अगर पति है घर से काफी दूर, कैसे मनाएं करवाचौथ? इन 4 तरीकों से फील कराएं स्पेशल

अगर पति है घर से काफी दूर, कैसे मनाएं करवाचौथ? इन 4 तरीकों से फील कराएं स्पेशल

[ad_1]

करवा चौथ उन खूबसूरत परंपराओं में से एक है, जिसमें पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं. लेकिन यह व्रत तब कैसे पूरा होगा जब आपका पार्टनर आपसे मीलों दूर होगा. पार्टनर के लिए दूर रहकर व्रत रखना थोड़ा निराशाजनक हो सकता है. लेकिन मॉर्डन वर्ल्ड में अब सबकुछ नॉर्मल हो चुका है, क्योंकि इसे पूरा करने के कई उपाय आ चुके हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने पति से दूर रहकर व्रत को पूरा कर सकते हैं…

गिफ्ट्स को कौन पसंद नहीं करेगा?
आप अपने प्यार करने वाले को गिफ्ट्स से खुश कर सकते हैं. इस खास मौके पर आप उसे उसकी मन पसंद की चीजों को उपहार के रूप में दे सकते हैं. हैंपर में आप उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिस चीज की उसे जरूरत हो. अगर आपको सुझाव की जरूरत है तो आप आउटफिट, ज्वेलरी, किताबें या फिर कोई पर्सनल केयर की चीजें दे सकते हैं. इससे आपका पार्टनर स्पेशल फील करेगा.

देर तक वीडियो कॉल
तकनीकी सुविधाओं का धन्यवाद जो वीडियो कॉल से लोग अब बात करने में सक्षम हैं और आपसी दूरी को कम करने की कोशिश कर पाते हैं. इस खास मौके पर भी वर्चुअली जुड़ सकते हैं और एक-दूसरे को स्पेशल फील करा सकते हैं. कोई भी रिचुअल में कॉल पर बने रहे और उसे अकेला महसूस न होने दें.

डिजाइनर करवा चौथ थाली
चूंकि आप शारीरिक रूप से वहां नहीं जा सकते, इसलिए अपनी पत्नी को एक शानदार करवा चौथ थाली गिफ्ट कर सकते हैं. इसे आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. आपको किसी भी साइट पर आसानी से पूरे करवा चौथ थाली का सेट मिल जाएगा. छन्नी से लेकर दीया और मीठाइयां तक.

स्पा सेशन और भिजवाएं फूड
करवा चौथ की रस्में थका देने वाली हो सकती हैं. उसे एक आरामदायक स्पा डे पर ले जाएं. अगर आप दूर हैं तो उसके लिए स्पा सेशन को बुक कर सकते हैं. चूंकि, पूरे दिन भूखे रहना पड़ता है, ऐसे में आप टेस्टी भोजन भिजवा सकते हैं.

टैग: जीवनशैली, ट्रेंडिंग न्यूज़

[ad_2]