The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब, धोखा: कहा- केजरीवाल कहते थे यमुना को थेम्स नदी जैसा बनाएंगे और डुबकी लगाएंगे, डुबकी क्यों नहीं लगाई
[ad_1]
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने रोहिणी से भाजपा प्रत्याशी विजेंदर गुप्ता के समर्थन में रैली की
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज रोहिणी की रैली में कहा कि केजरीवाल कहते थे कि यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे और वे खुद उसमें डुबकी लगाएंगे। लेकिन केजरीवाल ने आज तक डुबकी क्यों नहीं लगाई?
शाह ने कहा कि AAP का मतलब है झूठ, फरेब और धोखा। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित करके दिल्ली वालों को प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर किया है। जल बोर्ड के साफ पानी देने के सारे पैसे AAP ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना में जहर मिलाया है।
शाह ने कहा- केजरीवाल बताएं कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। केजरीवाल चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं।

शाह के भाषण की 5 बड़ी बातें…
- इन्होंने कहा था कि अस्पताल के कमरे दोगुना करेंगे। कमरा तो एक भी नहीं बढ़ा, लेकिन इन्होंने दिल्ली वालों का 5 लाख तक का फ्री इलाज भी रोकने का काम किया। दिल्ली वालों भाजपा की सरकार बना दो, पहली कैबिनेट में दिल्ली वालों का 10 लाख रुपए तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी।
- केजरीवाल ने कहा था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद करेंगे। लेकिन रिहायशी इलाके तो छोड़िए उन्होंने स्कूल और मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें खोलने का काम किया। केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। इसलिए जेल गए।
- 5 तारीख को दिल्ली की जनता के सामने AAP को हटाकर मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका है। कमल के निशान पर बटन दबाना है और भाजपा सरकार बनानी है। बटन इतने जोर से दबाना है कि केजरीवाल के ‘शीश महल’ के शीशे टूट जाएं।
- भाजपा जीतेगी तो दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे। भाजपा सरकार दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगी, सड़कों और गलियों की सफाई और साथ में जल प्रबंधन भी करेगी।
- हमने तय किया है कि भाजपा सरकार बनने के बाद, हर महीने की 5 तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे। हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपए देगी। 500 रुपए में LPG सिलेंडर मिलेगा और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
शाह से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा, कुंभ में डुबकी लगाएं, पाप कट जाएंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा ने केजरीवाल के घर का नया वीडियो जारी किया, शाह बोले- AAP यानी अवैध आमदनी पार्टी

भाजपा ने 26 जनवीर को दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया था। इस बंगले में पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। भाजपा ने X पर वीडियो शेयर करके लिखा था- आइए आपको सैर कराएं महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की। गृह मंत्री अमित शाह ने AAP को अवैध आमदनी पार्टी बताया। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





