अब वेब केम से कैंडिडेट्स की लाइव फोटो होगी कैप्चर: RPSC ने OTR प्रोसेस में किया बदलाव, करक्शन का एक बार मिलेगा मौका – Ajmer News

अब वेब केम से कैंडिडेट्स की लाइव फोटो होगी कैप्चर:  RPSC ने OTR प्रोसेस में किया बदलाव, करक्शन का एक बार मिलेगा मौका – Ajmer News

[ad_1]

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एग्जाम में जालसाजी व फोटों टेंपरिंग कर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पर लगाम के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।

.

अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी को वेब केम के माध्यम से लाइव फोटो भी कैप्चर करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में वन टाइम रजिस्ट्रेशन में लाइव फोटो कैप्चर करवा रखी है, वे अभ्यर्थी भी पूर्व की फोटो अस्पष्ट होने की स्थिति में ओटीआर में लाइव फोटो कैप्चर करवा सकते हैं। उनके लिए ये अवसर एक बार ही उपलब्ध होगा।

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-आयोग की इस पहल से डमी अभ्यर्थियों पर लगाम के साथ ही आवेदन के दौरान गलत फोटों अपलोड होने का बहाना देने वाले अभ्यर्थियों पर भी अंकुश लगेगा। संशय की स्थिति में आयोग द्वारा परीक्षा दौरान की गई वीडियोग्राफी में उपस्थित अभ्यर्थी का मिलान ओटीआर में कैप्चर की गई फोटो से किया जा सकेगा। आयोग इस हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल करेगा।

पहले ये था….

  • कैंडिडेट्स अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराता था तो उसे फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं होती थी। साथ ही आरपीएससी की भर्तियों के समय जब आवेदन किया जाता था तो फोटो अपलोड कैंडिडेट्स करते थे।

अब ये होगा…

  • कैंडिडेट्स की वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय ही वेब केम के माध्यम से लाइव फोटो भी कैप्चर होगी। आरपीएससी की भर्तियों के समय आवेदन करने पर स्वत: ही फोटो आवेदन पर अपलोड हो जाएगी।

अब आवेदन के समय कैंडिडेट्स को फोटो लगाने की जरूरत नहीं पडे़गी, फोटो ओटीआर के बाद स्वत: ही आवेदन में अपलोड होगी।

लाइव फोटो कैप्चर का ये प्रोसेस

  • अभ्यर्थी को अपने OTR में OTR EKYC सेक्शन में जाकर लाइव फोटो कैप्चर लिंक पर क्लिक कर 5 सेकंड के टाइमर के बाद अपनी पलक दो-तीन बार झपकानी होगी। यदि फोटो बंद आंखों के साथ कैप्चर हो तो फोटो पुनः कैप्चर करनी होगी।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • फोटो कैप्चर करते समय अभ्यर्थी को सीधा कैमरे की तरफ देखना होगा। यदि अभ्यर्थी चश्में का इस्तेमाल करता है तो फोटो चश्में के साथ ही कैप्चर करानी होगी। इसमें यह विशेष ध्यान रखा जाना होगा कि चश्में के ग्लास पर रोशनी के प्रतिबिंब के कारण फोटो अस्पष्ट अथवा चमक के साथ कैप्चर न हो।
  • फोटो कैप्चर के दौरान अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि फोटो साफ तथा सुस्पष्ट बैकग्राउंड के साथ हो। धुंधली अथवा अंधकारमय फोटो मान्य नहीं होगी।

वैरीफिकेशन के बाद में फाइनल

  • स्पष्ट फोटो कैप्चर होने तक अभ्यर्थी बार-बार सुस्पष्ट फोटो कैप्चर का प्रयास कर सकते हैं, किंतु एक बार ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन पश्चात फाइनल सब्मिट किए जाने के उपरांत इस सबंध में अवसर देय नहीं होगा।

कैंडिडेट्स खुद करेंगे प्रमाणित

  • इसके बाद अभ्यर्थी द्वारा संबंधित चैक बाक्स में सही का निशान दर्ज कर यह प्रमाणित किया जाएगा कि ’’मैने उपरोक्त सारे दिशा-निर्देश पढ़ लिए हैं एवं मुझे ज्ञात है कि आवेदन-पत्र एवं प्रवेश-पत्र पर इसी फोटो का प्रयोग किया जाएगा। फोटो के साफ एवं स्पष्ट न होने के कारण यदि मेरी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाती है तो मुझे परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। बिना पर्याप्त रोशनी, अस्पष्ट, धुंधली, बंद आंख अथवा आड़ी-तिरछी फोटो होने पर मेरा आवेदन निरस्त किया जा सकता है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी मेरी स्वयं की होगी।’’

ओटीपी के बाद फाइनल सब्मिट

  • यह उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने पर ही ऑनलाइन आवेदन फाइनल सब्मिट होता है।

[ad_2]