आदर जैन-अलेखा की शादी: आलिया के साथ दिखे रणबीर, सैफ अली खान भी आए नजर; शाहरुख की पत्नी-बेटी ने भी शिरकत की

आदर जैन-अलेखा की शादी:  आलिया के साथ दिखे रणबीर, सैफ अली खान भी आए नजर; शाहरुख की पत्नी-बेटी ने भी शिरकत की

[ad_1]

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करीना-करिश्मा के कजिन और एक्टर आदर जैन ने गुरुवार को अलेखा से शादी की। यह शादी उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से की। शादी में कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

इससे पहले आदर और अलेखा ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से गोवा में शादी की थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

आदर-अलेखा की शादी की खास झलकियां…

सात फेरे लेने के बाद आदर-अलेखा ने तस्वीरें क्लिक कराईं।

सात फेरे लेने के बाद आदर-अलेखा ने तस्वीरें क्लिक कराईं।

पति सैफ अली खान के साथ करीना कपूर। करीना को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।

पति सैफ अली खान के साथ करीना कपूर। करीना को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।

आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शिरकत की।

आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शिरकत की।

शादी में रेखा भी शामिल हुईं।

शादी में रेखा भी शामिल हुईं।

एक्टर अनिल कपूर भी पहुंचे।

एक्टर अनिल कपूर भी पहुंचे।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना को भी स्पॉट किया गया।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना को भी स्पॉट किया गया।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मां के साथ फंक्शन में शामिल हुईं।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मां के साथ फंक्शन में शामिल हुईं।

रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर को भी देखा गया।

रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर को भी देखा गया।

फिल्ममेकर करण जौहर भी फंक्शन का हिस्सा बने।

फिल्ममेकर करण जौहर भी फंक्शन का हिस्सा बने।

अलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे। तारा से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को अलेखा आडवाणी के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की रोशनी।

आदर-अलेखा के संगीत में कपूर फैमिली ने किया डांस

आदर जैन और अलेखा के संगीत की वीडियो भी सामने आई है। इसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर खान से लेकर नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

शादी के जश्न में नीतू कपूर थिरकती नजर आईं।

शादी के जश्न में नीतू कपूर थिरकती नजर आईं।

परिवार संग नीतू कपूर ने किया जमकर डांस।

परिवार संग नीतू कपूर ने किया जमकर डांस।

नीतू कपूर ने रीमा जैन संग किया डांस।

नीतू कपूर ने रीमा जैन संग किया डांस।

संगीत में थिरकती नजर आईं करीना कपूर।

संगीत में थिरकती नजर आईं करीना कपूर।

बेटे के संगीत में रीमा जैन ने भी किया डांस।

बेटे के संगीत में रीमा जैन ने भी किया डांस।

राज कपूर के नाती हैं आदर जैन

आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत राज कपूर की बेटी हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते आदर का रुझान भी हमेशा फिल्मों की तरफ रहा और एक्टिंग की ही करियर ऑप्शन के तौर पर चुना।

आदर ने 2017 में फिल्म कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में दिखे। हालांकि आदर की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया।

[ad_2]