The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
ऑस्कर-2025- वीर सावरकर समेत भारत की 5 फिल्में शॉर्टलिस्ट: लापता लेडीज रेस से बाहर; शॉर्टलिस्टेड कुल 232 फिल्मों में से कोई अवॉर्ड की हकदार बनेगी
[ad_1]
लॉस एंजिल्स/मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इस साल ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की 5 फिल्में शॉर्टलिस्ट हुई हैं।
द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस द्वारा ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। शॉर्टलिस्ट हुई कुल 232 फिल्मों की इस लिस्ट में भारत की 5 फिल्में शामिल हैं।
232 में से 207 फिल्में बेस्ट फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की गई हैं। भारत की तरफ से शॉर्टलिस्ट हुईं फिल्मों में कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं।

वोटिंग के आधार पर फिल्मों को मिलेगा फाइनल नॉमिनेशन
शॉर्टलिस्ट की गईं सभी 232 फिल्मों के बीच वोटिंग की जाएगी, जिसके बाद इन्हें ऑस्कर 2025 में फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा। वोटिंग 8 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 17 जनवरी को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर द्वारा नॉमिनेट हुईं फिल्मों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप हुई, लेकिन ऑस्कर पहुंची कांगुवा
350 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार हुई फिल्म कांगुवा ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में करीब 100 करोड़ की कमाई ही कर सकी। फिल्म में सूर्या, दिशा पाटनी, बॉबी देओल अहम किरदारों में थे। थिएटर रिलीज के बाद फिल्म को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया था।

ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला ने लिस्ट के साथ ही कांगुवा के शॉर्टलिस्ट होने की अनाउंसमेंट की है।
रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर भी ऑस्कर रेस में
22 मार्च 2024 को रिलीज हुई रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर भी ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी में बनी ये फिल्म कई कारणों से विवादों में रही थी।
गोल्डन ग्लोब से चूकी, लेकिन ऑस्कर पहुंची ऑल वी इमेजिन एज लाइट
हाल ही में पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट गोल्डन ग्लोब में बेस्ट फिल्म (नॉन इंग्लिश) कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। हालांकि ये फिल्म अवॉर्ड जीतने में चूक गई थी। अब इस फिल्म को ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इससे पहले फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिल चुका है।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज को भी ऑस्कर भेजा गया था, हालांकि फाइनल शॉर्टलिस्ट हुईं फिल्मों की लिस्ट से इस फिल्म को बाहर कर दिया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया सिलेक्शन कमेटी की 13 मेंबर वाली ज्यूरी ने भारत से ‘लापता लेडीज’ को चुना था।
ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में हनु-मान, कल्कि 2898 AD, एनिमल, चंदू चैंपियन, सैम बहादुर, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गुड लक, घरत गणपति, मैदान, जोरम, कोट्टुकाली, जामा, अर्टिकल 370, अट्टम, आदुजीविथम और ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट समेत कुल 29 फिल्में शामिल थीं, लेकिन ज्यूरी ने फैसला लापता लेडीज के पक्ष में दिया।

मार्च में होगा ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन
97वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च को होगा। पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी सेरेमनी का आयोजन लॉस एंजिल्स में होगा। बताते चलें कि बीते साल सिलियन मर्फी की फिल्म ओपनहाइमर ने बेस्ट फिल्म अवॉर्ड समेत 7 अवॉर्ड जीते थे। भारत की कोई भी फिल्म ऑस्कर 2024 में खरी नहीं उतरी थी।

————————————————
ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
ऑस्कर सेरेमनी:डॉग था सबसे पहले अवॉर्ड का दावेदार, सीक्रेट जगह ब्रीफकेस में छिपाकर रखे जाते हैं विनर्स के नाम

ऑस्कर का 96 साल पुराना इतिहास काफी दिलचस्प है। क्या आप जानते हैं कि 1929 में पहले एकेडमी अवॉर्ड में ज्यूरी किसी एक्टर को नहीं बल्कि एक डॉग को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देना चाहती थी। आगे पढ़िए…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





