The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में दिखेंगे सिद्धू: वीडियो शेयर कर लिखा-द होम रन, सिद्धू जी इज बैक, पॉलिटिक्स से दूरी बना चुके – Amritsar News
[ad_1]
नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आएंगे। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे। करीब 22 साल के राजनीतिक सफर के बाद नवजोत सिद्धू 2022 से राजनीति से दूर हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ ही उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी
.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर उन्होंने लिखा है- द होम रन। इतना ही नहीं, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उस पर लिखा है- सिद्धू जी इज बैक।
उनके पोस्ट से साफ संदेश यह है कि अब क्रिकेट कमेंट्री के बाद वह लाफ्टर शो में भी वापसी कर सकते हैं। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद विवादित बयान देने के कारण नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया था।
नवजोत सिंह सिद्धू अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे नजर आए।
अर्चना की कुर्सी पर बैठे सिद्धू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू को अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया। वीडियो में दिखाया गया कि सिद्धू जैसे ही एंट्री लेते हैं ऑडियंस खुशी से झूम उठती है, फिर कपिल बोलते हैं- मैं क्या कह रहा था…इतने में ही वो नवजोत सिंह सिद्धू को देखते हैं हैरान हो जाते हैं, फिर नवजोत सिंह सिद्धू कपिल से कहते हैं- ध्यान से देख मैं नवजोत सिंह सिद्धू हूं। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह भागती हुई आती हैं और कपिल से कहती हैं- उन सरदार साहब से बोल दे कि मेरी कुर्सी से उठ जाएं। कब्जा करके बैठ गए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की सोशल मीडिया पोस्ट..

कपिल शर्मा शो से बाहर सिद्धू पुलवामा हमले में विवादित बयान देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया था। सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू ने पाकिस्तान की तरफदारी की थी। इसके बाद शो के मेकर्स ने उन्हें हटाने का निर्णय लिया। शो से हटने के बाद भी सिद्धू के तेवर में कोई बदलाव नहीं आया।
उन्होंने कहा था कि मैं अपने बयान पर अभी भी अडिग हूं। उन्होंने कहा कि देश पहले आता है और दोस्ती बाद में लेकिन कुछ कायरों की वजह से पूरे पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
शो में वापसी की क्या है वजह? राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सिद्धू कांग्रेस में पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस में उन्हें कोई अहमियत नहीं दी जा रही है। करीब 2 साल से वह पार्टी से पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं। साथ ही पार्टी हाईकमान के सामने भी उनकी पकड़ कमजोर पड़ गई है। विधानसभा चुनाव 2022 हारने के बाद से ही वह राजनीति में सक्रिय नजर नहीं आए हैं। 2024 में फिर से शुरू की कमेंट्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी साल मार्च में फिर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कमेंट्री शुरू की थी। नवजोत सिंह सिद्धू के पिता सरदार भगवंत सिंह क्रिकेटर थे। वह चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह खिलाड़ी बने। पिता की इच्छा पूरी करने के लिए सिद्धू क्रिकेट में आए।
1983 से 1999 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। सिद्धू ने कुल 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 3,202 और वनडे में 4,413 रन बनाए हैं। करीब 17 साल तक क्रिकेट की दुनिया में रहने के बाद उन्होंने 1999 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
क्रिकेट का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया।

[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





