इब्राहिम का शर्टलेस लुक देख चमकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड की आंखें! एक्ट्रेस के कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान, होने लगा वायरल

इब्राहिम का शर्टलेस लुक देख चमकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड की आंखें! एक्ट्रेस के कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान, होने लगा वायरल

[ad_1]

आखरी अपडेट:01 फरवरी, 2025, 15:40 IST

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और फिल्म ‘दिलेर’ में श्रीलीला के साथ नजर आएंगे। इब्राहिम की पोस्ट पर पलक तिवारी ने भी कमेंट किया।

इब्राहिम अली खान की शर्टलेस तस्वीर वाली पोस्ट वायरल हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iakpataudi)

हाइलाइट्स

  • इब्राहिम अली खान का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘दिलेर’ से होगा.
  • इब्राहिम की शर्टलेस फोटो पर पलक तिवारी ने कमेंट किया.
  • पलक तिवारी ने इब्राहिम को अच्छा दोस्त बताया.

मुंबई। सैफ अली खान के बेटे और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. हाल में वह पुष्पा 2 एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ दिखे थे. दोनों फिल्म ‘दिलेर’ में साथ दिखेंगे. दोनों को साथ देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है. इस बीच, इब्राहिम ने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ब्लैक एंड व्हाइट शर्टलेस तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने डेब्यू पर फनी कमेंट भी किया है. इब्राहिम की इस पोस्ट पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने भी कमेंट किया है.

इब्राहिम अली खान ने यह हॉट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”मुस्कुरा रहा हूं, क्योंकि मैं आप लोगों को मेरी फिल्म की पहली झलक देखने का इंतज़ार नहीं कर सकता.” इब्राहिम की इस पोस्ट पर लोग फायर इमोजी वाले कमेंट्स कर रहे हैं. इनमें से एक कमेंट एक्ट्रेस पलक तिवारी का भी है. उन्होंने आंखों में स्टार बने इमोटिकॉन्स कमेंट किए. इसका मतलब किसी चीज के लिए एक्साइमेंट होता है.

1981 की सबसे महंगी मूवी, 4 स्टार-2 हीरोइन ने हिला दिया था BO, की थी बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई, 7.3 है रेटिंग

इब्राहिम पोस्ट

पलक तिवारी ने किया ये कमेंट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iakpataudi)

पलक तिवारी फिल्म किसी का भाई किसी का जान से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं. इब्राहिम के डेब्यू की चर्चा लंबे समय से चल रही है. इब्राहिम की इस पोस्ट से हिंट मिला है कि उनकी फिल्म से जुड़ा अपडेट बहुत जल्द आने वाला है. खैर, इब्राहिम और पलक की डेटिंग अफवाहें साल 2022 में पहली बार उड़ी थीं. बाद में दोनों को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में साथ दिखाई दिए थे.

पलक तिवारी ने दी रिलेशनशिप पर सफाई

इसके बाद, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को कई बार एक साथ देखा गया. लोगों को लगने लगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, बाद में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में, पलक ने क्लियर किया कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा था,”हम बस बाहर थे, और हमें पैपराजी ने एक साथ देख लिया. यह वहीं खत्म होता है. बस इतना ही.

पलक तिवारी ने इब्राहिम को बताया अपना अच्छा दोस्त

पलक तिवारी ने कहा था, “सच में, हम एक ग्रुप के साथ थे. हम दोनों अकेले नहीं थे. लेकिन लोगों ने इसे एक डेटिंग की तरह देखा. यह वह स्क्रिप्ट थी जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, लेकिन बस इतना ही. हम अच्छे दोस्त हैं. वह बहुत प्यारा लड़का है. बस इतना ही है. हम कभी-कभी बात करते हैं और बस इतना ही.”

ढालना

इब्राहिम का शर्टलेस लुक देख चमकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड की आंखें! किया रिएक्ट

[ad_2]