The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
अफगानिस्तान ने 72 रन से जीता बुलवायो टेस्ट: राशिद को 7 विकेट, जिम्बाब्वे को 1-0 से सीरीज हराई; रहमत प्लेयर ऑफ द सीरीज
[ad_1]
बुलवायो11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। दूसरा टेस्ट अफगानिस्तान ने 72 रन से जीता।
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरा टेस्ट 72 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली। दूसरी पारी में 7 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं अफगानिस्तान के ही बैटर रहमत शाह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।
राशिद खान को 7 विकेट अफगानिस्तान से लेग स्पिनर राशिद खान ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर जिया उर रहमान को 2 विकेट मिले, जबकि एक बैटर रनआउट भी हुआ। राशिद को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे, वहीं राशिद ने बैट से दोनों पारियों में 48 रन भी बनाए।

राशिद खान ने दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लिए।
पहली पारी में 157 रन ही बना सका अफगानिस्तान गुरुवार को जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अफगानिस्तान टीम पहली पारी में 157 रन ही बना सकी। राशिद खान ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। 7 अन्य बैटर्स ने 10 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका।
अफगानिस्तान से जिया-उर-रहमान 8 और अहमदजई 2 ही रन बना सके। इस्मात आलम तो खाता भी नहीं खोल सके। जिम्बाब्वे से पहली पारी में सिकंदर रजा और न्यूमैन न्याम्हुरी ने 3-3 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी को 2 और रिचर्ड नगारावा को 1 विकेट मिला।

सिकंदर रजा ने पहली पारी में 3 विकेट लिए।
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत पहली पारी में जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 41 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। जॉयलॉर्ड गुम्बी 8, बेन करन 15 और डायन मायर्स 5 ही रन बना सके। टी कायतानो खाता भी नहीं खोल सके। सिकंदर रजा ने फिर कप्तान क्रैग इरविन के साथ पारी संभाली। दोनों ने फिफ्टी लगाई और स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। रजा 61 रन बनाकर आउट हुए।

सिकंदर रजा ने क्रैग इरविन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।
विलियम्स-इरविन ने दिलाई बढ़त रजा के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे ने 147 रन तक 7 विकेट गंवा दिए। ब्रायन बेनेट 2 और न्यूमैन न्याम्हुरी 11 ही रन बना सके। शॉन विलियम्स ने फिर कप्तान इरविन के साथ 73 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 220 तक पहुंचा दिया। विलियम्स 49 रन बनाकर आउट हुए।
इरविन भी आखिर में 75 रन के स्कोर पर आउट हुए और टीम का स्कोर 243 रन तक पहुंच गया। अफगानिस्तान से राशिद खान ने 4 विकेट लिए। अहमदजई को 3 और फरीद अहमद को 2 विकेट मिले। एक सफलता जिया-उर-रहमान के हाथ भी लगी।

क्रैग इरविन ने 75 रन की पारी खेली और टीम को बढ़त दिलाई।
दूसरी पारी में अफगानिस्तान की वापसी अफगानिस्तान पहली पारी में 86 रन से पीछे रहा, लेकिन टीम ने दूसरी पारी में वापसी की। ओपनर अब्दुल मलिक 1 और रियाज हसन 11 ही रन बना सके। रहमत शाह एक एंड पर टिक गए, लेकिन उनके सामने हशमतुल्लाह शहीदी 14, जिया-उर-रहमान 6 और अफसर जजई 5 रन बनाकर आउट हो गए।

रहमत शाह और इस्मात आलम ने सेंचुरी पार्टनरशिप की।
इस्मात ने 350 के पार पहुंचाया अफगानिस्तान ने 69 रन पर 5 विकेट गंवाए। यहां शाहिदुल्लाह कमल ने रहमत के साथ 67 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उनके बाद इस्मात आलम ने फिफ्टी लगाई औ रहमत शाह के साथ मिलकर स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। रहमत 139 रन बनाकर आउट हुए और उनकी शाहिदुल्लाह के साथ 132 रन की पार्टनरशिप टूटी।
इस्मात ने फिर राशिद खान के साथ पारी संभाली। दोनों ने 8वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की और स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस्मात ने शतक लगाया, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने दूसरी पारी में 363 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 278 रन का टारगेट मिला। जिम्बाब्वे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 6 विकेट लिए। रिचर्ड नगारवा को 3 और सिकंदर रजा को 1 विकेट मिला।
278 रन के टारगेट के सामने बिखरा जिम्बाब्वे आखिरी पारी में जिम्बाब्वे को 278 रन का टारगेट मिला। टीम से बेन करन और सिकंदर रजा ने 38-38 रन बनाए। टी कायतानो 21 रन बनाकर आउट हो गए, इनके विकेट गिरते ही बाकी बैटर्स भी पवेलियन लौटने लगे। कप्तान क्रैग इरविन ने पारी संभालने की कोशिश की।
इरविन आखिर तक टिके रहे, लेकिन उनके सामने टीम के 9 विकेट गिर गए। आखिरी में वह भी 53 रन बनाकर आउट हुए और टीम 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रहमत शाह को सीरीज में 392 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

रहमत शाह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





