‘इंशाअल्लाह’ हुई डब्बाबंद तो टूट गई थीं आलिया भट्ट, कमरे में हुईं लॉक, खूब रोईं, संजय लीला भंसाली ने बताया वो माजरा

‘इंशाअल्लाह’ हुई डब्बाबंद तो टूट गई थीं आलिया भट्ट, कमरे में हुईं लॉक, खूब रोईं, संजय लीला भंसाली ने बताया वो माजरा

[ad_1]

नई दिल्ली. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद कई बार आलिया भट्ट इस बात को कह चुकी हैं कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना जैसे एक सपने जैसा था, जो पूरा हुआ. संजय लीला भंसाली के की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में लीड रोल उन्होंने ऐसा निभाया कि वो दिग्गज डायरेक्टर की फेवरेट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई. इस फिल्म की सफलता से पहले वह भंसाली के साथ फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ करने जा रही थीं. लेकिन, ये फिल्म शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई. इस फिल्म के डब्बा बंद होने के बाद सबसे गहरा असर आलिया पर पड़ा था. इसका खुलासा हाल ही में खुद संजय लीला भंसाली ने किया है.

आलिया भट्ट कुछ सालों पहले संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ में भी काम करने वाली थीं, जो संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट था. इस फिल्म में आलिया के साथ सलमान खान लीड रोल में नजर आते, जिसे लेकर फैंस भी काफी उत्सुक थे. लेकिन, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह ठंडे बस्ते में चली गई.

‘इंशाअल्लाह’ के ठंडे बस्ते में जाना आलिया के लिए सदमे जैसा
‘इंशाअल्लाह’ के ठंडे बस्ते में जाना फैंस ही नहीं आलिया के लिए भी बहुत मुश्किल था. आलिया भट्ट के लिए भी ये खबर किसी सदमे से कम नहीं थी. संजय लीला भंसाली के मुताबिक, ‘इंशाअल्लाह’ के यूं अचानक बंद हो जाने का आलिया पर काफी गहरा प्रभाव हुआ था. उन्होंने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में ‘इंशाअल्लाह’ के बंद हो जाने पर आलिया भट्ट पर पड़े भावनात्मक असर के बारे में बात की.

वो वह टूट गई थी…
डायरेक्टर ने बताया कि जब इंशाअल्लाह को बंद कर दिया गया और आलिया को ये खबर मिली तो वह बुरी तरह टूट गई थीं. भंसाली कहते हैं- ‘वह टूट गई, वह फूट-फूट कर रोई, खूब रोई, चिल्लाई और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया.’

एक हफ्ते बाद जब भंसाली ने किया आलिया को कॉल
हालांकि, ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर बुरी खबर देने के करीब 1 हफ्ते बाद ही भंसाली ने फिर आलिया को कॉल किया और एक खुशखबरी दी. ये खुशखबरी थी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर. हालांकि, शुरुआत में आलिया भट्ट इस फिल्म को लेकर कुछ अनिश्चित थीं, क्योंकि उन्हें यह किरदार काफी मुश्किल लग रहा था.

गंगूबाई के किरदार में ढल गई थीं आलिया
संजय लीला भंसाली के मुताबिक, जैसे ही आलिया ने इस किरदार को अपनाया, वह इसके साथ बहती चली गईं और अपने आपको पूरी तरह से गंगूबाई के किरदार में मिला दिया. भंसाली ने खुलासा किया कि वह आज भी कभी-कभी आलिया भट्ट से बातचीत के दौरान गंगूबाई के व्यक्तित्व में चले जाते हैं. उन्होंने इसे भूमिका के साथ एक सुंदर संबंध बताते हुए कहा, ‘यह अब उनका एक हिस्सा बन गया है.’

भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में आलिया आएगी नजर
गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म में दिखाई देंगे. आलिया, भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी, जो एक भव्य प्रोजेक्ट है. इस एपिक लव ट्रायंगल के मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.

टैग: आलिया भट्ट, Sanjay leela bhansali

[ad_2]