The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
कंगना को महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा: बोली- इसने कहा था किसान आंदोलन में महिलाएं ₹100 लेकर बैठती हैं, वहां मेरी मां भी थी
[ad_1]
चंडीगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं।
कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी कह रही है, ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’
महिला कॉन्स्टेबल का नाम कुलविंदर कौर है। इस घटना के बाद उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहस हुई और उसने थप्पड़ मार दिया। कंगना ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है।

ये फुटेज घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर की है।
कंगना का आरोप- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं
कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

कंगना ने दिल्ली पहुंचते ही घटना की जानकारी वीडियो के जरिए दी।
हरियाणा CM ने जांच के आदेश दिए, मामले की जांच के लिए 4 मेंबर्स की टीम का गठन
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, फिलहाल जांच चल रही है। जो भी हुआ वो गलत था।
उधर, CISF कमांडेंट ने महिला कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर इन्क्वायरी शुरू कर दी है। महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड हो चुकी है और कमांडेंट की तरफ से जांच के लिए 4 सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। सीईओ अजय वर्मा ने CISF के कमांडेंट पीआर मिश्रा के हवाले से इसे कन्फर्म किया है।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कुलविंदर कौर को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी सम्मानित कर सकती है। कुलविंदर कौर का भाई इस कमेटी में संगठन सेक्रेटरी है।

कुलविंदर कौर एयरपोर्ट पर चिल्लाती नजर आई।
कंगना ने 2 साल पहले कहा था- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं
कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने भारत के लिए इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है, जो शर्मिंदगी भरा रास्ता है। हमें इंटरनेशनली बोलने के लिए अपने लोगों की जरुरत है।

कंगना का बयान सामने आने के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चीफ मजिंदर सिंह सिरसा ने कंगना को एक लीगल नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी।
आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी’ आतंकियों से की थी
कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’
कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़ें
फेक न्यूज एक्सपोज:कंगना का आरोप- शाहीन बाग वाली दादी अब किसान बनकर प्रदर्शन में पहुंचीं, बिलकिस बानो ने भास्कर को बताया सच

सोशल मीडिया पर 2020 में किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई एक बुजुर्ग महिला की फोटो वायरल हुई थी। एक तरफ जहां महिला के हौसले की तारीफ की जा रही है। वहीं कई यूजर इन्हें फर्जी किसान बता रहे हैं।
दावा किया जा रहा था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई ये महिला वही मशहूर बिलकिस दादी हैं, जो शाहीन बाग के प्रदर्शन में थीं। अभिनेत्री कंगना रनोट ने 29 नवंबर रात 10 बजे फोटो को इसी दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि, बाद में कंगना ने पोस्ट डिलीट कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





