कन्या राशि के जीवन में प्यार की बौछार, व्यापार में फिजूल खर्च से करें बचाव, पार्टनर के साथ बनेगा घूमने का प्लान

कन्या राशि के जीवन में प्यार की बौछार, व्यापार में फिजूल खर्च से करें बचाव, पार्टनर के साथ बनेगा घूमने का प्लान

[ad_1]

एजेंसी:News18 झारखंड

आखरी अपडेट:21 फरवरी, 2025, 05:47 IST

Virgo horoscope today: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. करियर और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिश्रित रहेगा, सोच-समझकर कार्य करने की सलाह दी जाती है. लव लाइफ में शुभ संकेत हैं.

एक्स

कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य

हाइलाइट्स

  • करियर और आर्थिक दृष्टिकोण से मिला-जुला दिन रहेगा.
  • लव लाइफ में शुभ संकेत, पार्टनर संग घूमने का प्लान.
  • फिजूल खर्च से बचें, व्यापार में ज्यादा निवेश ना करें.

देवघर. किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के दृष्टिकोण से ही पड़ता है. विशेष कर चंद्रमा के चाल से राशि का आकलन भी किया जाता है. अगर हम राशि के छठे चक्र कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. कन्या राशि वाले स्वभाव के बेहद शर्मिंले होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्ट्मी उपरान्त नवमी तिथि है. आज अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ व्याघात और हर्षण योग भी रहने वाला है. वहीं आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में ही संचार करने वाली है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. करियर दृष्टिकोण से भी आज का दिन मिला जुला रहेगा, जो भी कार्य करेंगे सोच विचार के करें, तभी शुभ रहेगा. अन्यथा बिना सोच विचारे कार्य करने पर नुकसान भी हो सकता है. जो नौकरी की तलाश में हैं. उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. यानी कि आज का दिन आमदनी होगी, लेकिन बेवजह खर्च करने से वो आमदनी घट भी सकती है. व्यापार मे ज्यादा निवेश ना करें, आज के दिन व्यापार भी सामान्य रहने वाला है.

लव दृश्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है. सिंगल जातक लोगों को किसी खास मित्र से मुलाक़ात हो सकती है. प्रेम की गाडी आगे बढ़ सकती है. अपने लव अफेयर में खास पलो को जियेंगे. पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान भी कर सकते हैं.

परिवार के दृष्टिकोण से भी आज का दिन शुभ रहेगा. माता और पिता की सेहत अच्छा होगा, जिस वजह से घर मे भी खुशी का माहौल रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य की मदद से कोई महत्पूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है.

स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. मौसमी बीमारी की चपेट मै आ सकते है. अस्पताल के भी चक्कर काटना पड़ सकता है. तम्बाकू और अल्कोहल का सेवन बिलकुल ना करें. इससे आपका स्टेमिना कम हो सकता है.

होमैस्ट्रो

कन्या राशि के जीवन में प्यार की बौछार, व्यापार में फिजूल खर्च से करें बचाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

[ad_2]