कन्या राशि के जीवन में खुलेगा खुशी का पिटारा, पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, व्यापार में होगा दोगुना लाभ

कन्या राशि के जीवन में खुलेगा खुशी का पिटारा, पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, व्यापार में होगा दोगुना लाभ

[ad_1]

एजेंसी:News18 झारखंड

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2025, 03:31 IST

Virgo Horoscope 13 February 2025: आज फरवरी महीने में 13 तारीख है, तो वहीं आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, चलिए जानते हैं और किन परेशानियों और खुशियों का भरमार इनके जीवन में आएगा ये पता लगेग…और पढ़ें

एक्स

कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य

हाइलाइट्स

  • कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
  • व्यापार में दोगुना लाभ होने की संभावना है।
  • पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

देवघर. कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. वहीं हर राशि या मानव जीवन के ऊपर सकरात्मक या नकरात्मक प्रभाव तिथि, योग, ग्रह नक्षत्र के हिसाब से पड़ता है. वहीं आज फाल्गुन महीने की प्रतिपदा तिथि है. इसके साथ ही आज मघा उपरान्त पूर्वां फाल्गुनी नक्षत्र भी रहने वाला है. आज शोभन योग और अतिगण्ड योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं आज चन्द्रमा सिंह राशि में संचार करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि जातक के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानते हैं देवघर ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

करियर राशिफल : करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके के लिए लाभप्रद रहेगा. व्यापार भी अच्छा खासा चलेगा. अपने बुद्धि और विवेक से हर कार्य में सफल कर पाएंगे. छात्र को भी प्रतियोगिता परीक्षा में आशाजनक परिणाम मिल सकता है.

आर्थिक राशिफल : आर्थिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों जातक के लिए अच्छा रहने वाला है. अगर आप व्यापार करते हैं, तो दोगुने मुनाफे का योग बन रहा है, लेकिन व्यापार में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है.

परिवारिक राशिफल : परिवार के दृश्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. आज के दिन पूजा पाठ एवं इत्यादि घर में हो सकता है.

लव राशिफल : लव के दृश्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज के दिन अपने दिल की बात अपने पार्टनर को आप बता सकते हैं. पुराने जो भी वाद विवाद हैं. वह समाप्त होने वाले हैं. अपने जीवनसाथी के बैठ कर अच्छा समय बताएं, तो सब बढ़िया होगा. इससे वैवाहिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे. रिश्तो में जो भी खटास है., वह दूर हो जाएगी.

स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य के दृश्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन शारीरिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी. तनाव से भी मुक्ति मिलेगी. मन बेहद प्रसन्न रहेगा, लेकिन अपने खान-पान पर ध्यान रखें. नियमित योग करें और संतुलित आहार लें, तो सब अच्छा होगा.

होमैस्ट्रो

कन्या राशि के जीवन में खुलेगा खुशी का पिटारा, व्यापार में होगा दोगुना लाभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

[ad_2]