The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
इन छोटी-छोटी बातों पर होती है जया किशोरी और उनकी छोटी बहन की लड़ाई, चेतना की कुछ आदतों ने कर रखा है परेशान
[ad_1]
जया किशोरी एक कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं.उनकी छोटी बहन का नाम चेतना है.
जया किशोरी अपनी बहन की आदत से परेशान : कथावाचक जया किशोरी बेहद मशहूर हैं उन्हे हर कोई जानता है. सोशल मीडिया पर उनकी बेहतरीन फैन फॉलोइंग है. वे एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने विचार साझा करते रहती हैं. जया किशोरी के लाइफ से यंगस्टर बहुत इंस्पारयर होते हैं. वहीं जया किशोरी का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वे अपनी छोटी बहन की कुछ आदतों के बारे में बात करती नजर आ रहीं हैं. जो हर एक बड़ी बहन की परेशानी होती है वही परेशानी जया किशोरी की भी है. वे अपनी बहन से प्यार तो बहुत करती हैं लेकिन उनकी इन आदतों से परेशान भी हो जाती हैं.
1. अक्सर कपड़ों और फूटवेयर पर लड़ाई
आपको बता दें कि जया किशोरी की छोटी बहन का नाम चेतना शर्मा है. चेतना भी एक अच्छी सिंगर हैं और ये उनका शौक भी है. जैसे हर घर में छोटी बहन और बड़ी बहन के किस्से होते हैं बस उसी तरह जया किशोरी और चेतना के साथ भी यही होता है. हर छोटी बहन की तरह चेतना भी अपनी बहन के कपड़े पहन लेती हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जया किशोरी ने अपनी बहन और उनके रिश्तों पर बात की. जिसमें उन्होनें बताया कि उनकी छोटी बहन के साथ अक्सर कपड़ों और जूते को लेकर लड़ाई होती है.
यह भी पढ़ें – घूमना है लक्षद्वीप तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, भूल जाएंगे विदेशी ट्रिप, शानदार हैं साइट सीन
2. बड़ी बहन जया किशोरी के कपड़े आते हैं पसंद
जया किशोरी ने कहा कि शॉपिंग पर जाते समय चेतना को उस वक्त कपड़े पसंद नहीं आते लेकिन जब वे अपने हिसाब से शॉपिंग करके के घर आती हैं तो उनकी बहन चेतना को उनके कपड़े पसंद आने लगते हैं. इसके बाद अक्सर कपड़े जो वे खुद के लिए शॉपिंग करके लेकर आती हैं वे चेतना ही पहन लेती हैं. जया किशोरी ने बताया कि आज भी उसकी अलमारी में मेरे कपड़े ही दिखते हैं.
3. बड़ी बहनों का प्यार
अक्सर घर के बड़े बच्चों को हमेशा त्याग करना या यूं कहें कि अपनी चीजें अपने छोटे भाई-बहन को देना सिखाया जाता है और वे अपने बचपन में खिलौने से लेकर बड़े होने पर अपने कपड़े तक अपनी छोटी बहन को दे देती हैं. इसमें अच्छी बात ये है कि अपनी पसंदीदा वस्तु को छोड़कर वे मजबूत होना सीखते हैं. इसके बाद बड़ी बहनों या भाईयों को चीजों का मोह नहीं होता.
4. बहनें होती हैं एक दूसरे का सपोर्ट
बड़ी बहनें भले ही अपनी चीजों को देने से पहले गुस्सा करें, मना करें लेकिन आखिर में वे अपनी चीजें अपनी बहन को दे ही देती हैं. यहां तक कि बड़ी बहन का सपोर्ट हमेशा छोटी बहन के साथ होता है. भले ही लाइफ में कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाएं. हर कठिन परिस्थिति में बहनें एक दूसरे को सपोर्ट जरूर करती हैं.
यह भी पढ़ें – रोटी खाने में बच्चे करते हैं आनाकानी, ट्राई करें ये तरीके, दोबारा मांग कर खाएंगे
5. प्यार भी और समझदारी भी
बड़ी बहनें अपनी छोटी बहन को प्यार तो करती ही हैं साथ ही उन्हें समझदार भी बनाती हैं. अपनी जिंदगी के अनुभवों से सीखकर बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को सिखाती हैं. साथ ही मानसिक रूप से कैसे मजबूत बने रहना है ये भी बताती हैं. कभी ऐसी परिस्थिति आए जब बड़ी बहन साथ न हो तो वे अकेले ही स्थिति का सामना कर सके.
पहले प्रकाशित : 19 मई, 2024, दोपहर 1:28 बजे IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






