The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
एमएलए छोटू सिंह भाटी पहुंचे बइया गांव: कलेक्टर से कहा- सोलर प्लांट 3-4 किमी दूर लगाओ; जमीन का रिमेजरमेंट करवाओ – Jaisalmer News
[ad_1]
जैसलमेर। विधायक छोटू सिंह भाटी ने धरनास्थल से कलेक्टर प्रताप सिंह बात की।
जैसलमेर के फतेहगढ़ इलाके के बइया गांव में चल रहे निजी कंपनी के काम के विरोध में धरना स्थल पर सोमवार को जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी पहुंचे। धरना स्थल से ही एमएलए ने कलेक्टर प्रताप सिंह को फोन कर ग्रामीणों की मांगों को रखा।
.
विधायक भाटी ने ग्रामीणों की मांगों को कलेक्टर को बताते हुए सोलर प्लांट को गांव से 3-4 किमी दूर लगाने की बात कही। इसके साथ ही ओरण की जमीन को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए पटवारी से जमीन का रिमेजरमेंट करवाने की बात कही। एमएलए छोटू सिंह भाटी को कलेक्टर प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के डेलिगेशन के साथ बैठकर बातचीत की बात कही। जिस पर सभी ने सहमति जताई।
गौरतलब है कि ओरण बचाने की मांग को लेकर बइया गांव के ग्रामीण पिछले करीब 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण निजी कंपनी के बन रहे सोलर प्लांट का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी ग्रामीणों का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मिले।
सोलर प्लांट को 3-4 किमी दूर लगाने की मांग
बइया गांव में सोमवार को धरने पर पहुंचे जैसलमेर विधायक ने कलेक्टर से प्लांट को गांव से 3-4 किमी दूर लगाने की बात कही। विधायक ने बताया कि सोलर प्लांट से गर्मी बढ़ जाएगी इसलिए इसे दूर लगाया जाए। साथ ही उन्होंने ओरण कि जमीन जो रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है उसको लेकर जमीन का रिमेजरमेंट पटवारी से करवाने कि भी बात कलेक्टर को कही। इस दौरान धरनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विधायक ने कलेक्टर को धरनास्थल से ही फोन कर सारी बातें कही और बहुत जल्द ग्रामीणों के साथ प्रशासन कि मीटिंग कर सारी बातें रखने की बात कलेक्टर प्रताप सिंह ने कही।
सोलर प्लांट का हो रहा विरोध
जिले के बइया गांव में निजी कंपनी का सोलर प्लांट बनने वाला है। ऐसे में जीएसएस का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस विरोध में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी पहुंचे और पुलिस के साथ हल्की बहसबाजी भी हुई। इस दौरान पुलिस की तरफ से शिव विधायक पर राजकार्य में बाधा का भी मुकदमा शनिवार को दर्ज किया गया है। सोमवार को जैसलमेर विधायक भी धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों को कलेक्टर तक पहुंचाया।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





