‘एंडी मरे से मुकाबले के दौरान नस्ली टिप्पणी का सामना किया…’ निक किर्गियोस का दावा

‘एंडी मरे से मुकाबले के दौरान नस्ली टिप्पणी का सामना किया…’ निक किर्गियोस का दावा

[ad_1]

स्टटगार्ट. ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस (Nick Kyrgios) ने दावा किया है कि स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंडी मरे से हार के दौरान उन्हें दर्शकों की नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. किर्गियोस ने एंडी मरे (Andy Murray) से 7-6 (5), 6-2 से हारने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उन्होंने शनिवार को खेले गए मैच में दर्शकों की अपमानजनक टिप्पणियां सुनीं.

निक किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब मैं 7 साल का था, तब से मैं टेनिस खेल रहा हूं. जब से मैंने टेनिस कोर्ट पर कदम रखा है, तब से मैंने अपना दिल अपनी बाजू पर रखा है. हां, मैं भी इंसान हूं, मैं हर समय अपनी भावनाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता. मैंने इस बात की परवाह करना बंद कर दिया कि लोग क्या सोचते हैं और मुझे क्या होना चाहिए, इस पर उनकी राय क्या है. मैं यह खेल लोगों के लिए खेलता हूं.’

इसे भी देखें, फ्रेंच ओपन में खिताबी हार के बावजूद कोको गॉफ और कैस्पर रूड को मिली बेस्ट रैंकिंग, नडाल नंबर-4 पर

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह सब कब रुकेगा? दर्शकों की नस्ली टिप्पणियों का सामना करना? मैं एक चीज कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा कि किसी एथलीट के खिलाफ गाली-गलौच दी जाए. ‘काली भेड़’ और ‘चुप रहो और खेलो’ जैसी टिप्पणियां कतई स्वीकार्य नहीं हैं. जब मैं दर्शकों को जवाब देता हूं तो मुझे दंडित किया जाता है. यह सही नहीं है.’

किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दावा किया. (Instagram)

एंडी मरे 2016 में विंबलडन जीतने के बाद से अपना पहला ग्रासकोर्ट एकल फाइनल खेलेंगे, जिसमें उनका सामना इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त माटेओ बेरेटिनी से होगा. बेरेटिनी ने बिना सर्विस ब्रेक वाले एक संघर्षपूर्ण मैच में ऑस्कर ओट्टे को 7-6 (7), 7-6 (5) से हराया.

टैग: खेल समाचार

[ad_2]