अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 स्क्रीनिंग में घायल बच्चे से मिले: 9 साल का श्रीतेज 34 दिन से अस्पताल में एडमिट, हादसे में मां की जान गई थी

अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 स्क्रीनिंग में घायल बच्चे से मिले:  9 साल का श्रीतेज 34 दिन से अस्पताल में एडमिट, हादसे में मां की जान गई थी

[ad_1]

हैदराबाद13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ये फुटेज हैदराबाद के KIMS अस्पताल के हैं। इसी अस्पताल में भगदड़ में घायल बच्चा एडमिट है।

पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल हुए 9 साल के श्रीतेज से मिलने अल्लू अर्जुन मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। श्रीतेज 4 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती है। हादसे में उसकी मां रेवती की मौत हो गई थी।

मुलाकात की फोटो-वीडियो तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन हैदराबाद के KIMS अस्पताल में घूमते हुए अल्लू अर्जुन का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू ने बच्चे के साथ उसके पिता और डॉक्टर से भी मिले।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर सुबह अस्पताल पहुंचे और करीब आधा घंटा अस्पताल में रुके। उनके साथ तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू भी मौजूद थे।

अल्लू ने पीड़ित परिवार को अब तक 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद कर चुके है।

मंगलवार की सुबह घायल बच्चे से मुलाकात के लिए अपने घर से KIMS अस्पताल रवाना होते अल्लू अर्जुन।

मंगलवार की सुबह घायल बच्चे से मुलाकात के लिए अपने घर से KIMS अस्पताल रवाना होते अल्लू अर्जुन।

अल्लू अर्जुन KIMS में बच्चे से मिलने तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू के साथ पहुंचे थे।

अल्लू अर्जुन KIMS में बच्चे से मिलने तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू के साथ पहुंचे थे।

अल्लू अर्जुन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे थे।

अल्लू अर्जुन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे थे।

पुलिस ने कहा था- मुलाकात गोपनीय रखें अल्लू अर्जुन की घायल बच्चे से मुलाकात से पहले पुलिस ने 5 जनवरी को एक्टर को एक नोटिस भेजा था। इस में घायल बच्चे से मिलने के लिए अल्लू अर्जुन को कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा गया था।

पुलिस ने एक्टर से अपील की थी कि वे बच्चे से मिलने जाए तो अपनी मुलाकात को गोपनीय रखें।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयन ने X पर अल्लू अर्जुन को भेजा गया पुलिस का नोटिस शेयर किया था। इसमें लिखा था- ‘सूचित किया जाता है कि रामगोपालपेट और उत्तरी क्षेत्र पुलिस ने 05/01/2025 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में आपके विजिट के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। आप अस्पताल के अंदर और बाहर सार्वजनिक व्यवस्था और पुलिस की सभी शर्तों का पालन करेंगे।’

5 जनवरी को पुलिस ने भेजा था अल्लू अर्जुन को नोटिस।

5 जनवरी को पुलिस ने भेजा था अल्लू अर्जुन को नोटिस।

4 दिसंबर को फिल्म के प्रीमियर में हुई थी भगदड़ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस का प्रीमियर 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में रखा गया था। अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वे बिना बताएं फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे। फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए थे। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते थिएटर में काफी भीड़ जमा हो गई थी और फिर लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी।

भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। भीड़ कम होने के बाद सांस की दिक्कत के कारण बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

भगदड़ की 3 तस्वीरें…

यह 4 दिसंबर की तस्वीर है, जब पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी।

यह 4 दिसंबर की तस्वीर है, जब पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी।

भगदड़ मचने से कई लोग घायल होकर बेहोश हो गए थे। पुलिस ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की।

भगदड़ मचने से कई लोग घायल होकर बेहोश हो गए थे। पुलिस ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की।

भगदड़ के दौरान बेहोश हो गया था श्रीतेज, अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भगदड़ के दौरान बेहोश हो गया था श्रीतेज, अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अल्लू अर्जुन समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR इस मामले में 6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 मूवी लीड हीरो, माइथ्री मूवीज के प्रोड्यूसर, फरवाज बॉडीगार्ड, अल्लू अर्जुन के पीए संतोष, मैनेजर सरथबन्नी, सुरक्षा टीम के रमेश और राजू, थिएटर मालिक पेडारामिरेड्डी और चिन्नारामी रेड्डी, थिएटर पार्टनर एम. संदीप, सुमित, विनय, आशुतोष रेड्डी, रेणुकादेवी, अरुणा रेड्डी, थिएटर मैनेजर नागराजू, विजयचंदर, अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन के विनय कुमार के नाम शामिल हैं।

13 दिसंबर को हुए थे गिरफ्तार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था।

एक्टर ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे।

नामपल्ली कोर्ट ने दी अल्लू को जमानत पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में महिला की मौत के केस में एक्टर अल्लू अर्जुन शुक्रवार को जमानत मिल गई थी। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी थी।

अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने बताया कि एडिशनल मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज ने अल्लू को दो जमानती पेश करने को कहा, जो 50-50 हजार रुपए के दो बेल बॉन्ड भरेंगे। साथ ही अल्लू को रविवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।

अल्लू ने कहा था- ये सब एक हादसा था, मुझसे सीधा कनेक्शन नहीं रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ थिएटर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा। मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

अल्लू अर्जुन के घर की गई थी तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार हुए थे हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी।

यह तस्वीर 22 दिसंबर की है, जब अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की गई थी।

यह तस्वीर 22 दिसंबर की है, जब अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की गई थी।

31 दिसंबर को पुलिस ने अल्लू से 3 घंटे पूछताछ की पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार 31 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। अल्लू सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनसे दोपहर 2.45 बजे तक पूछताछ चली। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन से पूछा गया कि क्या वे घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने हालात कैसे संभाले? इस पर उन्होंने कहा- मुझे महिला की मौत की जानकारी अगले दिन मिली। जानकारी के मुताबिक पुलिस घटना का सीन भी री-क्रिएट कर सकती है।

इससे जुड़ी खबरें पढ़ें..

1. भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को जमानत:कोर्ट ने कहा- पुलिस के सामने पेश होना होगा; पुष्पा की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की जान गई थी

पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में महिला की मौत के केस में अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है। शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू को नियमित जमानत दे दी। अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने बताया कि एडिशनल मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज ने अल्लू को दो जमानती पेश करने को कहा है, जो 50-50 हजार रुपए के दो बेल बॉन्ड भरेंगे। पूरी खबर पढ़े…

2. भगदड़ केस-अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई:पुलिस सीन री-क्रिएट कर सकती है; संध्या थिएटर का नया वीडियो सामने आया

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन से पूछा गया कि क्या वे घटनास्थल पर मौजूद थे। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]