The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
अब ट्रेन से करेंगे जन्नत का सफर, कटरा-बडगाम ट्रैक पर पूरा हुआ ट्रायल रन
[ad_1]
आखरी अपडेट:19 जनवरी, 2025, शाम 6:48 बजे IST
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक 41,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है. यह ट्रैक 326 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 111 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों में है. इसमें टी-49 सुरंग 12.77 किलोमीटर लंबी है, जो कि देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है.
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक 41,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है. (फोटो- video grab)
जम्मू. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के कटरा-बडगाम रेलवे ट्रैक पर ट्रायल रन रविवार को पूरा हो गया. कटरा रेलवे स्टेशन से 18 कोच वाली ट्रायल ट्रेन सुबह 8 बजे कश्मीर के लिए रवाना हुई. इस ट्रायल रन की निगरानी कर रहे रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ’18 कोच वाली ट्रायल ट्रेन अब बडगाम पहुंच गई है और इसके साथ ही यूएसबीआरएल पर अंतिम ट्रायल रन पूरा हो गया है.’
यूएसबीआरएल 41,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ. यह ट्रैक 326 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 111 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों में है. इसमें टी-49 सुरंग 12.77 किलोमीटर लंबी है, जो कि देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है. भारतीय रेलवे ने इसी रूट पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बनाया है. आईकॉनिक चिनाब पुल 1,315 मीटर लंबा है, जिसके आर्च का विस्तार 467 मीटर और नदी तल से इसकी ऊंचाई 359 मीटर है.
चेनाब पुल स्टील और कंक्रीट से बना एक आर्च पुल है, जिस पर सिंगल-ट्रैक रेलवे लाइन है. यह जम्मू संभाग के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच स्थित है. यह पुल चेनाब नदी पर नदी के ऊपर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च बनाता है. यह संगलदान और रियासी रेलवे स्टेशनों के बीच बनाया गया है.
भारतीय रेलवे ने अंजी खड्ड पर अपना पहला केबल-स्टेड पुल भी बनाया है. इस पुल का डेक नदी तल से 331 मीटर ऊपर है और मुख्य पाइलन की ऊंचाई 193 मीटर है. हर साल मानसून में उफान पर आने वाली अंजी खड्ड नदी पर बना यह पुल एक ही पाइलन के सहारे टिका है, जो एक बड़ी खड़ी मीनार जैसी संरचना है और नदी तल से 1,086 फीट (77 मंजिला इमारत के बराबर) ऊंचा है.
दोनों तरफ पर्वत चोटियों से घिरा होने के कारण निर्माण स्थल पर काफी तेज हवाएं चलती रहती हैं. पूरा यूएसबीआरएल भारतीय रेलवे द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई परियोजनाओं में सबसे चुनौतीपूर्ण है.
यह संभवतः दुनिया में अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण रेल लिंक है जो खतरनाक पहाड़ों, नदियों और कठिन भौगोलिक स्थितियों और मौसम के बीच इतनी लंबी दूरी तक बनाया गया है. यूएसबीआरएल बागवानी, कृषि, पर्यटन, व्यापार और छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देगा और कश्मीर तथा देश के बाकी हिस्सों के बीच औसत नागरिक के लिए यात्रा को आसान और सस्ता भी बनाएगा. यह परियोजना जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों के साथ इंटीग्रेट करने वाले सबसे शक्तिशाली इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक है.
जम्मू और कश्मीर
19 जनवरी, 2025, शाम 6:48 बजे IST
अब ट्रेन से करेंगे जन्नत का सफर, कटरा-बडगाम ट्रैक पर पूरा हुआ ट्रायल रन
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






