कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा पर फैन की हत्या का आरोप: CCTV फुटेज में क्राइम सीन से निकलते दिखे, पुलिस ने गर्लफ्रेंड के साथ किया गिरफ्तार

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा पर फैन की हत्या का आरोप:  CCTV फुटेज में क्राइम सीन से निकलते दिखे, पुलिस ने गर्लफ्रेंड के साथ किया गिरफ्तार

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर दर्शन थूगुदीपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपने फैन की हत्या करने का आरोप लगा है। बेंगलुरु पुलिस ने 11 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एक्टर का कुछ दिन पहले ही मृतक से झगड़ा हुआ था। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिली है, जिसमें एक्टर दर्शन क्राइम सीन से निकलते दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर दर्शन के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। दरअसल, 9 जून को कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने देखा कि बिल्डिंग के पास के नाले में कुछ कुत्ते एक लाश को घसीट रहे हैं।

गार्ड ने कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बॉडी मेडिकल स्टोर में काम करने वाले रेणुका स्वामी की थी।

मृतक रेणुका स्वामी।

मृतक रेणुका स्वामी।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक रेणुका स्वामी को चित्रदुर्गा इलाके से कुछ लोगों ने किडनैप किया था। उसे करीब 1 घंटे तक टॉर्चर किया गया। जिसके बाद रेणुका स्वामी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस को इस मामले में एक्टर दर्शन के फैन एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रघु दर्शन उर्फ राघवेंद्र पर शक हुआ। लिहाजा रघु को उनके दो साथियों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दर्शन थूगुदीपा को माला पहनाते हुए राघवेंद्र।

दर्शन थूगुदीपा को माला पहनाते हुए राघवेंद्र।

CCTV फुटेज में गर्लफ्रेंड के साथ क्राइम सीन पर दिखे एक्टर दर्शन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राघवेंद्र ने रेणुका स्वामी को चित्रदुर्गा इलाके से किडनैप किया था और उसे आरआर नगर के पट्टनवड्डागेरे के गोडाउन में रखा था। जहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद राघवेंद्र ने रेणुका स्वामी की बॉडी कामाक्षीपाल्या इलाके में नाले में फेंक दी।

पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की जिसमें एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

फार्महाउस से एक्टर और जिम से गर्लफ्रेंड को पकड़ा

पुलिस ऑफिशियल्स ने बताया कि CCTV में यह नजर आता है कि सबसे पहले घटनास्थल से एक ब्लैक स्कॉर्पियो निकली, जिसमें डेड बॉडी रखी गई थी। फिर उसके पीछे लाल थार में एक्टर दर्शन और उनकी गर्लफ्रेंड जाते दिखे।

एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो।

एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो।

एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा के खिलाफ सबूत मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मैसूरु के एक फार्महाउस से पहले दर्शन को गिरफ्तार किया। फिर बेंगलुरु के एक जिम से पवित्रा को अरेस्ट किया।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, मृतक रेणुका स्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। दोनों का रिलेशनशिप विवादों में आ गया था, क्योंकि दर्शन थूगुदीपा पहले से शादीशुदा हैं।

24 जनवरी को पवित्रा ने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

24 जनवरी को पवित्रा ने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

सोशल मीडिया पर पवित्रा को भेजता था आपत्तिजनक मैसेज

इस खबर से दर्शन का फैन रेणुका स्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा गौड़ा को मैसेज कर उन्हें दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुका स्वामी उन्हें आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

पवित्रा ने ये बात दर्शन को बताई जिसके बाद एक्टर ने रेणुका स्वामी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। ये बात हत्या के मामले में अरेस्ट हुए 10 लोगों के बयान के आधार पर कन्फर्म की गई है। फिलहाल हत्याकांड की डिटेल जांच जारी है।

कई विवादों में घिरे रहे हैं एक्टर दर्शन

साल 2011 में दर्शन थूगुदीपा की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में उन्हें 14 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा था। बाद में उनकी पत्नी ने केस वापस ले लिया था। मामला सामने आने के बाद दर्शन ने अपने फैंस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।

विवाद के ठीक बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म सारथी जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद साल 2016 में दोबारा उनकी पत्नी ने उनके खराब बर्ताव के चलते बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मैसूरु के होटल में वेटर से की थी बदसलूकी

साल 2021 में दर्शन पर मैसूरु के होटल में वेटर से बदसलूकी करने का आरोप लगा था। बाद में दर्शन ने वेटर को 50 हजार रुपए देकर सेटलमेंट कर लिया था।

फार्महाउस पर पड़ा था छापा

जनवरी 2023 में दर्शन के टी.नरसीपुर स्थित फार्महाउस पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। इस दौरान वहां से 4 बार हेडेड बत्तखें जब्त की गई थीं, जिन्हें दर्शन ने गैरकानूनी तरीके से रखा हुआ था।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चर्चे

जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की थी, जिसमें दर्शन के साथ उनके रिश्ते के 10 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन की झलक थी। इसके बाद ही दर्शन का एक्ट्रेस पवित्रा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चर्चा में आया।

प्रोड्यूसर को दी थी धमकी

साल 2022 में कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर भारत ने दर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि दर्शन उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।

किच्चा सुदीप से अनबन चर्चा में थी

कन्नड़ एक्टर दर्शन और किच्चा सुदीप एक समय गहरे दोस्त थे। दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते थे। हालांकि किच्चा सुदीप के एक बयान से नाराज होकर दर्शन ने दोस्ती तोड़ दी थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के झगड़े की वजह एक फिल्म थी। किच्चा सुदीप की मदद से ही दर्शन को उनकी पहली फिल्म मिली थी, हालांकि जब किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया तो दर्शन उनसे नाराज हो गए।

किच्चा सुदीप ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दर्शन को तब देखा था, जब वो एक फिल्म के सेट पर दूसरे क्रू मेंबर्स के साथ क्लैपबोर्ड लेकर खड़े थे। किच्चा ने कहा था- मुझे एक फिल्म मिली थी। जब मैंने वो फिल्म छोड़ी तो मैंने मेकर्स को दर्शन को लेने का सुझाव दिया था।

जब ये बयान सामने आया तो दर्शन इससे नाराज हो गए और उन्होंने किच्चा सुदीप से दोस्ती तोड़ दी। इस बात की चर्चा इतनी रही कि दर्शन ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि वो और किच्चा सुदीप अब दोस्त नहीं हैं।

47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वो कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

[ad_2]