The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
आपकी 8 बुरी आदतों के कारण माता-पिता तेजी से हो रहे बूढ़े, कभी न करें ये गलतियां, वरना पछतावे में बीतेगी जिंदगी
[ad_1]
आखरी अपडेट:20 फरवरी, 2025, 10:20 ist
Bad Habits That Make Parents Age Faster: माता-पिता अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. वे दिन-रात मेहनत कर उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं, लेकिन कई बार परवरिश में कुछ खामिया रह जाती हैं…और पढ़ें
अगर आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता हेल्दी रहें और लंबी उम्र तक जियें तो अपनी कुछ आदतों को छोड़ देना बेहतर होगा. Image: Canva
हाइलाइट्स
- जिद्दी व्यवहार माता-पिता को तनाव देता है.
- जिम्मेदारी से बचना माता-पिता को थका देता है.
- बत्तमीजी से पेश आना भावनात्मक तनाव बढ़ाता है.
बच्चों की बुरी आदतें जो माता -पिता की उम्र तेजी से बढ़ती हैं: बच्चों की परवरिश में माता-पिता अपनी खुशियों और आराम को पीछे छोड़ देते हैं. उनका सपना होता है कि बच्चे भविष्य में बेहतर करें और उनके लिए ढाल बनकर मजबूती से खड़े रहें. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उनकी परवरिश सही तरीके से हो और वे गलत संगत में न फंसें. दरअसल, जब बच्चे जिद्दी, लापरवाह या जरूरत से ज्यादा दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं, तो माता-पिता का मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ने लगता है. इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है, जिससे वे समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं. यहां हम उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो माता-पिता के बुढ़ापे की रफ्तार को तेज कर देती हैं.
आपकी इन आदतों से माता पिता हो रहे तेजी से बूढ़े(Bad Habits That Make Parents Age Faster)-
जिद्दी व्यवहार- अगर बड़े होने के बाद भी बच्चे में जिद रखने की आदत हो और अपनी जिद पूरी करने के लिए वह हर तरह का काम करे तो यह कई बार घर में तनाव की वजह बन जाता है. लड़ाई झगड़े की वजह भी ये बन जाते हैं. इसका सीधा असर बूढ़े होते माता पिता की सेहत पर पड़ता है.
जिम्मेदारी से बचना- जब बच्चे अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं और माता-पिता को हर काम खुद करना पड़ता है, तो उनका मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ जाती है. इससे उनकी उम्र जल्दी ढलने लगती है.
बत्तमीजी से पेश आना– अगर बच्चे माता-पिता या किसी भी परिवार के सदस्य के साथ अच्छे से बात नहीं करते या उनका सम्मान नहीं करते, तो यह भावनात्मक तनाव पैदा करता है. लगातार दुखी रहने से माता-पिता का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और वे तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं.
दूसरों पर निर्भर रहना– बड़े होने के बाद भी जब बच्चे खुद के छोटे-छोटे काम माता-पिता से करवाते हैं, तो उनकी परेशानी और जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इससे उनका शरीर थकने लगता है और वे जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं.
भविष्य को लेकर लापरवाही- अगर बच्चे पढ़ाई और अपने भविष्य को लेकर गंभीर नहीं होते, तो माता-पिता हमेशा उनकी चिंता में डूबे रहते हैं. यह चिंता धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है और वे बीमारियों के गिरफ्त में आ जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: बेटों के दिल में मां की जगह कोई और क्यों नहीं ले पाता? क्यों होती है इतनी जबरदस्त बॉन्डिंग? जानें 8 खास वजहें
करियर छोड़ खाली घूमना- कुछ लोग थोड़ा सा तनाव होने पर ही जॉब छोड़ने की धमकी देने लगते हैं और बेपरवाह होकर खाली घूमने में अपना समय बर्बाद करते हैं. माता-पिता उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन जब वे मेहनत करने के बजाय सिर्फ मजे में जिंदगी बिताना चाहते हैं, तो यह उनके माता-पिता के लिए बड़ा तनाव बन जाता है. इससे माता-पिता चिंता में जीने लगते हैं और उनका स्वास्थ्य तेजी से गिरने लगता है.
गलत कदम उठाने की धमकी देना- कई बच्चे अपनी मनमानी करने के लिए माता-पिता को धमकी देने लगते हैं. वे छोटी-छोटी बातों पर आत्मघाती कदम उठाने या घर छोड़ने जैसी बातें बोलते हैं. ऐसे हालात माता-पिता को गहरे तनाव में डाल देते हैं, जिससे वे मानसिक रूप से कमजोर और बीमार रहने लगते हैं. यह आदत माता-पिता के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होती.
नशे की लत- युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है. जब माता-पिता को अपने बच्चों के बारे में यह पता चलता है कि उनका बच्चा नशे की गिरफ्त में आ गया है, तो उनका मनोबल टूट जाता है. वे अपने बच्चों को सुधारने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, लेकिन अगर बच्चा सुधरने को तैयार न हो, तो यह माता-पिता को तनाव और डिप्रेशन की ओर धकेल सकता है. यह चिंता उन्हें समय से पहले बूढ़ा बना देती है.
इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता हेल्दी रहें और लंबी उम्र तक जियें तो अपनी कुछ आदतों को छोड़ देना बेहतर होगा. ऐसी बुरी आदतों को छोड़ते ही वे लंबे समय तक जियेंगे और हमेशा एनर्जी से भरे रहेंगे.
20 फरवरी, 2025, 10:16 IST
आपकी 8 बुरी आदतों के कारण माता-पिता तेजी से हो रहे बूढ़े!
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






