The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी: नीता अंबानी का ट्रेडिशनल अवतार, संजय दत्त ने पठानी पहना; 13 जुलाई को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं PM मोदी
[ad_1]
मुंबई5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में 3 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। 5 जुलाई को संगीत सेरेमनी और 8 जुलाई को हल्दी सेरेमनी हुई थी।
आज अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी रखी गई है, जिसके लिए राधिका मर्चेंट एंटीलिया पहुंच चुकी हैं। राधिका मर्चेंट को पॉपुलर सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागदा मेहंदी लगाने वाली हैं। अंबानी परिवार की हर शादियों में वीणा नागदा ने ही मेहंदी लगाई थी। मेहंदी सेरेमनी के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
कपल को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं PM मोदी
PM मोदी भी अनंत-राधिका के पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं। PM मोदी शनिवार (13 जुलाई) को मुंबई में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी कड़ी में वे BKC स्थित इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी की बिल्डिंग (INS TOWER) के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। यहीं से वे शादी के एक दिन बाद यानी शुभ आशीर्वाद वाले फंक्शन में शिरकत करने के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर निकल सकते हैं। INS टावर से जियो वर्ल्ड सेंटर की दूरी बस चंद कदमों की है।
देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें-

राधिका मर्चेंट सेरेमनी शुरू होने से कुछ समय पहले ही एंटीलिया पहुंची हैं।

नीता अंबानी ने बताया है कि सेरेमनी में शिव शक्ति पूजा भी होगी।

सेरेमनी में संजय दत्त पठानी सूट में पहुंचे हैं।

रणवीर सिंह ने हाथ जोड़कर मीडिया और पैपराजी का अभिवादन किया है।

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे से मिलते हुए आकाश अंबानी।

जान्हवी कपूर मल्टीकलर लहंगे में सेरेमनी में पहुंची हैं।

जान्हवी ने मेहंदी सेरेमनी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एंट्री ली।

जवान डायरेक्टर एटली पत्नी के साथ सेरेमनी में पहुंचे।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर गोल्डन साड़ी में सेरेमनी में पहुंचीं।

अनन्या पांडे ट्रेडिशनल अवतार में सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं।

सेरेमनी में वीर पहाड़िया और दिनेश विजन साथ पहुंचे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी धोनी के साथ सेरेमनी में शामिल हुए हैं।

शनाया कपूर गुलाबी अनारकली में सेरेमनी में शामिल हुई हैं।

उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ सेरेमनी में पहुंचे हैं।

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा भी परिवार के साथ सेरेमनी का हिस्सा बने।

सिंगर कैलाश खैर ट्रेडिशनल आउटफिट में एंटीलिया पहुंचे हैं। कैलाश खैर सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे।

मेहंदी सेरेमनी में अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंचे।

एंटीलिया को लाइट्स से सजाया गया है।

मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता की फैमिली भी फंक्शन में पहुंच चुकी है।
8 जुलाई को हुई थी हल्दी सेरेमनी
मुकेश अंबानी ने सोमवार को अपने घर एंटीलिया में बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी होस्ट की थी। इस फंक्शन में बॉलीवुड से सलमान खान, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, मानुषी छिल्लर और रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

राधिका मर्चेंट ने हल्दी सेरेमनी में असली फूलों से बनी ड्रेस पहनी थी।

सेरेमनी में उदित नारायण ने सिंगर कुमार सानू के साथ परफॉर्म किया।

हल्दी सेरेमनी से पहले और बाद में ओरी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अलाविया जाफरी और खुशी कपूर।

सेरेमनी से एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें सभी मेहमान डांस करते नजर आए।

हल्दी सेरेमनी खत्म होने के बाद सलमान खान को ऑरेंज कुर्ते में स्पॉट किया गया।

सेरेमनी के बाद रणवीर सिंह हल्दी में सने हुए नजर आए।

सेरेमनी में सलमान खान पठानी कुर्ते में पहुंचे थे।

देर रात एंटीलिया से सामने आए एक वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह पान खाते नजर आए थे।

इस मौके पर सारा अली खान डिजाइनर मयूर गिरोत्रा के जामदानी लहंगे में पहुंचीं।

जान्हवी कपूर ने सेरेमनी के लिए यलो साड़ी पहनी।

अर्जुन कपूर रेड एंड व्हाइट आउटफिट्स में नजर आए।

सोमवार शाम मुकेश अंबानी बेटे आकाश अंबानी के साथ पैपराजी को पोज देने के लिए बाहर आए थे।

सेरेमनी में नीता अंबानी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के गोल्डन क्लासिक हैदराबादी कुर्ते में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने डबल ड्रेप दुपट्टा कैरी किया।

राधिका मर्चेंट की बहन अंजली भी यहां पहुंची थीं। अंजली ने इस मौके पर डिजाइनर जयंति रेड्डी का बनारसी लहंगा पहना। इसकी कीमत साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी बहू कृशा शाह अंबानी के साथ पहुंचीं।
रविवार को हुई थी ग्रह शांति पूजा
इससे पहले रविवार को राधिका मर्चेंट के मुंबई स्थित घर पर ग्रह शांति पूजा हुई थी। इस पूजा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में राधिका अपनी बहन अंजली मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ग्रह शांति पूजा के दौरान राधिका बहन अंजली और मां शैला मर्चेंट के साथ नजर आईं।
5 जुलाई को हुई थी संगीत सेरेमनी
इससे पहले 5 जुलाई को अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी हुई थी जिसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था। फंक्शन में सलमान खान, शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर और रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

संगीत सेरेमनी में डांस करते सलमान और अनंत।

इस इवेंट में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था।
3 जुलाई को हुई थी मामेरू रस्म
बताते चलें कि अनंत-राधिका की शादी की रस्में 3 जुलाई से ही शुरू हो गई थीं। मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में मामेरू रस्म हुई थी, जिसमें पूरा अंबानी परिवार नजर आया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मामेरू फंक्शन के साथ ही अनंत-राधिका की शादी कर रस्में शुरू हुई थीं।
तीन दिन चलेगी शादी, डेविड बेकहम को किया इनवाइट
बताते चलें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे।
इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के VVIP मेहमान शामिल होंगे। तीनों दिन के यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे।
अनंत-राधिका की शादी में कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी शादी का न्योता भेजा है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





