के लिए देश का गीत कैंपेन शुरू किया। इसके अलावा, एक डॉक्यूमेंट्री भी लॉन्च की।

अडाणी ग्रुप की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान उन एथलीट्स पर फोकस है, जिन्होंने पेरिस ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
- यह ग्रुप टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी भारतीय ओलिंपिक टीम का मुख्य स्पॉन्सर रहा है।
- 2016 से, अडाणी समूह ने मुक्केबाजी, कुश्ती, टेनिस, जेवलिन थ्रो, शूटिंग, रनिंग, शॉटपुट, आर्चरी सहित अन्य खेलों के 28 एथलीट्स की मदद कर चुका है।
- कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया और बॉक्सर अमित पंघल भी अडाणी समूह से मदद पा चुके हैं।
- अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं।
- फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, गौतम अडाणी की नेटवर्थ 6.98 लाख करोड़ रुपए है।
- 33वें ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक की मेजबानी 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में की जाएगी।
- पेरिस ओलिंपिक 2024 में 206 राष्ट्रीय ओलिंपिक समितियों के लगभग 10,500 एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।
- इसमें 32 खेल शामिल हैं, जिसमें से 4 नए खेल शुरू किए गए हैं – ब्रेकिंग, सर्फिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और स्केटबोर्डिंग।
- 19 दिनों चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10,500 एथलीट शामिल होंगे।
- ये एथलीट 200 से अधिक राष्ट्रीय ओलिंपिक समितियों (NOCs) और शरणार्थी ओलिंपिक टीम (IOCs) के होंगे।
- हैंडबॉल, फुटबॉल और रग्बी गेम्स की शुरुआत 24 जुलाई से होगी।
अवार्ड (AWARD)
3. एचसीएल टेक रोशनी नादर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला : टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘शेवेलियर डे ला लीजन डी होनूर’ (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार व्यापार जगत में उनके योगदान के लिए दिया गया।

यह पुरस्कार रोशनी नादर को फ्रांस के राजदूत थिएरी मैथ्यू ने दिल्ली में स्थित रेसिडेंस ऑफ फ्रांस में एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया।
- रोशनी नादर को फ्रांस और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय कारणों के लिए उनकी प्रतिबद्धता के कारण यह पुरस्कार दिया गया।
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की टॉप आईटी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
- वह एचसीएल के संस्थापक और अरबपति व्यवसायी शिव नादर की इकलौती संतान हैं।
- 2019 में, वह फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 54वें स्थान पर रहीं।
- वहीं आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (2019) के अनुसार, रोशनी भारत की सबसे अमीर महिला हैं।
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं और परामर्श कंपनी है। इसका मुख्यालय भारत के उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में है।
- यह एचसीएल इंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है।
- यह वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, जीव विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और सेवाओं, दूरसंचार और मीडिया, खुदरा और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है।
- 1991 में एचसीएल ने सॉफ्टवेयर सेवा व्यवसाय में एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में प्रवेश किया।
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज एक अग्रणी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो 60 देशों में एंटरप्राइजेज को ऑपरेट करती है।
- सन् 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने ‘शेवेलियर डे ला लीजन डी होनूर’ शुरू किया था।
- यह फ्रांस के लिए उत्कृष्ट सेवा करने के लिए फ्रांसीसी गणराज्य की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
- फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति ग्रैंड मास्टर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर होते हैं।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
4. पतंजलि ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी : पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने मंगलवार, 9 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि उसने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है। इन 14 उत्पादों पर विनिर्माण लाइसेंस उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अप्रैल में निलंबित कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अब अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।
- पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के मामले की सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता कर रहे हैं।
- पतंजलि ने पीठ को बताया कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर्स को भी इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश जारी किया है।
- इसके अलावा, मीडिया प्लेटफॉर्मों से इन 14 उत्पादों से जुड़े सभी विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया है।
- इससे पहले, उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
- IMA की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में पतंजलि द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान और चिकित्सा की आधुनिक प्रणालियों के खिलाफ कैंपेन चलाने का आरोप लगाया गया है।
- IMA डॉक्टरों की संस्था है, जिसमें ‘मॉडर्न साइंटिफिक सिस्टम ऑफ मेडिसिन’ से जुड़े डॉक्टर शामिल हैं।
- यह संस्था डॉक्टर और पूरे मेडिकल समुदाय की भलाई और कल्याण से जुड़े काम देखती है।
- इसकी स्थापना 1928 में हुई जब भारत पर अंग्रेजों का राज था।
- उससे पहले कुछ डॉक्टर और उनका एक छोटा ग्रुप ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन से जुड़ा हुआ था।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
5. मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए : PM मोदी 5 साल बाद रूस के 2 दिन के दौरे पर हैं। मोदी आज यानी 9 जुलाई को 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए।
वे 8 जुलाई की शाम 5 बजे मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। स्वागत के दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई।

भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के पहले प्रधानंत्री द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए रूसी सैनिकों के स्मारक स्थल ‘द टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर’ पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
- पीएम मोदी ने कहा- एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि युद्ध के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है।
- वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।’
- प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद पहली बार रूस का दौरा कर रहे हैं।
- इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे।
- तब वे 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने व्लादिवोस्तोक गए थे।
- मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी।
- पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।
- रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला एक देश है।
- यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जो 17,125,191 वर्ग किलोमीटर में फैला है। रूस ग्यारह समय क्षेत्रों में फैला हुआ है और इससे सोलह संप्रभु राष्ट्रों की सीमा मिलती हैं।
- रूस की राजधानी मास्को यूरोप का सबसे बड़ा शहर है। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग का नंबर आता है जो देश का सांस्कृतिक केंद्र है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
09 जुलाई का इतिहास : 1875 में आज के दिन ही मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी। मुंबई में तेजी से बढ़ते व्यापार को लेकर व्यापारियों ने एसोसिएशन बनाने की सोची और सदस्य बनने के लिए एंट्री फीस 1 रुपए रखी। 1957 में भारत सरकार ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट रेगुलेशन एक्ट के तहत मान्यता दी थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ये मान्यता पाने वाला देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज है।

आज मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का 5वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।
- 2007 में भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार दिया गया था।
- 2002 में ऑर्गनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया था।
- 1991 में साउथ अफ्रीका को ओलिंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की परमिशन मिली थी।
- 1972 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 1969 में वन्यजीव बोर्ड की ओर से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया था।
- 1944 में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
- 1889 में अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





